By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: मैं भारतीय टीम का कोच बनना पसंद करूंगा- गंभीर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > मैं भारतीय टीम का कोच बनना पसंद करूंगा- गंभीर
Sport

मैं भारतीय टीम का कोच बनना पसंद करूंगा- गंभीर

DB News
Last updated: 10/04/2026 11:57 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच के लिए इंटरव्यू दिया, क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) के मेंबर्स से मुलाकात की, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस पोस्ट के लिए BCCI को कितनी एप्लीकेशन मिली हैं।

Source : DB News Update

Contents
गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच के लिए इंटरव्यू दिया, क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) के मेंबर्स से मुलाकात की, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस पोस्ट के लिए BCCI को कितनी एप्लीकेशन मिली हैं।टीम इंडिया का कोच बनना सम्मान की बातगंभीर ने बतौर प्लेयर 2 वर्ल्ड कप और कप्तानी में 2 IPL जीतेटीम इंडिया की कोचिंग से जुड़ी बातें आईपीएल के समय से गंभीर के साथ कई नामों की चर्चा 2027 तक रहेगा नए कोच का कार्यकाल द्रविड़ 2021 में हेड कोच बने थे

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

IPL 2024 चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच के लिए इंटरव्यू दिया है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने बताया कि गंभीर ने मंगलवार को क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) के मेंबर्स से मुलाकात की।

इस कमेटी में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नायक जैसे पूर्व क्रिकेट शामिल हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस पोस्ट के लिए BCCI को कितनी एप्लीकेशन मिली हैं। एप्लीकेशन देने की आखिरी तारीख 27 मई थी। BCCI इंडियन टीम के लिए लंबे समय से कोच की तलाश कर रही है, क्योंकि टीम के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो रहा है।

टीम इंडिया का कोच बनना सम्मान की बात

हाल ही में अबू धाबी में हुए एक निजी प्रोग्राम में बच्चे के सवाल का जवाब देते हुए गंभीर ने कहा था कि टीम इंडिया का कोच बनना सम्मान की बात। मैं भारतीय टीम का कोच बनना पसंद करूंगा। अपनी राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है।

उन्होंने कहा था कि जब आप भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते है तो आप दुनिया भर में 140 करोड़ से ज्यादा भारतीयों की नजर में रहते हैं। इससे बड़ा मोमेंट किसी के लिए और क्या हो सकता है।ये मैं नहीं हूं, जो भारत को वर्ल्ड कप जीतने में मदद करेगा, यह 140 करोड़ भारतीय हैं, जो भारत को विश्व कप जीतने में मदद करेंगे। अगर हर कोई हमारे लिए प्रार्थना करना शुरू कर दे और हम अपनी पूरी मेहनत से खेलना शुरू कर दें।

गंभीर ने बतौर प्लेयर 2 वर्ल्ड कप और कप्तानी में 2 IPL जीते

42 साल के गंभीर IPL 2022 और 2023 में वे लखनऊ सुपर जाइंट्स के मेंटॉर थे। वहीं 2024 सीजन में KKR के साथ जुड़े। गंभीर ने LSG में रहते पहले दोनों सीजन में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। वहीं, सीजन 2024 में गंभीर की मेंटॉरशिप में KKR खिताब जीत ने आईपीएल ट्रॉफी उठाई है।

गंभीर बतौर खिलाड़ी 2007 में भारत की टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 2011 से 2017 तक सात IPL सीजन के लिए KKR की कप्तानी की। उन्होंने पांच बार प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई किया। बतौर कप्तान उन्होंने साल 2012 और 2014 में दो खिताब जीते। हालांकि, उनके पास इंटरनेशनल या डोमेस्टिक लेवल पर कोचिंग का कोई अनुभव नहीं है। वे दो IPL फ्रेंचाइजी में कोचिंग स्टाफ के इंचार्ज रहे हैं।

टीम इंडिया की कोचिंग से जुड़ी बातें

 आईपीएल के समय से गंभीर के साथ कई नामों की चर्चा

गौतम गंभीर के भारतीय टीम का कोच बनने के कयास आईपीएल के समय से ही लगाए जा रहे हैं। गंभीर के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, जस्टिन लैंगर और स्टीफन फ्लेमिंग के भी इंडियन कोच बनने की चर्चा थी। BCCI के नियमों के मुताबिक अगर गंभीर टीम के हेड कोच बनते हैं, तो उन्हें KKR की मेंटरशिप छोड़नी पड़ेगी।

 2027 तक रहेगा नए कोच का कार्यकाल

टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान नए हेड कोच का सिलेक्शन हो जाएगा। उनका कार्यकाल 1 जुलाई 2024 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा। इस दौरान टीम इंडिया को ICC के 5 टूर्नामेंट खेलने हैं। इनमें चैंपियंस ट्रॉफी, टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2 साइकिल शामिल हैं।

 द्रविड़ 2021 में हेड कोच बने थे

BCCI ने राहुल द्रविड़ को नवंबर 2021 में भारत का हेड कोच बनाया गया। तब टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के बाद द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के कारण उनका कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया गया।

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article गंगा मां ने मुझे गोद ले लिया है… मैं यहीं का हो गया हूं’
Next Article रेल मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस ने पूछा कि वैष्णव रेल मंत्री हैं या ‘रील मंत्री’, इस्तीफा दें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?