By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: बांग्लादेश ने PAK आर्मी को ट्रेनिंग के लिए बुलाया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > बांग्लादेश ने PAK आर्मी को ट्रेनिंग के लिए बुलाया
International

बांग्लादेश ने PAK आर्मी को ट्रेनिंग के लिए बुलाया

DB News
Last updated: 14/10/2026 10:03 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

53 साल बाद ढाका पहुंचेंगे पाक फौजी, PAK आर्मी बांग्लादेश आर्मी की सभी 10 कमांड में ट्रेनिंग देगी, बांग्लादेश के 12 सरकारी अधिकारियों जिनमें एक अतिरिक्त सचिव और 11 संयुक्त सचिव हैं उन्हें 4 से 21 मई तक लाहौर की सिविल सर्विसेज एकेडमी में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था.

Source : MEDIA

Contents
53 साल बाद ढाका पहुंचेंगे पाक फौजी, PAK आर्मी बांग्लादेश आर्मी की सभी 10 कमांड में ट्रेनिंग देगी, बांग्लादेश के 12 सरकारी अधिकारियों जिनमें एक अतिरिक्त सचिव और 11 संयुक्त सचिव हैं उन्हें 4 से 21 मई तक लाहौर की सिविल सर्विसेज एकेडमी में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था.पाक से गोला बारूद मंगाया, युद्धाभ्यास में शामिल होगापाकिस्तान में ट्रेनिंग लेंगे बांग्लादेश के ब्यूरोक्रेट्सबांग्लादेश के फैसलों में दिखेगी पाकिस्तान की छापजमात-ए-इस्लामी जैसे समूहों के साथ उनके पुराने जुड़ावभारत के साथ रिश्ते संतुलित करने का प्रयास

By : DB News Update | Edited By: Prince Awasthi

Bangladesh-Pakistan Relations: बांग्लादेश ने अपने सैनिकों की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान आर्मी की टीम को इनवाइट किया है. 1971 के भारत-पाक युद्ध में करारी हार के 53 साल बाद पाकिस्तानी आर्मी बांग्लादेश की जमीन पर कदम रखेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेनिंग अगले साल फरवरी में शुरू होगी, जिसका पहला फेज एक साल तक चलेगा. इसके बाद PAK आर्मी बांग्लादेश आर्मी की सभी 10 कमांड में भी ट्रेनिंग देगी.

पाक से गोला बारूद मंगाया, युद्धाभ्यास में शामिल होगा

बांग्लादेश ने पाकिस्तान से सितंबर और दिसंबर के बीच 40 हजार राउंड एम्युनिशन मंगवाया है. ये बीते साल की तुलना में 3 गुना हैं. इसके अलावा 2 हजार राउंड टैंक एम्युनिशन और 40 टन RDX भी मंगवाया है. बांग्लादेश की नेवी फरवरी 2025 में पाकिस्तान के साथ कराची पोर्ट पर अमन-2025′ युद्धाभ्यास करेगी. पाकिस्तान हर 2 साल बाद इस युद्धाभ्यास का आयोजन करता है. बांग्लादेश 15 साल बाद शामिल हो रहा है. शेख हसीना के पूरे कार्यकाल में बांग्लादेश ने इसमें हिस्सा नहीं लिया था.

पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेंगे बांग्लादेश के ब्यूरोक्रेट्स

बांग्लादेश में भारत के पूर्व राजदूत पिनाक रंजन चक्रवर्ती ने दिप्रिंट की रिपोर्ट में कहा है कि यह बदलाव बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के तहत संबंधों में विविधता लाने का संकेत हैं. उन्होंने कहा “अवामी लीग के शासनकाल में संबंधों में आई ठहराव के दौर के बाद बांग्लादेश का पाकिस्तान के साथ जुड़ाव बढ़ा है. यह आंशिक रूप से पिछले यूनुस-नेतृत्व वाले अंतरिम प्रशासन के दौरान कूटनीतिक विकल्पों में विविधता लाने की इच्छा को दर्शाता है. इस नजरिए से इस तरह की पहल को भारत के प्रति एक संतुलन बनाने की रणनीति के संकेत के तौर पर देखा जा सकता है भले ही ढांचागत बाधाओं के चलते इसकी गुंजाइश सीमित ही क्यों न हो.” उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश की विदेश नीति में ऐतिहासिक रूप से अपने प्रमुख साझेदारों के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया जाता रहा है.

