सैफ अली खान पर हमला हुआ है, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. सैफ अली खान की हाउस हेल्प को भी चोट लगी है.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे मुंबई में खार स्थित उनके घर पर चाकू से हमला किया गया. सैफ के गले, पीठ, हाथ, सिर पर चाकू लगा है. सैफ को रात 3 बजे लीलावती हॉस्पिटल लाया गया. जहां उनकी सर्जरी की गई. सैफ सतगुरु शरण अपार्टमेंट में रहते हैं.
लीलावती अस्पताल के COO (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) डॉ. नीरज उत्तमानी ने मीडिया को बताया कि सैफ को छह बार चाकू घोंपा गया. उनमें से दो घाव गहरे हैं. एक घाव रीढ़ की हड्डी के पास लगा है. डॉ. नितिन डांगे (सर्जन), डॉ. लीना जैन (कंसल्टेंट प्लास्टिक सर्जन), डॉ. निशा गांधी (एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट), डॉ. कविता श्रीनिवास (इंटेसिविस्ट) और डॉ. मनोज देशमुख (कंसल्टेंट रेडियोलॉजिस्ट) उनका इलाज कर रहे हैं.
सुबह 3.30 बजे हॉस्पिटल पहुंचे सैफ अली खान
लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने कहा कि सैफ अली खान को उनके बांद्रा स्थित घर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मार दिया. उन्हें सुबह 3.30 बजे लाया गया. पीटीआई के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने बताया अज्ञात शख्स राज 2 बजे सैफ अली खान के घर घुसा था. सैफ और अज्ञात व्यक्ति के बीच हाथपाई हुई. सैफ पर चाकू से हमला किया गया है. सैफ के गले पर 10 सेंटीमीटर घाव आया है. सैफ के हाथ और पीठ पर भी चोट आई है. सैफ अली खान की ढाई घंटे तक सर्जरी चली थी.
कैसे सैफ के घर में दाखिल हुआ चोर?
पुलिस का कहना है कि हमलावर नौकरानी के कमरे के जरिए ही सैफ के घर में घुसा. इसके बाद वो बच्चों के कमरे में दाखिल हुआ. जब मेड को पता चला तो उसने हमलावर को रोका. आवाज सुनकर सैफ भी कमरे में गए और हमलावर ने उन पर हमला कर दिया.
एक घाव उसकी रीढ़ की हड्डी के पास था
एक घाव उसकी रीढ़ की हड्डी के पास था. डॉ. उत्तमानी ने बताया कि सैफ को सुबह करीब 3:30 बजे अस्पताल लाया गया और विशेषज्ञों की एक टीम उसका इलाज कर रही है. अभिनेता के करीबी एक सूत्र ने खुलासा किया कि सैफ ने तड़के हुए हमले के दौरान अपने परिवार की रक्षा करने की कोशिश में बिना किसी हथियार के चोर का मुकाबला किया.
काले रंग की सेडान कार से घर पहुंचे सैफ
सैफ को मीडिया और फैंस से बचाकर अस्पताल की इमरजेंसी एग्जिट से बाहर निकाला गया. वह काले रंग की सेडान कार से घर निकले. गाड़ी पर काले रंग का शीशा चढ़ा था. इसलिए अस्पताल के बाहर उनकी झलक नहीं दिखी. सैफ के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी है और बैरिकेडिंग भी की गई है. सैफ का यह दूसरा घर फॉर्च्यून हाइट्स मुंबई के टर्नर रोड पर स्थित है. इस दौरान फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए लालयित थे. क्योंकि सैफ के जीवन में यह बड़ी घटना है. इसससे पहले किसी भी हीरो के साथ ऐसी घटना सामने नहीं आई है.
सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर रही है पुलिस
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फिलहाल घर के आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर रही है. खबरों के मुताबिक, करीना और उनके बच्चे सुरक्षित हैं.
सैफ अली खान हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद अपने उस घर (सतगुरु शरण) नहीं गए हैं, जहां उन पर हमला हुआ था. वह अपने दूसरे घर फॉच्यूर्न हाइट्स में परिवार के साथ पहुंचे हैं. फिलहाल वह यही रहेंगे. समझा जा रहा है कि पुलिस की जांच चलने तक वह सतगुरु शरण वाले अपार्टमेंट नहीं जाएंगे. सैफ को लीलावती अस्पताल से मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे डिस्चार्ज किया गया है.
घर में बीती रात चोरी की कोशिश हुई
‘घर में बीती रात चोरी की कोशिश हुई. सैफ के हाथ में चोट लगी है जिसकी वजह से वे अस्पताल में हैं और सर्जरी से गुजर रहे हैं. परिवार के बाकी सदस्य ठीक हैं. हम मीडिया और फैंस से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे धैर्य रखें और आगे कोई अटकलें न लगाएं क्योंकि पुलिस पहले से ही अपनी उचित जांच कर रही है. आपकी चिंता के लिए आप सभी को धन्यवाद.’
करीना कपूर, स्टेटमेंट जारी

