Aaj Ka Rashifal, 7 December 2024: आज 7 दिसंबर 2024, शनिवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 7 दिसंबर 2024, शनिवार का भविष्यफल-
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखा कर काम में आगे बढ़ने के लिए रहेगा. आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं. परोपकार के कार्य में आपका खूब रुचि रहेगी. लोग भी काम में आपकी मदद करेंगे.
वृष | Taurus 9 (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज के दिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा. संतान से कोई गलती होने की संभावना है, इसलिए आप उनकी संगति की ओर भी विशेष ध्यान दें. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज आप कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर अपने बॉस से बहसबाजी में ना पड़ें, नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ सकता है. आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखने में फायदा है. सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के काम से वाहवाही होगी.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा. आप संतान के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं. आपको किसी काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है. आप बिजनेस में कोई बदलाव करने के लिए भी सोच विचार करेंगे.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. आप जीवनसाथी की किसी आदत को लेकर परेशान रहेंगे, जो आपके बीच में लड़ाई की वजह बन सकती हैं. आपको अपने भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा. आप योग व व्यायाम को अपनी दिनचर्या में अपना कर बीमारियों से मुक्त रह सकते हैं.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आप अपने मन से लोगों का भला सोचेंगे,लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं. फिर भी आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे. आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनके कारण आपस थोड़ा परेशान रहेंगे.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आपको लेनदेन से संबंधित किसी योजना में बहुत मामलों में बहुत ही सावधानी बरतनी होगी. किसी को धन उधार देने से बचें . आपको वाहन चलाने में समस्या आ सकती है.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आएगी. आपको संतान की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है. आप कार्य क्षेत्र में कोई गलती करने से बचे, नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर भी पड़ सकता है.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा. यदि अपने काम में जल्दबाजी दिखायी,तो इससे कोई नुकसान हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आप अपने बॉस को यदि कोई सलाह देंगे,तो वह उन्हें खूब पसंद आएगी. आपके काम में समस्या होगी.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
मकर राशि के जातक अपनी आय और व्यय में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे. आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा और आपके मन में उथल-पुथल बनी रहेगी, लेकिन आपको अपनी आय के बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी होगी, तभी आप अपनी दैनिक कामों को आसानी से कर पाएंगे.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा. आप अपने कामों में तेजी से आगे बढ़ेंगे. बिजनेस में चल रही समस्याओं से भी आपको निजात मिलेगी. आप किसी वाहन की खरीदारी की प्लानिंग कर सकते हैं. मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहेगा और आप फूले नहीं समाएंगे, क्योंकि संतान को किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. आप करियर में ऊंचाइयों को छुएंगे. आप अपने मन में अहंकार ना रखें और अपने काम में आत्मविश्वास रखकर आगे बढ़े.

