साल 2025 बहुत महत्वपूर्ण वर्ष होने वाला है. इस वर्ष शनि गोचर करेंगे. शनि का यह गोचर मीन राशि में होगा. लेकिन कई राशियों को इस दौरान सावधान रहने की जरुरत है.
By : DB News Update| Edited By : प्रिंस अवस्थी
Shani Gochar : शनि ग्रह जल्द ही अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं. शनि का राशि परिवर्तन नए साल में होगा. आने वाले नव वर्ष 2025 में 29 मार्च को शनि अपना राशि परिवर्तन करेंगे. शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं. शनि एक राशि से दूसरी राशि में आने में करीब ढाई साल का समय लेते हैं. जबलपुर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा के अनुसार शनि इस बार कुंभ राशि से निकल कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. जिसका असर कई राशियों पर पड़ेगा. बहुत सी राशियों को संभलकर रहने की जरुरत है.
सावधान व सतर्क रहने की जरूरत
- शनि के गोचर के बाद मेष राशि पर शनि साढ़ेसाती शुरु हो जाएगी. मेष राशि वालों को 29 मार्च के बाद सावधान और सर्तक रहने की जरुरत है. साल 2025 मेष राशि वालों के लिए कठिन रहेगा.
- वहीं सिंह और धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरु हो जाएगी. इन दोनों की राशि वालों को करियर और पैसों से जुड़े मामलों में 29 मार्च के बाद सावधान रहने की जरुरत है.
- इस दौरान शनि के प्रभाव से बचने के लिए इन राशि वालों को किसी भी तरह के गलत कार्य करने से बचना चाहिए, किसी का बुरा ना चाहें और बुरा ना करें. शनि देव से जुड़ी चीजों का दान करें.
- शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करना ना भूलें. शनि देव की मूर्ति पर तेल अर्पित करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं. साथ ही शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करें.
- शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं, ऐसा करने से शनि देव की कृपा बनी रहती है और शनि देव का आशीर्वाद अपने भक्तों पर हमेशा रहता है.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

