किसानों ने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ बॉर्डर पर डेरा जमा लिया है. किसी भी तरह की कार्रवाई का शांतिपूर्ण ढंग से सामना करने की तैयारी कर ली है.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Shambu Border: हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर फरवरी से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली जाने का ऐलान किया, लेकिन हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी, जिसे किसानों ने तोड़ दिया. इस दौरान 8 किसान घायल हो गए. इसके बाद प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया. किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हमने केंद्र को 24 घंटे का समय दिया है. अगर मांगे पूरी नहीं होती तो फिर प्रदर्शन करेंगे.
शंभू बॉर्डर पर तनाव का माहौल
आज किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान की वजह से पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसान और पुलिस के बीच सीधा टकराव होने की संभावना बढ़ गई है. किसानों ने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ बॉर्डर पर डेरा जमा लिया है. किसी भी तरह की कार्रवाई का शांतिपूर्ण ढंग से सामना करने की तैयारी कर ली है. शंभू बॉर्डर पर लगी बैरिकेडिंग, पानी की बौछारों और आंसू गैस जैसे साधनों की तैनाती से माहौल और भी गंभीर हो गया है.
किसानों को रोकना गलत- राहुल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि किसान अपनी मांगे केंद्र के सामने रखना चाहते हैं. इसी वजह से वे दिल्ली आना चाहते हैं. उन पर आंसू गैस के गोले दागना और उन्हें तरह-तरह से रोकने की कोशिश करना निंदनीय है.


