Stree 2 Box Office Collection Day 27: “जवान’ को पछाड़ती है तो अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन जाएगी. ‘स्त्री 2’ जल्द ही ‘जवान’ को पछाड़कर, ऑल टाइम टॉप हिंदी फिल्म बनने के लिए तैयार नजर आ रही है.
Source : DB News Update
By : DB News Update| Edited By : प्रिंस अवस्थी
Stree 2 Box Office Collection Day 27: “स्त्री 2′ का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म को पर्दे पर आए हुए करीब 27 दिन बीत चुके हैं. लेकिन दर्शकों के सिर से इसका खुमार उतरने का नाम नहीं ले रहा है. “स्त्री 2′ अब तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में मात दे चुकी है और अब 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने के भी करीब आ चुकी है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक “स्त्री 2′ ने रिलीज के 26वें दिन 3.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. इसी के साथ “स्त्री 2′ ने 26 दिनों में कुल 553.93 करोड़ रुपए कमाकर रणबीर कपूर स्टारर “एनिमल’ को शिकस्त दे दी थी और दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई थी. अब 27वें दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं.
600 करोड़ में एंट्री लेने के करीब “स्त्री 2′
“स्त्री 2′ ने 27वें दिन अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.78 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. श्रद्धा कपूर स्टारर इस कॉमेडी फिल्म ने अब तक कुल 555.63 करोड़ रुपए कमा लिए हैं और इसी के साथ ये 600 करोड़ क्लब में एंट्री लेने की तरफ कदम बढ़ा रही है.
“जवान’ को देगी शिकस्त?
बता दें कि ‘स्त्री 2’ ‘एनिमल’ से पहले सनी देओल की “गदर 2′ और शाहरुख खान स्टारर “पठान’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मात दे चुकी है. अब फिल्म का अगला टारगेट शाहरुख खान की “जवान’ है, जो हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.
लोकप्रियता में कोई कमी नहीं
इस तरह हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 ने कमाई के कई नए रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं. दिलचस्प यह है कि फिल्म की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आ रही है. स्त्री 2 के बजट की बात करें तो ये लगभग 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इस तरह फिल्म अपने बजट का लगभग 11 गुना कलेक्शन कर चुकी है. यही नहीं, अगर फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह 826 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. हालांकि फिल्म का नेट कलेक्शन 586 करोड़ रुपये रहा है. इस तरह अब फिल्म का अगला टारगेट 600 करोड़ रुपये का है.
जवान ने सभी भाषाओं में कमाए थे 640 करोड़ रुपये
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ सितंबर 2023 में रिलीज हुई थी. फिल्म ने दुनियाभर में 1148 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 640 करोड़ रुपये बटोरे थे. हिंदी वर्जन से 584 करोड़ रुपये कमाई हुयी थी. जबकि बाकी की कमाई अन्य भाषाओं स हुई थी.
15 अगस्त को रिलीज हुई थी फिल्म
स्त्री 2 को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में वरुण धवन और अक्षय कुमार भी कैमियो में नजर आए थे. फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई थी. स्त्री 2 के साथ छोटी बड़ी 16 फिल्में रिलीज हुई थीं. लेकिन कोई भी फिल्म इसके आगे टिक नहीं सकी. अक्षय कुमार की खेल खेल में भी इसी दिन रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म कोई करिश्मा नहीं कर सकी. बेशक पांच हफ्ते बाद भी स्त्री 2 का जादू कम नहीं हुआ है, ऐसे में आने वाले दिनों में कई और भी रिकॉर्ड टूट सकते हैं.
600 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार
अभी तक किसी भी हिंदी फिल्म का कलेक्शन 600 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर सका है. शाहरुख की ‘जवान’ का इंडिया कलेक्शन 643.87 करोड़ था, लेकिन इसमें हिंदी के साथ-साथ फिल्म के तमिल और तेलुगू का कलेक्शन भी शामिल है. ‘जवान’ के सिर्फ हिंदी वर्जन का कलेक्शन 584 करोड़ था. और ये 600 करोड़ के बहुत करीब पहुंची थी.
‘स्त्री 2’ जल्द ही ‘जवान’ को पछाड़कर, ऑल टाइम टॉप हिंदी फिल्म बनने के लिए तैयार नजर आ रही है. जिस तरह आगे बढ़ रही है, इसमें हिंदी का 600 करोड़ क्लब शुरू करने का पूरा दम है. सितंबर में करीना कपूर की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ को छोड़ दें तो हिंदी में कोई बड़ी रिलीज नहीं है.
