बजरंगबली के भक्त पूजा-व्रत के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी करते हैं. अगर आप भी हनुमान चालीसा पढ़ते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखे. जान लें हनुमान चालीसा पढ़ते समय किन कामों से बचें.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Contents
Hanuman Chalisa: संकट मोचन हनुमान को कलयुग का जागृत देवता कहा जाता है, जो घर-घर पूजे जाते हैं. हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले साधक संकट और भय से मुक्त रहते हैं. आइये जानते हैं हनुमान चालीसा पढ़ने वालों को किन गलतियों से बचना चाहिए, जिससे बजरंगबली की कृपा प्राप्त हो. बजरंगबली की अराधना करने और बल-बुद्धि का आशीर्वाद पाने के लिए भक्त हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करते हैं. लेकिन हनुमान चालीसा का पाठ करने वालों को कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए.
हनुमान चालीसा पढ़ने का नियम
- हनुमान चालीसा पढ़ने वालों को पराई स्त्री से दूर रहना चाहिए. फिर चाहे आप विवाहित हों या अविवाहित. विवाहितों को अपनी पत्नी के अलावा किसी और के साथ संबंध नहीं बनाना चाहिए.
- वहीं अविवाहित लड़के अगर हनुमान चालीसा पढ़ते हैं तो उन्हें भी स्त्रियों से दूर रहना चाहिए.
- पराई स्त्री पर दृष्टि रखने वाले यदि हनुमान चालीसा पढ़ते हैं तो उन्हें इसका शुभ फल नहीं मिलता और बजरंगबली भी नाराज होते हैं.
- हनुमान चालीसा पढ़ते समय आपको मन में किसी तरह के बुरे, अभद्र या नकारात्मक विचार नहीं लाना चाहिए. हमेशा मन में भाव भक्ति और सकारात्मक विचार रखते हुए ही हनुमान चालीसा पढ़ें.
- हनुमान चालीसा पढ़ने वालों को बुरी संगत, लालच, सुट्टेबाजी, मांसाहर भोजन या शराब आदि के सेवन से भी दूर रहना चाहिए. इन बुरी आदतों के साथ यदि आप हनुमान चालीसा पढ़ेंगे तो आपको इसका फल नहीं मिलेगा.

