आज भाजपा विधायक दल की बैठक, मीटिंग में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल होंगे.
By: DB News Update | Edited: by prince Awasthi
Maharashtra news. महाराष्ट्र में CM पद को लेकर सस्पेंस के बीच देवेंद्र फडणवीस ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुंबई में मुलाकात की। दोनों के बीच करीब आधे घंटे बातचीत हुई। महाराष्ट्र चुनाव के बाद यह दोनों की दूसरी मुलाकात है। इससे पहले दोनों दिल्ली में मिले थे। फडणवीस से पहले BJP नेता गिरीश महाजन भी शिंदे से मिलने पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक, महाजन, शिंदे और उदय सामंत के बीच मंत्रालय के बंटवारे पर चर्चा हुई।
नए CM के नाम का ऐलान आज संभव
मुंबई में आज सुबह 11 बजे BJP विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद नए CM के नाम का ऐलान हो सकता है। फिर दोपहर 3 बजे महायुति के नेता राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। मीटिंग में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल होंगे। महाराष्ट्र के चुनावी नतीजे 23 नवंबर को आए थे। 11 दिन बाद भी महायुति सरकार का गठन नहीं हो पाया है।

