By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: शपथ ग्रहण समारोह से पहले ट्रंप की बेटी ने शेयर की खास तस्वीरें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > शपथ ग्रहण समारोह से पहले ट्रंप की बेटी ने शेयर की खास तस्वीरें
International

शपथ ग्रहण समारोह से पहले ट्रंप की बेटी ने शेयर की खास तस्वीरें

DB News
Last updated: 25/04/2026 12:30 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी यानी आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे, अलग-अलग सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा.

Source :  MEDIA

Contents
डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी यानी आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे, अलग-अलग सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा.डोनाल्ड ट्रंप कड़ाके की ठंड के बीच लेंगे शपथशपथ ग्रहण समारोह में इन विदेशी राजनेताओं के शामिल होने की संभावनाविदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व70 मिलियन डॉलर का देंगे चंदा100 से अधिक फाइलों पर करेंगे साइन

By : DB News Update | Edited By: Prince Awasthi

Donald Trump Inauguration : डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी यानी आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे. ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. शपथ ग्रहण समारोह से पहले कई औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस ऐतिहासिक अवसर पर अलग-अलग सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप अपने प्रशासनिक कार्यों की शुरुआत करेंगे और अपने प्रमुख नीतिगत एजेंडे को लागू करने की कोशिश करेंगे. शपथ ग्रहण समारोह से पहले डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने पूरे परिवार के साथ तस्वीर शेयर की है. बता दें कि करीब 40 साल बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह इनडोर होने जा रहा है. समारोह कैपिटल हिल्स के कैपिटल रोटुंडा में यह समारोह होने जा रहा है.

इस कड़ी में ट्रंप ने अर्लिंग्टन नेशनल सेमेट्री जाकर अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. यह समारोह उन बहादुर सैनिकों के सम्मान में आयोजित किया गया था जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया.यह परंपरा हर नए राष्ट्रपति के लिए महत्वपूर्ण होती है और देश के प्रति उनके सम्मान को दिखाती है. इस मौके पर ट्रंप ने देश की सेवा करने वाले हर सैनिक के बलिदान को याद किया और उनके परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने रूस नेता के साथ शपथ ग्राहण के बाद टॉक अरेंज करने का आदेश दिया है. माना जा रहा है कि ट्रंपरूसी राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन युद्धविराम पर बात कर सकते हैं.

आखिरी बार 1985 में पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के दूसरे शपथ ग्रहण पर तेज ठंड के कारण उद्घाटन समारोह को घर के अंदर स्थानांतरित किया गया था। तब दोपहर को तापमान -23 से -29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ट्रंप के शपथ ग्रहण के समय सोमवार को वाशिंगटन का तापमान -7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

डोनाल्ड ट्रंप कड़ाके की ठंड के बीच लेंगे शपथ

ऐसे में संयुक्त राज्य अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण का समारोह भीषण ठंड के कारण कैपिटल के बाहर नहीं अंदर रोटुंडा में होगा। इस संबंध में ट्रंप ने कहा, “ठंड की वजह से मैंने प्रार्थनाओं और अन्य भाषणों के अलावा उद्घाटन भाषण को यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल रोटुंडा में देने का आदेश दिया है।”

शपथ ग्रहण समारोह में इन विदेशी राजनेताओं के शामिल होने की संभावना

इस दौरान अनेक विदेशी राजनेताओं के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है। इनमें अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, इक्‍वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ, अल सल्‍वाडोर के राष्‍ट्रपति नईब बुकेले, ब्राजील के पूर्व राष्‍ट्रपति जायर बोल्‍सोनारो और पोलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री मातेज मोराविक शामिल हैं।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आमंत्रित अतिथियों में टेस्ला के एलन मस्क, अमेजॉन के जेफ बेजोस, मेटा के मार्क जुकरबर्ग, एप्पल के टिम कुक और ओपन एआई के सैम अल्‍टमैन शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण से पहले कल रात वाशिंगटन डीसी में विजय रैली में 78 वर्षीय ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के पहले दिन हस्ताक्षर किए जाने वाले कार्यकारी आदेशों का भी उल्लेख किया।

70 मिलियन डॉलर का देंगे चंदा

डोनाल्‍ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह को भव्‍य बनाने के लिए कोई कसर नहीं रखी गई है चीन के राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग के साथ कई राष्‍ट्राध्‍यक्षों को ट्रंप का पर्सनल इंविटेशन मिला है इस मौके पर परेड में शामिल होने के लिए एक भारतीय अमेरिकी ‘ढोल बैंड’ को न्‍योता मिला शपथ ग्रहण समारोह कमेटी को 170 मिलियन डॉलर से अधिक का चंदा मिला है शपथ ग्रहण के लिए कई उद्योगपतियों को नहीं मिल पाया है VIP पास

100 से अधिक फाइलों पर करेंगे साइन

डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वह राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेने के तुरंत बाद युद्धस्‍तर पर अपने काम में जुट जाएंगे. ट्रंप ने दूसरे कार्यकाल के पहले ही दिन रिकॉर्ड संख्या में आदेश जारी करने की तैयारी कर ली है. बताया जा रहा है कि ट्रंप अपने कार्यकाल के पहले दिन 100 से भी ज्‍यादा फाइलों पर साइन कर सकते हैं.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateDonald TrumpJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article परिवार में क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकता है, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article रणजी ट्रॉफी में 10 साल बाद रिटर्न करेंगे Rohit Sharma
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?