By: DB News Updates| Edited by: prince Awasthi
Maharashtra New CM News: महाराष्ट्र के नए सीएम के नाम पर निर्णय लेने के लिए बुधवार को महायुति की बैठक बुलाई गई जिसमें सर्वसम्मति से सभी ने बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के नाम पर मुहर लगाई है.
बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) महाराष्ट्र के अगले सीएम होंगे. देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर महायुति की बुधवार को हुई बैठक में लगाई गई. फडणवीस बीजेपी के विधायक दल के नेता चुने गए हैं. महायुति की बैठक में एकनाथ शिंदे और अजित पवार महाराष्ट्र को डिप्टी सीएम बनाने पर सहमति बनी है.

