अमूमन अभी तक 400 से 500 लोग ही नमाज अदा करने पहुंचते थे, पुलिस ने पत्थर हटवाए
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Police Alert: बाबरी विध्वंस की बरसी और जुमे की नमाज के मौके पर UP में हाई अलर्ट रहा. मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए 1500 लोग पहुंचे. आधार कार्ड चेक करने बाद इन्हें मस्जिद में एंट्री दी गई. अमूमन अभी तक 400 से 500 लोग ही नमाज अदा करने पहुंचते थे. वहीं, बरेली में ड्रोन कैमरे में आला हजरत मस्जिद के पास छतों पर पत्थर नजर आए. पुलिस ने पत्थर हटवाए.
जगह-जगह पुलिस ने फ्लैग मार्च किया
अयोध्या के राम मंदिर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर की भी सुरक्षा बढ़ाई गई. ATS कमांडो तैनात रहे. मुरादाबाद में जामा मस्जिद एरिया में डॉग स्क्वाड की मदद से चेकिंग की गई. प्रयागराज, बरेली, कानपुर में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. दरअसल, कल बाबरी विध्वंस की 32वीं बरसी थी. 6 दिसंबर 1992 को कारसेवकों ने विवादित ढांचा ढहा दिया था.

