साउथ कोरिया में रविवार को बैंकॉक से आ रही जेजू एयर की एक फ्लाइट मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हो गई. 2 को छोड़कर सभी के मारे जाने की आशंका, पक्षी, लैंडिंग गियर और ब्लास्ट कैसे हुआ प्लेन क्रैश
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
South Korea Plane Crash: साउथ कोरिया में रविवार को बैंकॉक से आ रही जेजू एयर की एक फ्लाइट मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हो गई. कोरिया टाइम्स के मुताबिक हादसे में 181 लोगों में से 85 लोगों के शव बरामद हुए हैं. 2 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है, इसके अलावा अन्य 94 यात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है.
न्यूज एजेंसी योनहाप और अन्य मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयरपोर्ट पर लैंड करते वक्त प्लेन के लैंडिग गियर में खराबी आई थी. इसकी वजह से प्लेन को बिना लैंडिंग गियर के लैंड करना पड़ा. लैंड करने के बाद प्लेन रनवे पर फिसलता हुआ, एयरपोर्ट की फैंस (बाउंड्री) से टकराकर क्रैश हो गया. एजेंसी के मुताबिक विमान में 6 क्रू मेंबर और 175 यात्री सवार थे.
हादसा भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:37 बजे (लोकल टाइम सुबह 9:07 बजे) हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक एयरपोर्ट पर सभी लोकल और इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं.
पहली बार में लैंड नहीं कर पाया प्लेन
जेजू एयरलाइन का जो प्लेन क्रैश हुआ है, वह अमेरिकी कंपनी बोइंग का 737-800 प्लेन था. प्लेन ने एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए दो बार कोशिश की. पहली बार में भी लैंडिग गियर नहीं खुलने की वजह से प्लेन लैंड नहीं हो पाया था. इसके बाद प्लेन ने एयरपोर्ट का एक चक्कर लगाया था.
पायलट ने दूसरी बार प्लेन को बिना लैंडिग गियर के ही लैंड करा दिया. कई मीडिया रिपोर्ट्स में मुताबिक प्लेन के विंग से पक्षी के टकराने का दावा किया जा रहा है. इसकी वजह से लैंडिग गियर खराब हुआ और लैंड करते वक्त खुल नहीं पाया.
यात्रियों को निकाला जा रहा
कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक सियोल में केंद्रीय आपदा प्रबंधन मुख्यालय पहुंचे. उन्होंने मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बचाव कार्यों के लिए ‘सभी उपलब्ध संसाधन जुटाने’ का आदेश दिया है. दक्षिण कोरिया की न्यूज एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के मुताबिक पक्षी के टकराने के कारण विमान के लैंडिग गियर पर असर पड़ा होगा. ऑनलाइन आए वीडियो में दिख रहा है कि विमान अपने लैंडिंग गियर को नीचे किए बिना लैंडिंग की कोशिश कर रहा है. हालांकि फुटेज की पुष्टि नहीं हो सकी है. अग्निशमन विभाग के मुताबिक बचाव अधिकारी जेट के पिछले हिस्से से यात्रियों को निकाल रहे हैं.
लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
योनहाप की रिपोर्ट के मुताबिक लैंडिंग गियर के फेल होने के बाद पायलट ने इसे सीधे उतारने का फैसला किया. इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान की स्पीड कम नहीं हो सकी, जिस कारण यह रनवे के आखिर में पहुंच गया. अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट के अंत में यह बाड़ से टकरा गया और विमान में आग लग गई. अधिकारियों के मुताबिक 175 यात्रियों में से 173 कोरियाई नागरिक हैं. वहीं 2 थाई नागरिक हैं.
साउथ कोरिया का दुश्मन कौन है?
दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा पारंपरिक और तकनीकी रूप से मुख्य दुश्मन उत्तर कोरिया (North Korea) है. 1953 के कोरियाई युद्ध के बाद दोनों देशों के बीच सिर्फ युद्ध-विराम (Armistice) समझौता हुआ है, कोई आधिकारिक शांति समझौता नहीं है.
उत्तर कोरिया ने अपने संविधान में दक्षिण कोरिया को आधिकारिक तौर पर ‘दुश्मन’ या ‘शत्रु राष्ट्र’ (Hostile State) घोषित कर रखा है.
तनाव के प्रमुख कारण क्या हैं?
दोनों देशों की सीमाओं पर भारी सैन्य तैनाती है और उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों तथा मिसाइल परीक्षणों के कारण दोनों के बीच अक्सर तनाव बना रहता है. दक्षिण कोरिया में हिंदुओं की जनसंख्या लगभग 24,000 से 35,000 के बीच है.
इस समुदाय से जुड़ी मुख्य बातें
भारतीय समुदाय: दक्षिण कोरिया में रहने वाले अधिकांश हिंदू वहां बसे या काम करने वाले भारतीय मूल के नागरिक हैं।
अल्पसंख्यक धर्म: दक्षिण कोरिया में हिंदू धर्म एक छोटा अल्पसंख्यक धर्म है. वहां की अधिकांश आबादी या तो किसी धर्म को नहीं मानती (लगभग 50% से अधिक) या ईसाई और बौद्ध धर्म से संबंधित है.
सांस्कृतिक प्रभाव: दक्षिण कोरिया में बौद्ध धर्म के माध्यम से भारतीय संस्कृति और हिंदू देवी-देवताओं (जैसे बौद्ध मंदिरों में दिखने वाले ‘लोकपाल’ या चार स्वर्गीय राजा) का अप्रत्यक्ष प्रभाव रहा है.

