Devoleena Bhattacharjee Dance With Husband : देवोलीना भट्टाचार्जी ने धूमधम से पति संग गणेश विसर्जन किया है. पने मुस्लिम पति शाहनवाज शेख और करीबी लोगों के साथ बप्पा को विदाई दे रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि, ‘गणपति बप्पा मोरया. अगले बरस तू जल्दी आ.’
Source : DB News Update
By : DB News Update| Edited By : प्रिंस अवस्थी
Devoleena Bhattacharjee Dance With Husband On Ganesh Visarjan: गणेश उत्सव की धूम चारो ओर है. गणेश उत्सव को लेकर बॉलीवुड और टीवी जगत के सेलेब्स में भी उत्साह देखा जा रहा है. कई सेलेब्स ने गणेश चतुर्थी पर अपने घर बप्पा का स्वागत किया है. वहीं अब सेलेब्स बप्पा को विदाई भी दे रहे हैं. इस अवसर पर एक वीडिया शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा है कि- बस प्यार, थैंक्यू शोनू हमेशा वहां रहने के लिए जब किसी ने यह पूछने की जहमत नहीं उठाई कि मैं अच्छा कर रही हूं या नहीं… मुझे वैसा महसूस कराने के लिए धन्यवाद, जैसा मैं हमेशा से बनना चाहती थी। सुरक्षा और देखभाल करने और प्यार करने के लिए धन्यवाद..
कई फिल्म स्टार गणेश वंदना में शामिल रहे
गणेश उत्सव माने के बाद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने डेढ़ दिन बाद गणेश विसर्जन किया. जबकि सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने भी बप्पा को विदाई दे दी है. वहीं अब मशहूर टीवी अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी धूमधाम से बप्पा का विसर्जन किया है और कहा है कि अगले साल बप्पा जल्दी आएं.
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से बप्पा को विदाई देने की झलक दिखाई है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वे अपने मुस्लिम पति शाहनवाज शेख और करीबी लोगों के साथ बप्पा को विदाई दे रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि, ‘गणपति बप्पा मोरया. अगले बरस तू जल्दी आ.’
देवोलीना ने शेयर की शादी का पूरा वीडियो
इस वीडियो में देवोलीना भट्टाचार्जी और शाहनवाज शेख कोर्ट मैरिज करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों को दूल्हा-दुल्हन के लिबास में दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं शादी करने के बाद देवोलीना भट्टाचार्जी कोर्ट रूम में ही झूमकर डांस भी करती हुई नजर आ रही हैं। कैप्शन लिखा है- बस प्यार, थैंक्यू शोनू हमेशा वहां रहने के लिए जब किसी ने यह पूछने की जहमत नहीं उठाई कि मैं अच्छा कर रही हूं या नहीं… मुझे वैसा महसूस कराने के लिए धन्यवाद, जैसा मैं हमेशा से बनना चाहती थी। सुरक्षा और देखभाल करने और प्यार करने के लिए धन्यवाद.. और सबसे जरूरी बात मेरा सम्मान करना और मुझे मेरी खामियों के साथ स्वीकार करना। बहुत कुछ कहना चाहती हूं, लेकिन फिलहाल इतना ही, हर चीज के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद शोनू.
क्या देवोलीना के भाई अदीप नहीं है बहन की शादी से खुश
देवोलीना के भाई अदीप भट्टाचार्जी ने अपनी बहन की शादी के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिससे देखने के बाद लगा की वह अपनी बहन की शादी से खुश नहीं हैं। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए में लिखा- ‘आत्ममुग्ध लोग सिर्फ उसी के बारे में सोचते हैं जो इस समय उन्हें अच्छा लगता है. उन्हें किसी और के लिए कोई सम्मान या संबद्ध नहीं हैष तब उन्हें आश्चर्य होता है कि उनके रिश्ते सफल क्यों नहीं होते हैं.
कौन है देवोलीना के पति शाहनवाज शेख
बता दें देवोलीना और शाहनवाज एक-दूसरे को पिछले तीन साल से डेट कर रहे थे। शाहनवाज शेख पेशे से एक जिम ट्रेनर हैं। वह कई सेलिब्रिटीज को भी वर्कआउट करवाते हैं। देवोलीना और शाहनवाज की मुलाकात जिम में हुई थी, जो कि एक्ट्रेस के घर के पास है। आपको याद होगा बिग बॉस 13 में एक्ट्रेस ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर खुलासा किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह किसी को डेट कर रही हैं।
जिम ट्रेनर से की थी शादी
देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिसंबर 2022 में जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी की थी। कुछ लोग आज भी इस शादी को लेकर एक्ट्रेस पर निशाना साधते हैं। देवोलीना को 2012-17 से ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इससे पहले देवोलीना ने एक पोस्ट का जवाब दिया था, जिसमें एक महिला की कहानी बताई गई थी, जिसने कथित तौर पर केरल स्टोरी देखने के बाद अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप तोड़ लिया था।

