Aishwarya Arjun Reception Pics : शादी के बाद अब ऐश्वर्या अर्जुन और उमापति रामैया के रिसेप्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें साउथ के कई बड़े सितारे कपल को आशीर्वाद देते नजर आए. साउथ सिनेमा के ‘एक्शन किंग’ के नाम से मशहूर अर्जुन सरजा की बेटी ऐश्वर्या अर्जुन ने 10 जून को उमापति रामैया से शादी की है. वहीं 14 जून को कपल का चेन्नई में ग्रैंड रिस्पेशन रखा गया. जिसमें रजनीकांत से लेकर विजय सेतुपति तक साउथ के कई बड़े सितारे शामिल हुए.
वेडिंग रिस्पेशन में काफी रॉय लुक
ऐश्वर्या अर्जुन और उमापति रामैया अपने वेडिंग रिस्पेशन में काफी रॉय लुक में दिखे. दुल्हन ने लाइट पिंक कलर की हैवी वर्क वाली साड़ी और दूल्हे ने ब्लू कोट-पेंट पहने था.
रिसेप्शन में शिरकत
वहीं साउथ के कई दिग्गज स्टार्स ने भी इस रिसेप्शन में शिरकत की. इंडस्ट्री के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत व्हाइट कुर्ते और लुंगी में नजर आए.
रिसेप्शन में स्पॉट हुए सुपरस्टार
फेमस डांसर, कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर प्रभु देवा भी ऐश्वर्या-उमापति के रिसेप्शन में शामिल हुए. उन्होंन नए जोड़े को बधााई और शुभकामनाएं दीं.
वहीं साउथ के अलावा बॉलीवुड सुपरस्टार जैकी श्रॉफ भी ऐश्वर्या और उमापति के रिसेप्शन में स्पॉट किए गए और कार्यक्रम में शामिल हुए.

