दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध का असर कुछ नहीं दिखा, राजधानी को भी पीछे छोड़ा, खराब हवा वाले 10 शहरों की लिस्ट
By : DB News Update| Edited By: प्रिंस अवस्थी
AIR Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के आसपास की हवा जहरीली हो गई है. सुप्रीम कोर्ट के पटाखों पर बैन वाले आदेश के बाद भी राजधानी दिल्ली में जमकर आतिशबाजी हुई. दिवाली के बाद देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों की बात करें तो दिल्ली से ज्यादा उत्तर प्रदेश के शहरों में सांस लेने में समस्याएं हो रही है. आतिशबाजी की वजह से दिल्ली और उत्तर प्रदेश की हवा की क्वालिटी बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है.
टॉप टेन प्रदूषित शहर में दिल्ली का नाम नहीं
- शहर एक्यूआई लेवल
- संभल 423 AQI
- मुरादाबाद 414 AQI
- रामपुर 407 AQI
- सहारनपुर 387 AQI
- बदायूं 383 AQI
- पीलीभीत 383AQI
- शाहजहांपुर 383 AQI
- बरेली 383 AQI
- अंबाला 379 AQI
- मेरठ 374 AQI
दिल्ली में रातभर होती रही आतिशबाजी
AQI की लिस्ट में खराब हवा के मामले में दिल्ली 11वें स्थान पर है. दिल्ली का एक्यूआई 353 दर्ज किया गया है. प्रदूषण को लेकर जारी यह एक्यूआई 1 नवंबर 2024 सुबह 10 बजे का है. दिल्ली सरकार ने पटाखों पर प्रतिबंध का अनुपालन कराने के लिए 377 प्रवर्तन दल गठित किए थे और स्थानीय संघों के माध्यम से जागरूकता फैलाई थी. इसके बावजूद पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली के इलाकों में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधों का उल्लंघन होने की खबरें आईं. धुंध से भरे आसमान ने 2020 के ‘गंभीर’ प्रदूषण की यादें ताजा कर दीं, क्योंकि रात नौ बजे पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर क्रमश: 145.1 और 272 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक बढ़ गया.

