सीएम योगी अयोध्या में संभल और बांग्लादेश का जिक्र करते हुए बाबर और डीएनए की बात कर सियासी पारा हाई कर दिया है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
CM Yogi Adityanath News: यूपी में ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर संभल हिंसा और बांग्लादेश का जिक्र करते हुए बाबर और डीएनए की बात कर सियासी पारा हाई कर दिया है. सीएम योगी के इस बयान को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के एजेंडे से जोड़कर देखा जा रहा है. जिससे साफ है कि यूपी का अगला चुनाव भी सनातन और धर्म के कार्ड पर ही लड़ा जाएगा.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 403 विधानसभा सीटों वाले यूपी को हिंदुत्व की प्रयोगशाला बनाकर हैट्रिक लगाने की कोशिश करने की तैयारी कर ली है. जिसके साथ आगामी चुनाव का एजेंडा सेट हो गया है. ऐसे में आने वाले समय में प्रदेश की सियासत और गर्मा सकती है. इसे लेकर पक्ष और विपक्ष में जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है.
सीएम योगी ने सेट किया हिन्दुत्व का एजेंडा
मुख्यमंत्री गुरुवार को अयोध्या पहुंचे थे, जहां उन्होंने रामकथा पार्क में रामायण मेले का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि याद करो 500 साल पहले बाबर के आदमी ने अयोध्या कुंभ में क्या किया था. संभल में भी यही हुआ और बांग्लादेश में भी वहीं हो रहा है. इन तीनों घटनाओं की प्रकृति और उसमें शामिल लोगों का डीएनए एक ही है. सीएम योगी ने इस बयान के जरिए हिन्दू वोटों को एकजुट रहने का संकेत दिया और साफ कर दिया कि वो बहुसंख्यक हिंदुओं के सहारे ही चुनावी रण में उतरेंगे.

