By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: भारत की GDP ग्रोथ घटकर 5.4% हो गई, 21 माह की सबसे धीमी ग्रोथ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Business > भारत की GDP ग्रोथ घटकर 5.4% हो गई, 21 माह की सबसे धीमी ग्रोथ
Business

भारत की GDP ग्रोथ घटकर 5.4% हो गई, 21 माह की सबसे धीमी ग्रोथ

DB News
Last updated: 26/10/2026 11:49 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अधिकारियों ने हाल ही में आर्थिक गतिविधि संकेतकों का हवाला देते हुए दूसरी तिमाही में 6.8% की जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया था.

Source : MEDIA

Contents
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अधिकारियों ने हाल ही में आर्थिक गतिविधि संकेतकों का हवाला देते हुए दूसरी तिमाही में 6.8% की जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया था.जुलाई से सितंबर के बीच GDP ग्रोथ घटकर 5.4%प्रमुख देशों में भारत अभी भी सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमीGDP क्या है?दो तरह की होती है GDPकैसे कैलकुलेट की जाती है GDP?GDP की घट-बढ़ के लिए जिम्मेदार कौन है?भारत की 2026 में विकास दर के अनुमान

BY : DB News Update / Edited By : प्रिंस अवस्थी

Gross Domestic Product : वित्त वर्ष 2025 की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ घटकर 5.4% हो गई है. यह सात तिमाहियों यानी 21 महीने में सबसे धीमी ग्रोथ है. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के खराब प्रदर्शन के कारण GDP ग्रोथ धीमी हुई है. इससे पहले 2023 की तीसरी तिमाही में ग्रोथ 4.3% रही थी.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अधिकारियों ने हाल ही में आर्थिक गतिविधि संकेतकों का हवाला देते हुए दूसरी तिमाही में 6.8% की जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया था, लेकिन अक्टूबर की मौद्रिक नीति समीक्षा में केंद्रीय बैंक का आधिकारिक अनुमान 7% था. 2023-24 की दूसरी तिमाही में वास्तविक जीडीपी 8.1% बढ़ी थी, जबकि उस तिमाही में जीवीए वृद्धि 7.7% थी.

हालांकि, भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहा. इस वर्ष जुलाई-सितंबर तिमाही में चीन की जीडीपी वृद्धि 4.6 प्रतिशत रही। जीडीपी वृद्धि का पिछला निम्न स्तर 4.3 प्रतिशत वित्तीय वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2022) में दर्ज किया गया था.

जुलाई से सितंबर के बीच GDP ग्रोथ घटकर 5.4%

वित्त वर्ष 2025 की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ घटकर 5.4% पर आ गई. यह सात तिमाहियों में सबसे धीमी ग्रोथ रही. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के खराब प्रदर्शन के कारण GDP ग्रोथ धीमी रही. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने आज 29 नवंबर को यह डेटा रिलीज किया था.

इससे पहले 2023 की तीसरी तिमाही में ग्रोथ 4.3% रही थी. वहीं एक साल पहले समान तिमाही (Q2FY24) में यह 8.1% थी। पिछली तिमाही यानी, Q1FY25 में ये 6.7% रही थी। भारत का GVA जुलाई-सितंबर तिमाही में 5.6% की दर से बढ़ा है. एक साल पहले की समान तिमाही में GVA ग्रोथ 7.7% रही थी. वहीं पिछली तिमाही में GVA ग्रोथ 6.8% थी.

प्रमुख देशों में भारत अभी भी सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी

धीमी जीडीपी ग्रोथ के बावजूद भारत प्रमुख अर्थव्यवस्ताओं के बीच अभी भी सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी बना हुआ है. इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में चीन की GDP ग्रोथ 4.6% रही. वहीं जापान की जीडीपी 0.9% की दर से बढ़ी है.

GDP क्या है?

GDP इकोनॉमी की हेल्थ को ट्रैक करने के लिए उपयोग किए जाने वाले सबसे कॉमन इंडिकेटर्स में से एक है. GDP देश के भीतर एक स्पेसिफिक टाइम पीरियड में प्रोड्यूस सभी गुड्स और सर्विस की वैल्यू को रिप्रजेंट करती है. इसमें देश की सीमा के अंदर रहकर जो विदेशी कंपनियां प्रोडक्शन करती हैं उन्हें भी शामिल किया जाता है.

दो तरह की होती है GDP

GDP दो तरह की होती है। रियल GDP और नॉमिनल GDP। रियल GDP में गुड्स और सर्विस की वैल्यू का कैलकुलेशन बेस ईयर की वैल्यू या स्टेबल प्राइस पर किया जाता है. फिलहाल GDP को कैलकुलेट करने के लिए बेस ईयर 2011-12 है। वहीं नॉमिनल GDP का कैलकुलेशन करंट प्राइस पर किया जाता है.

कैसे कैलकुलेट की जाती है GDP?

GDP को कैलकुलेट करने के लिए एक फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाता है। GDP=C+G+I+NX, यहां C का मतलब है प्राइवेट कंजम्प्शन, G का मतलब गवर्नमेंट स्पेंडिंग, I का मतलब इन्वेस्टमेंट और NX का मतलब नेट एक्सपोर्ट है.

GDP की घट-बढ़ के लिए जिम्मेदार कौन है?

GDP को घटाने या बढ़ाने के लिए चार इम्पॉर्टेंट इंजन होते हैं. पहला है, आप और हम. आप जितना खर्च करते हैं, वो हमारी इकोनॉमी में योगदान देता है. दूसरा है, प्राइवेट सेक्टर की बिजनेस ग्रोथ. ये GDP में 32% योगदान देती है. तीसरा है, सरकारी खर्च.

इसका मतलब है गुड्स और सर्विसेस प्रोड्यूस करने में सरकार कितना खर्च कर रही है। इसका GDP में 11% योगदान है। और चौथा है, नेट डिमांड. इसके लिए भारत के कुल एक्सपोर्ट को कुल इम्पोर्ट से घटाया जाता है, क्योंकि भारत में एक्सपोर्ट के मुकाबले इम्पोर्ट ज्यादा है, इसलिए इसका इम्पैक्ट GPD पर निगेटिव ही पड़ता है.

भारत की 2026 में विकास दर के अनुमान

आईएमएफ ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% कर दिया है, जिससे भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI): आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 7.1% तय किया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) रिपोर्ट: एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.6% रहने का अनुमान है. पहली तिमाही के आंकड़े: चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत की वास्तविक जीडीपी ग्रोथ 7.8% रही थी.

You Might Also Like

टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी

EPF अब आपकी मर्जी के बिना नहीं कटेगा, जानें वजह…

RBI ने रेपो रेट पर नहीं किया बदलाव, 5.25% पर ही रखा बरकरार

Petrol-Diesel हो सकता है महंगा, घरेलू सिलेण्डर पर भी लग सकती है आग!

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateGDPGross Domestic ProductJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘मेरी पत्नी का नाम न घसीटें’, ED की छापेमारी के बाद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी
Next Article महाकुंभ प्रयागराज : 26 जनवरी को होगी धर्म संसद, सनातन बोर्ड के गठन की होगी मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?