डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में आज शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह से पहले उन्होंने अर्लिंग्टन नेशनल सेमेट्री में सैनिकों को श्रद्धांजलि दी.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Donald Trump Oath Ceremony : डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे के आसपास अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रुप में होगी. राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह खुले में ना होकर अमेरिकी संसद के भीतर होगा. अमेरिका में कड़कड़ाती ठंड की वजह से संसद के भीतर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है.
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज जॉन रॉबर्ट उन्हें शपथ दिलाएंगे. ट्रम्प से पहले उपराष्ट्रपति के तौर पर जेडी वेंस शपथ लेंगे
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस है. कड़कड़ाती ठंड के चलते 40 साल बाद राष्ट्रपति की शपथ संसद के अंदर रखी गई है. इससे पहले 1985 में रोनाल्ड रीगन की शपथ कैपिटल हिल के अंदर हुई थी. सामान्य तौर पर राष्ट्रपति खुले मैदान नेशनल मॉल में शपथ लेते हैं.
शपथ के पहले और बाद का पूरा शेड्यूल
- ट्रम्प पत्नी मेलानिया के साथ सेंट जॉन चर्च पहुंचे. यहां उन्होंने प्रार्थना की.
- ट्रम्प व्हाइट हाउस पहुंचे. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्वागत किया. यहां दोनों नेताओं ने चाय पर चर्चा की.
- व्हाइट हाउस से ट्रम्प और बाइडेन शपथ ग्रहण के लिए एक ही गाड़ी में कैपिटल हिल पहुंचे.
- सबसे पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ लेंगे। उसके बाद म्यूजिक परफॉर्मेंस होगा.
- ट्रम्प बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ लेंगे.
- इसके बाद ट्रम्प देश को संबोधित करेंगे.
- ऑफिशियल लंच होगा.
- ट्रम्प राष्ट्रपति के ऑफिशियल काफिले के साथ व्हाइट हाउस के लिए रवाना होंगे.
- ट्रम्प व्हाइट हाउस में ओवल ऑफिस पहुंचकर जरूरी बिल पर साइन करेंगे. इसके बाद प्रेस मीट हो सकती है.
कुछ फोटो झलकियां
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पत्नी जिल बाइडेन के साथ व्हाइट हाउस में बतौर राष्ट्रपति आखिरी सेल्फी ली
राष्ट्रपति जो बाइडेन, प्रथम महिला जिल बाइडेन, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति डग एमहॉफ व्हाइट हाउस में एक साथ फोटो खिंचाई.
ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में क्वाड देशों के विदेश मंत्री शरीक हुए। भारत के विदेश मंत्री जयशंकर (सबसे दाएं).