बांग्लादेश के फैसलों में दिखेगी पाकिस्तान की छाप

बांग्लादेश के अधिकारियों के फैसलों में पाकिस्तान की छाप देखने को मिलेगी. पहले बांग्लादेश अपने अधिकारियों को ट्रेनिंग के लिए भारत के मसूरी में भेजता था. यह कदम दोनों देशों के बीच अपनी तरह का पहला व्यवस्थित कार्यक्रम है. बांग्लादेश के 12 सरकारी अधिकारियों जिनमें एक अतिरिक्त सचिव और 11 संयुक्त सचिव हैं उन्हें 4 से 21 मई तक लाहौर की सिविल सर्विसेज एकेडमी में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था. दिप्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक इसका सारा खर्च पाकिस्तान ने उठाया है.

शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद मोहम्मद यूनुस ने पाकिस्तान के साथ नजदीकी संबंध बनाने शुरू कर दिए थे और तारिक रहमान उस रिश्ते को आगे ले जा रहे हैं. शेख हसीना के जाने के बाद ढाका में पाकिस्तान के उच्च-स्तरीय दौरे फिर से शुरू हो गए हैं. ढाका और कराची के बीच सीधी उड़ानें भी दोबारा चालू हो गई हैं और रक्षा सहयोग पर चर्चाएं भी की गई हैं जिनमें पाकिस्तान के JF-17 लड़ाकू विमान में बांग्लादेश की दिलचस्पी भी शामिल है. कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बांग्लादेश, पाकिस्तानी लड़ाकू विमान खरीदने के लिए बात कर रहा है.

जमात-ए-इस्लामी जैसे समूहों के साथ उनके पुराने जुड़ाव

उन्होंने दिप्रिंट से कहा “बांग्लादेश ने समय-समय पर भारत के साथ अपने संबंधों को संतुलित करने की कोशिश की है जिसके लिए उसने अन्य साझेदारों जिनमें पाकिस्तान भी शामिल है उसके साथ ज्यादा सक्रियता से जुड़ने का प्रयास किया है और ऐसा घरेलू राजनीति की वजह से हुआ. BNP (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) के भीतर कुछ ऐसे तत्व मौजूद हैं जो ऐतिहासिक रूप से पाकिस्तान के प्रति ज्यादा सहानुभूति रखते रहे हैं और जमात-ए-इस्लामी जैसे समूहों के साथ उनके पुराने जुड़ाव हैं. बांग्लादेश में पाकिस्तान का मुख्य हित उसे भारत-विरोधी बनाना और वहां अपना प्रभाव बढ़ाना है.

भारत के साथ रिश्ते संतुलित करने का प्रयास

बांग्लादेश के एक हजार से ज्यादा ब्यूरोक्रेट्स भारत में ट्रेनिंग ले चुके हैं. चक्रवर्ती ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां जरूरी नहीं कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच किसी बड़े रणनीतिक बदलाव का संकेत हों. दिप्रिंट से बात करते हुए बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाले कूटनीतिक आदान-प्रदान से परिचित अन्य लोगों ने भी इस तरह के कार्यक्रमों को किसी बड़े बदलाव का संकेत मानने के बजाय एक सामान्य प्रक्रिया ही बताया.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:Bangladesh-Pakistan RelationsDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article AAP ने महिलाओं को ₹2100 देने का ऐलान किया था, कांग्रेस ने केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
Next Article 26 जनवरी से ‘संविधान बचाओ पद यात्रा’, कांग्रेस CWC में संगठनात्मक सुधार के संकेत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?