By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: चातुर्मास कब से शुरू हो रहा? इस बार कितने महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य, जानें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > चातुर्मास कब से शुरू हो रहा? इस बार कितने महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य, जानें…
Religion

चातुर्मास कब से शुरू हो रहा? इस बार कितने महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य, जानें…

DB News
Last updated: 06/09/2026 11:31 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

चातुर्मास का समय व्रत-पूजा के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन इस दौरान सारे मांगलिक कार्यों पर रोक लगी होती है. ऐसे में इस बार चातुर्मास 2025 में कब शुरू होगा, किस दिन से बंद होंगे शुभ काम.

Source : DB News Update

Contents
चातुर्मास का समय व्रत-पूजा के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन इस दौरान सारे मांगलिक कार्यों पर रोक लगी होती है. ऐसे में इस बार चातुर्मास 2025 में कब शुरू होगा, किस दिन से बंद होंगे शुभ काम.चातुर्मास 2025 में कब ?चातुर्मास क्या होता है ?चातुर्मास में नियमक्या है पौराणिक कथाक्या नहीं करना चाहिएक्या करना चाहिए?पापों से मिलती है मुक्ति

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Chaturmas 2025: हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार चातुर्मास आषाढ़ माह के शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि (देवशयनी एकादशी) के दिन से शुरुआत होती है और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष एकादशी (देवउठनी एकादशी) पर इसका समापन होता है. सालभर के इन चार महीने ऐसे होते हैं जो सिर्फ तप, साधना और ईश्वर की सेवा के लिए समर्पित होते है. इस दौरान मांगलकि कार्यों पर पूरी तरह रोक रहती है. भक्ति के इन 4 महीनों को चातुर्मास कहा जाता है. आइए जानते हैं चातुर्मास 2025 में कब शुरू हो रहा है? और इन 4 महीनों के क्या नियम है?

चातुर्मास 2025 में कब ?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चतुर्मास 6 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है. चातुर्मास चार महीने तक लगा रहे है. फिर 1 नवंबर 2025 जब देवउठनी एकादशी पर इसका समापन होगा. चातुर्मास का महीना धर्माचार्यों, साधु-संतों, योगीजनों के लिए बहुत खास होता है. इस दौरान वे एक ही स्थान पर रहकर जप,तप और साधना करते हैं.इन दिनों साधना करने का विशेष महत्व है.

चातुर्मास क्या होता है ?

चातुर्मास में सावन, भाद्रपद, अश्विन और कार्तिक माह शामिल होते हैं. इन चार महीनों के लिए श्रीहरि विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं और सृष्टि का संचालन शिव जी के पास होता है. चातुर्मास लगने के बाद शुभ व मांगलिक कार्य जैसे मुंडन संस्कार, विवाह, तिलक, यज्ञोपवीत जैसे 16 संस्कार बंद हो जाते हैं. चातुर्मास को मानने वााले साधक कीड़े-मकोड़े मारने से भी डरते हैं. इसी कारण चातुर्मास के दिनों में साधक एक ही स्थान पर निवास करते हैं और अपने निर्धारित स्थान से कहीं दूसरी जगह विचरण नहीं करते हैं. अधिकांश साधु-संत किसी अज्ञातवाश में चले जाते हैं और वहीं भगवत् साधना करते रहते हैं.

चातुर्मास में नियम

  • चातुर्मास में पूरे चार महीने तक मांगलिक कार्यों पर रोक रहती है. लेकिन ब्रज की यात्रा की जा सकती है. मान्यता है कि चातुर्मास में पृथ्वी के सभी तीर्थ ब्रज में आकर ही निवास करते हैं.
  • चातुर्मास में कुछ काम भी वर्जित माने गए हैं, जैसे पलंग पर सोना, नशीले पदार्थों का सेवन, किसी अन्य का दिया भोजन करना, झूठ बोलना, दही खाना, मांस खाना, मूली, बेंगन और साग-पात आदि का सेवन भी वर्जित होते हैं.
  • ब्रह्मचर्य और संयम का पालन करें, जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, दीप, छाया आदि का दान करें. जितना हो सके मौन रहने की कोशिश करें.

क्या है पौराणिक कथा

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, आषाढ़ के महीने में भगवान विष्णु ने वामन अवतार लिया था और राजा बलि से तीन पग में पूरी सृष्टि दान में प्राप्त की थी, इसके बाद भगवान विष्णु ने राजा बलि को पाताल लोक की रक्षा का वचन दिया और उनके राज्य की रक्षा हेतु वे 4 महीने की योगनिद्रा में चले जाते हैं. इसी अवधि को चातुर्मास कहा गया है. चातुर्मास शुरू होने से पहले कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर लेना चाहिए, क्योंकि इस चार महीने की अवधि में किए गए कार्यों को शुभ नहीं माना जाता है.

क्या नहीं करना चाहिए

  • -चातुर्मास में नारंगी, लाल कपड़े पहनना चाहिए, नीला वस्त्र धारण करने से बचना चाहिए.
  • -साधक को गद्देदार विस्तर पर सोना नहीं चाहिए. जमीन पर शयन करना चाहिए.
  • -क्रोध-लोभ से बचना चाहिए, साधना में लीन रहना चाहिए.
  • -चातुर्मास के दिनों में अपने दुश्मन को भी कटु वाणी नहीं बोलना चाहिए.
  • -जीवन के 16 संस्कारों को करना वर्जित है.

क्या करना चाहिए?

  • -भगवान विष्णु की साधना करना चाहिए.
  • -दान-पुण्य करना चाहिए.
  • -गरीब-असहाय की मदद करना चाहिए.
  • -ब्रम्हचर्य का पालन करना चाहिए.
  • -विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए.
  • -माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है.
  • -अन्न, वस्त्र और छाया दान का महत्व है.
  • -साात्विक भोजन करना चाहिए.

पापों से मिलती है मुक्ति

धार्मिक मान्यताा है कि इन दिनों भगवान का नाम लेने वाले व्यक्ति के जीवन में किसी प्रकार की समस्या नहीं आती है. जीवन की सभी कठिनाइयां दूर हो जाती हैं और जीवन में किए गए सभी शुभ कार्य मंगलमय साबित हाेते हैं.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Chaturmas 2025DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article ‘जिम में न आए कोई मुस्लिम ट्रेनर’ – सांसद
Next Article कार्तिक मास 2025: जानें भगवान विष्णु ने कब लिया था मत्स्य अवतार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?