By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: BSNL भगवा रंग में लिया नया अवतार! हाई स्पीड इंटरनेट के लिए कंपनी ने उठाया ये कदम, जानें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Technology > BSNL भगवा रंग में लिया नया अवतार! हाई स्पीड इंटरनेट के लिए कंपनी ने उठाया ये कदम, जानें…
Technology

BSNL भगवा रंग में लिया नया अवतार! हाई स्पीड इंटरनेट के लिए कंपनी ने उठाया ये कदम, जानें…

DB News
Last updated: 31/03/2026 11:43 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

BSNL के यूजर्स अब बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के BSNL हॉटस्पॉट पर हाई-स्पीड इंटरनेट का लाभ उठा सकेंगे.

Source : DB News Update  

Contents
BSNL के यूजर्स अब बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के BSNL हॉटस्पॉट पर हाई-स्पीड इंटरनेट का लाभ उठा सकेंगे.फाइबर इंटरनेट ग्राहकों के लिए वाई-फाई रोमिंग सर्विसन्यू फाइबर-बेस्ड टीवी सर्विसइन सुविधाओं से लैस है नई सर्विसBSNL की ये सर्विस पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर बेस्डBSNL अधिकारियों ने 4G नेटवर्क पर 40-45 मेगाबिट प्रति सेकेंड1.12 लाख टावर लगाए जा रहेएयरटेल और जियो से काफी पीछेएक समय नंबर वन मोबाइल ऑपरेटर थी BSNL

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

BSNL New Logo, Services Launched: सरकारी टेलीकॉम भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपना नया लोगो भगवा रंग का लॉन्च किया है. टेलीकॉम कंपनी के मुताबिक, ये लोगो भरोसा, मजबूती और देशभर में पहुंच का प्रतीक है. देश में 4जी नेटवर्क शुरू करने से पहले इस टेलीकॉम कंपनी ने 7 नई सर्विसेज लॉन्च की हैं. इनमें स्पैम-ब्लॉकिंग सॉल्यूशन (Spam Blocking Solution), वाई-फाई रोमिंग सर्विस (Wi-Fi Roaming Service), इंटरनेट टीवी, डायरेक्ट-टू-डिवाइस आदि शामिल हैं.

फाइबर इंटरनेट ग्राहकों के लिए वाई-फाई रोमिंग सर्विस

BSNL ने अपने फाइबर इंटरनेट ग्राहकों के लिए एक नेशनल वाई-फाई रोमिंग सर्विस शुरू की है. इसका मतलब है कि अब यूजर्स बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के BSNL हॉटस्पॉट पर हाई-स्पीड इंटरनेट का लाभ उठा सकेंगे.

न्यू फाइबर-बेस्ड टीवी सर्विस

बीएसएनएल ने न्यू फाइबर-बेस्ड टीवी सर्विस लॉन्च किया है, जिसमें 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और पे टीवी ऑप्शन शामिल हैं. ये सभी फाइबर इंटरनेट ग्राहकों के लिए बिना किसी एडिशनल कॉस्ट के लिए उपलब्ध हैं.

इन सुविधाओं से लैस है नई सर्विस

  • -BSNL ऑटोमेटेड कियोस्क के जरिए अपने सिम कार्ड को 24X7 बेसिस पर आसानी से अपना सिम कार्ड खरीदने, अपग्रेड करने या स्विच करा सकेंगे.
  • – BSNL ने भारत का पहला डायरेक्ट-टू-डिवाइस (डी2डी) कनेक्टिविटी सॉल्यूशन लॉन्च कर दिया है.
  • – कंपनी ने ऑटोमेटिकली फिशिंग अटेंप्ट और मैलिशियस SMS को रोकने के लिए स्पैम-ब्लॉकिंग सॉल्यूशन लॉन्च किया है.
  • – कंपनी ने पब्लिक प्रोटेक्शन एंड डिजास्टर रिलीज सॉल्यूशन और माइनिंग ऑपरेशन्स के लिए प्राइवेट 5जी नेटवर्क भी पेश किया है. ये नेटवर्क अंडरग्राउंड और लार्ज ओपन-पिट माइन्स में हाई स्पीड और लो-लेटेंसी कनेक्टिविटी देगा.

