53 साल बाद ढाका पहुंचेंगे पाक फौजी, PAK आर्मी बांग्लादेश आर्मी की सभी 10 कमांड में ट्रेनिंग देगी
By : DB News Update | Edited By: Prince Awasthi
Bangladesh-Pakistan Relations: बांग्लादेश ने अपने सैनिकों की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान आर्मी की टीम को इनवाइट किया है. 1971 के भारत-पाक युद्ध में करारी हार के 53 साल बाद पाकिस्तानी आर्मी बांग्लादेश की जमीन पर कदम रखेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेनिंग अगले साल फरवरी में शुरू होगी, जिसका पहला फेज एक साल तक चलेगा. इसके बाद PAK आर्मी बांग्लादेश आर्मी की सभी 10 कमांड में भी ट्रेनिंग देगी.
पाक से गोला बारूद मंगाया, युद्धाभ्यास में शामिल होगा
बांग्लादेश ने पाकिस्तान से सितंबर और दिसंबर के बीच 40 हजार राउंड एम्युनिशन मंगवाया है. ये बीते साल की तुलना में 3 गुना हैं. इसके अलावा 2 हजार राउंड टैंक एम्युनिशन और 40 टन RDX भी मंगवाया है. बांग्लादेश की नेवी फरवरी 2025 में पाकिस्तान के साथ कराची पोर्ट पर अमन-2025′ युद्धाभ्यास करेगी. पाकिस्तान हर 2 साल बाद इस युद्धाभ्यास का आयोजन करता है. बांग्लादेश 15 साल बाद शामिल हो रहा है. शेख हसीना के पूरे कार्यकाल में बांग्लादेश ने इसमें हिस्सा नहीं लिया था.

