सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में नाम जुडने से सरकार पर उनका इस्तीफा लेने का लगातार दबाव बढ रहा था.
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Dhananjay Munde News: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे मंगलवार (4 मार्च) को मंत्री पद से इस्तीफा देंगे. सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा है. बीड में सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में नाम जुड़ने से सरकार पर उनका इस्तीफा लेने का लगातार दबाव बढ़ रहा था.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार (3 मार्च) की रात सीएम फडणवीस ने एनसीपी के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई थी. फडणवीस खुद अजित पवार के निवास पर गए थे. माना जा रहा है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री ने धनंजय मुंडे को इस्तीफा देने के लिए कहा.
इससे पहले सोशल मीडिया पर चार्जशीट का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का वीडियो बनाने और उन पर पेशाब करने की बात सामने आई. इसके बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया. इसको देखते हुए सीएम फडणवीस ने एनसीपी की कोर कमेटी के साथ अहम बैठक की.
बीमारी से पीड़ित हैं मुंडे
मीडिया के जरिए एक खबर ये भी सामने आ रही है कि महाराष्ट्र सरकार में नागरिक आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे अपनी बीमारी को आधार बनाकर इस्तीफा दे सकते हैं. दरअसल, धनंजय मुंडे को बेल्स पाल्सी नाम की एक बीमारी हो गई है, जिसकी वजह से उनसे ज्यादा बोलने परेशानी हो रही है. अब अटकलें ये लगाई जा रही हैं कि मुंडे इसी बीमारी को आधार बनाते हुए मंत्री पद से इस्तीफा देंगे. हालांकि ये सिर्फ अटकलें हैं.
तबियत खराब होने के चलते इस्तीफा दिया-धनंजय
धनंजय मुंडे बोले- तबियत खराब होने के चलते इस्तीफा दिया बीड जिले में संतोष देशमुख की हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, यह मेरी पहले दिन से ही मांग रही है। कल जो तस्वीरें सामने आईं, उन्हें देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है और कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। जहां तक इस्तीफे की बात है, मेरी तबीयत ठीक नहीं है जिसके चलते मैंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया।
वाल्मीक कराड सहित 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल वाल्मीक कराड और उसके 6 गुर्गों को पिछले साल दिसंबर में महाराष्ट्र पुलिस ने मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट, 1999) के तहत गिरफ्तार किया था। संतोष देशमुख हत्याकांड की जांच कर रही महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने 1 मार्च को मामले में चार्जशीट दाखिल किया था।
चार्जशीट का एक हिस्सा 3 मार्च को मीडिया में वायरल हो गया, जिसमें वाल्मीक कराड के साथियों द्वारा संतोष देशमुख की हत्या करने की तस्वीरें दिखाई गईं। तस्वीरों के मीडिया में आने के बाद फडणवीस ने अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, NCP महाराष्ट्र प्रमुख सुनील तटकरे के साथ बैठक की।
चार्जशीट में सुदर्शन घुले को आरोपी नंबर दो बताया गया SIT की चार्जशीट में कराड के बाद सुदर्शन घुले को आरोपी नंबर दो बताया गया है। वह 10 साल से अधिक समय तक बीड और पड़ोसी इलाकों में एक्टिव रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही 11 आपराधिक मामले चल रहे हैं। आरोप पत्र में उसे ‘गैंग लीडर’ बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक घुले ने कराड से कहा था कि यदि बीड के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख को रास्ते से नहीं हटाया गया, तो उनका एक्सटॉर्शन का धंधा चौपट हो जाएगा।
दावा- दो करोड़ की वसूली रोकने पर सरपंच की हत्या सूत्रों के मुताबिक SIT की चार्जशीट में वाल्मीक कराड बीड सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का मास्टरमाइंड था। कराड ने बीड में मौजूद एक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के भूमि अधिग्रहण अधिकारी से ₹2 करोड़ की फिरौती मांगी थी। संतोष ने इसका विरोध किया था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। SIT ने सबूत के तौर पर आरोपियों से बरामद फोन कॉल की रिकॉर्डिंग और फोरेंसिक लैब द्वारा प्रमाणित CCTV फुटेज पेश किए हैं।
6 दिसंबर को धमकी, 9 को देशमुख का मर्डर
हत्याकांड में SIT ने वाल्मीक कराड, सुदर्शन घुले, प्रतीक घुले, विष्णु चाटे, सुधीर सांगले और कृष्णा अंधले (फरार) को आरोपी बनाया है। सुदर्शन घुले ने 7 दिसंबर को वाल्मीकी कराड को फोन किया, जिसकी रिकॉर्डिंग पुलिस के पास मौजूद है। इसके तीन दिन बाद 9 दिसंबर, 2024 को संतोष देशमुख पर बेरहमी से हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई।
