भारतीय मूल की शिवानी राजा ने कंजर्वेटिव पार्टी से लीसेस्टर ईस्ट सीट पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है. इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन की संसद में गीता पर हाथ रखकर पद की शपथ ली.
Source : MEDIA
Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Shivani Raja: लंदन. भारतीय मूल की 29 वर्षीय ब्रिटिश सांसद शिवानी राजा ने ब्रिटेन की संसद में श्रीमद् भगवद् गीता पर हाथ रखकर शपथ ली है. शिवानी राजा गुजराती व्यवसायी हैं. शिवानी ने लीसेस्टर ईस्ट सीट पर कंजर्वेटिव पार्टी के लिए ऐतिहासिक जीत हासिल की. इनके जीतने के बाद इस निर्वाचन क्षेत्र में लेबर पार्टी का 37 साल का वर्चस्व खत्म हो गया. वह भारतीय मूल के लेबर उम्मीदवार राजेश अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रही थीं.
लीसेस्टर ईस्ट सीट पर कंजर्वेटिव पार्टी को मिली सफलता
शिवानी राजा ने 14,526 वोट पाकर लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल को हराया, जिन्हें 10,100 वोट मिले. यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि लीसेस्टर ईस्ट 1987 से लेबर का गढ़ रहा है. शिवानी की जीत से 37 वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है जब इस सीट पर कंजर्वेटिव उम्मीदवार को सफलता मिली है.
मुझे गीता की शपथ लेने पर वास्तव में गर्व है
ब्रिटेन की सांसद के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद शिवानी ने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘लीसेस्टर ईस्ट का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज संसद में शपथ लेना सम्मान की बात है. मुझे गीता पर महामहिम राजा चार्ल्स के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ लेने पर वास्तव में गर्व है.’ शिवानी की जीत को लीसेस्टर सिटी के हालिया इतिहास से जोड़कर देखा जा रहा है, जहां साल 2022 में भारत-पाकिस्तान टी-20 एशिया कप मैच के बाद भारतीय हिंदू समुदाय और मुसलमानों के बीच संघर्ष हुआ था.
37 साल बाद लीसेस्टर ईस्ट सीट पर कंजर्वेटिव पार्टी को मिली सफलता
शिवानी राजा ने 14,526 वोट पाकर लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल को हराया, जिन्हें 10,100 वोट मिले. यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि लीसेस्टर ईस्ट 1987 से लेबर का गढ़ रहा है. शिवानी की जीत से 37 वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है जब इस सीट पर कंजर्वेटिव उम्मीदवार को सफलता मिली है.
It was an honour to be sworn into Parliament today to represent Leicester East.
I was truly proud to swear my allegiance to His Majesty King Charles on the Gita.#LeicesterEast pic.twitter.com/l7hogSSE2C
— Shivani Raja MP (@ShivaniRaja_LE) July 10, 2024
कौन हैं शिवानी राजा?
शिवानी राजा का जन्म 1994 में हुआ. उनके माता-पिता 1970 के दशक के अंत में केन्या और भारत से लीसेस्टर चले गए. उनके पिता एक गुजराती हैं जो केन्या में थे. वहीं उनकी मां राजकोट से सीधा लीसेस्टर चले आए. शिवानी ने फार्मास्युटिकल और कॉस्मेटिक विज्ञान में डिग्री के साथ डी मोंटफोर्ट विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और इंग्लैंड में कई प्रमुख कॉस्मेटिक ब्रांड्स के लिए काम किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपने परिवार के बिजनेस से भी जुड़ी हैं जो कंस्ट्रक्शन और आतिथ्य से जुड़ा है.
ब्रिटेन में लेबर पार्टी की जीत
ब्रिटेन में 14 साल बाद कंजर्वेटिव पार्टी के हाथ से सत्ता निकल गई है. नए सांसदों की जैसे बाढ़ आ गई है. राजा के साथ भारतीय मूल के सांसद बॉब ब्लैकमैन, बिहार में जन्मे लेबर सांसद कनिष्क नारायण और विपक्षी नेता ऋषि सुनक ने भी भगवद गीता पर शपथ ली. ब्रिटिश संसद की 650 सीटों में से 412 पर लेबर पार्टी ने कब्जा जमाया है. कंजर्वेटिव पार्टी को सिर्फ 121 सीटें मिली हैं. यह कंजर्वेटिव पार्टी की अब तक की सबसे बड़ी हार मानी जा रही है.
ब्रिटेन में 263 महिलाएं बनी सांसद
ब्रिटेन के चुनाव में इस बार शिवानी के अलावा, 27 अन्य भारतीय मूल के संसद सदस्य हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने गए हैं. ब्रिटेन के चुनाव में इस बार एक और रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. हाउस ऑफ कॉमन्स में पहली बार ऐसा हुआ है जब 263 महिलाओं ने चुनाव में जीत हासिल की है, जो कुल संख्या का लगभग 40 प्रतिशत है. इनमें से सबसे अधिक 90 अश्वेत सांसद हैं.
सुनक की पार्टी को 121 सीटों पर मिली सफलता
ब्रिटेन के चुनाव में लेबर पार्टी ने 650 सदस्यीय हाउस ऑफ कॉमन्स में 412 सीटें हासिल कीं, जो 2019 के पिछले चुनाव से 211 अधिक हैं. ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को सिर्फ 121 सीटें मिलीं, जो पिछले चुनाव से 250 सीटें कम हैं. लेबर पार्टी का वोट शेयर 33.7 प्रतिशत रहा, जबकि कंजर्वेटिव पार्टी का वोट शेयर 23.7 प्रतिशत रहा.
