देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. आइए जानते हैं किस पार्टी के खाते में कौनसा विभाग आया है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Maharashtra Minister Portfolio Allocation: महाराष्ट्र में महायुति की सरकार के मंत्रियों की शपथ के बाद शनिवार (21 दिसंबर) को अब उनके विभागों का बंटवारा हो गया है. सीएम देवेंन्द्र फडणवीस ने गृह विभाग अपने पास रखा है. वहीं डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को शहरी विकास जबकि उपमुख्यमंत्री अजित पवार को वित्त विभाग दिया गया है.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह मंत्रालय, विधि एवं न्याय, सामान्य प्रशासन, सूचना और प्रचार विभाग अपने पास रखा है. जबकि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को शहरी विकास, आवास, सार्वजनिक निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा अजित पवार को वित्त के साथ राज्य उत्पाद शुल्क मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है.
रविवार (15 दिसंबर) को महायुति के कुल 39 मंत्रियों ने शपथ ली. इसमें 33 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की.