BSNL की ये सर्विस पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर बेस्ड

न्यूज एजेंसी PTI ने इसकी जानकारी सोमवार (6 मई) को एक अधिकारी के हवाले से दी है. एजेंसी के अनुसार, BSNL की ये सर्विस पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगी. इस स्वदेशी टेक्नोलॉजी को IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और टेलिकॉम रिसर्च ऑर्गनाइजेशन सी-डॉट (C-DoT) की पार्टनरशिप वाले कंसोर्टियम ने मिलकर डेवलप किया है. इसका इस्तेमाल करके BSNL ने पंजाब में 4G सर्विस शुरू कर दी है और करीब 8 लाख कस्टमर्स को अपने साथ जोड़ भी लिया है.

BSNL अधिकारियों ने 4G नेटवर्क पर 40-45 मेगाबिट प्रति सेकेंड

PTI के अनुसार, BSNL अधिकारियों ने 4G नेटवर्क पर 40-45 मेगाबिट प्रति सेकेंड की मैक्सिमम स्पीड का दावा किया है, जिसे पायलट फेज के दौरान 700 मेगाहर्ट्ज (Mhz) के प्रीमियम स्पेक्ट्रम बैंड के साथ-साथ 2,100 मेगाहर्ट्ज बैंड में भी लॉन्च किया गया है.

1.12 लाख टावर लगाए जा रहे

BSNL पूरे भारत में 4G और 5G सेवाओं के लिए 1.12 लाख टावर लगाने की प्रक्रिया में है. कंपनी ने देशभर में 4G सेवा के लिए 9,000 से अधिक टावर स्थापित किए हैं. इनमें से 6,000 से अधिक टावर पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा सर्किल में हैं. एक अधिकारी ने बताया कि ‘BSNL पिछले 4-5 वर्षों से केवल 4G-सक्षम सिम बेच रही है. ऐसे में सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को 4G सेवा का अनुभव लेने के लिए पुराना सिम हटाकर नया सिम लेना होगा.’

एयरटेल और जियो से काफी पीछे

BSNL PM मोदी 6G नेटवर्क का रोडमैप लॉन्च कर चुके हैं. 2030 तक भारत में 6G सर्विस शुरू होने की उम्मीद है. इस मामले में BSNL काफी पीछे चल रहा है. कंपनी 4G के साथ 5G सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. जनवरी-2023 में यूनियन IT एंड टेलिकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि BSNL अपनी 5G सर्विस अप्रैल 2024 तक शुरू कर देगी. वहीं, एयरटेल और जियो ने भारत में अक्टूबर-2022 में 5G सर्विस लॉन्च की थी.

एक समय नंबर वन मोबाइल ऑपरेटर थी BSNL

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 19 अक्टूबर 2002 को लखनऊ से BSNL मोबाइल सर्विस की शुरुआत की थी. लॉन्च होने के मात्र 1-2 सालों में ये भारत की नंबर वन मोबाइल सर्विस बन चुकी थी. निजी ऑपरेटरों ने BSNL के लॉन्च के महीनों पहले मोबाइल सेवाएं शुरू कर दी थीं, लेकिन BSNL के ‘सेलवन’ ब्रांड की मांग काफी बढ़ गई थी. जब BSNL की सर्विसेज की शुरुआत हुई, उस वक्त प्राइवेट ऑपरेटर 16 रुपए प्रति मिनट कॉल के अलावा 8 रुपए प्रति मिनट इनकमिंग के भी पैसे चार्ज करते थे. BSNL ने इनकमिंग को फ्री किया और आउटगोइंग कॉल्स की कीमत डेढ़ रुपए तक हो गई. 2002-2005 का ये वक्त BSNL का सुनहरा दौर था. हर कोई BSNL का सिम चाहता था. इसके लिए 3-7 किलोमीटर लंबी लाइनें लगती थीं.

You Might Also Like

जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप

Canva में बिना इंटरनेट के भी क्रिएट और एडिट हो जाएगी फोटो

BSNL का संचार आधार एप बंद, सिम एक्टिवेट करने की सुविधा ठप

21 करोड़ का Bio-CNG Plant प्लांट बनाकर निजी कंपनी को सौंपा!

Aadhaar App नया वर्जन लॉन्च, QR से डीटेल्स शेयर कर सकेंगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article जबलपुर एसपी सहित 3 जिलों के SP बदले, इंदौर कमिश्नर का भी ट्रांसफर
Next Article मोदी-शी जिनपिंग की 10 साल में 20वीं मुलाकात, जानें कब-कब मिले एशिया के दो दिग्गज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?