By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कुभ वालों को मिल सकता है फंसा धन, कर्ज लेने से बचें ये 3 राशि वाले लोग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > कुभ वालों को मिल सकता है फंसा धन, कर्ज लेने से बचें ये 3 राशि वाले लोग
Religion

कुभ वालों को मिल सकता है फंसा धन, कर्ज लेने से बचें ये 3 राशि वाले लोग

DB News
Last updated: 17/09/2025 11:56 AM
DB News
Share
9 Min Read
SHARE

Horoscope Today 2 September 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है. आज सोमवार 2 सितंबर 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- Supriya

Contents
Horoscope Today 2 September 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है. आज सोमवार 2 सितंबर 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल –

Horoscope Today 2 September 2024: पंचांग (Aaj Ka Pnachang) के अनुसार आज सोमवार, 2 सितंबर 2024 के दिन भाद्रपद माह की अमावस्या (Bhadrapada amavasya 2024) तिथि रहेगी. आज मघा और पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र (Pushya Nakshatra) रहेगा. साथ ही शिव और सिद्ध योग भी रहेगा.

राहुकाल (Rahu Kaal) सुबह 07 बजकर 46 मिनट से 09 बजकर 19 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार सिंह राशि पर होगा.ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज कन्या राशि वालों के पार्टनर के साथ हो सकती है कहासुनी. तुला वालों का मन रहेगा विचलित और कुभ वालों को मिल सकता है फंसा धन.

आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल –

मेष राशि (Aries)
आज मेष राशि के जातक अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों के निपटाने में लगे रहेंगे. किसी सामाजिक काम से भी आज सक्रिय रहेंगे. अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा, स्थायी संपत्ति में धन लगाना आपके लिए फायदेमंद होगा, भविष्य में यह आपको बहुत लाभ देगा.

शाम को किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है. अगर आप अपनी नौकरी या व्यवसाय में कोई डील फाइनल करते हैं तो इससे लाभ होगा. आज की शाम आप मित्रों और निकट संबंधियों के साथ बिता सकते हैं.

वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन वृषभ राशि वालों के रोमांटिक रहेगा. पारिवारिक जीवन में इन्हें जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. आपको बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होगा. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने कार्य में लाभ और सफलता मिलेगी. कुछ नई चीजों को आज आप सीख सकते हैं. आज आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा अधिक खर्चीला रह सकता है. बच्चों और जीवनसाथी की खुशी पर आज आप धन खर्च करेंगे. आपको किसी दोस्त या रिश्तेदार से मदद मिल सकती है.

मिथुन राशि (Gemini)
आप अगर कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करेंगे तो आपको आज लाभ जरूर मिलेगा. आप परिवर्तन और लाइफ में कुछ नया आजमाने से कभी नहीं डरते हैं आपकी यह खूबी आज आपको लाभ दिलाएगी. अपने माता-पिता से बच्चे के भविष्य को लेकर कुछ विचार विमर्श कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा, इनके सहयोग से बच्चों से संबंधित किसी समस्या का आज समाधान भी निकलेगा. लव लाइफ आज आपकी रोमांटिक रहने वाली है.

कर्क राशि (Cancer)
परिवार में कोई दबी समस्या फिर से सिर उठा सकती है, जिससे आपको मानसिक परेशानी होगी. परिवार के बड़े सदस्यों की मदद से इस समस्या को हल निकालने की आप कोशिश करें तो इसमें आपको सफलता मिल सकती है. अगर आज आप नौकरी पर जा रहे हैं तो आज किसी सहकर्मी से आपकी अनबन हो सकती है, जिससे आपका मूड खराब हो सकता है. आज आपके कुछ शत्रु भी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको इनसे सतर्क रहना होगा। कुछ अनचाहे खर्च भी आज आपको करने होंगे.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातक आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे. परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य उत्साहपूर्वक भाग लेंगे. आप धार्मिक और और शुभ कार्यों पर भी धन खर्च करेंगे. दोपहर तक आपको किसी प्रियजन से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आप खुश हो जाएंगे.

कन्या राशि (Virgo)
आज कन्या राशि वालों का भाग्य मेहरबान रहेगा. अगर कोई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा और भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ प्राप्त होगा. लव लाइफ की बात करें तो प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है. आपको अपने काम में सफलता पाने के लिए काफी परिश्रम करना होगा. लेकिन अत्यधिक परिश्रम के कारण शाम को आप थकान महसूस करेंगे.

तुला राशि (Libra)
आपका मन किसी वजह से विचलित और अशांत रह सकता है. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से किसी बात को लेकर आज कहासुनी हो सकती है. अच्छी बात यह है कि इसमे आपको जीवनसाथी का सहयोग और साथ प्राप्त होगा जिससे आपका पक्ष मजबूत होगा. परिवार में आपको पिता और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा. घर पर कोई पार्टी या उत्सव का आयोजन हो सकता है. बच्चों के साथ आप वक्त बिताएंगे और उनकी शिक्षा में आ रही परेशानियों को दूर करने में सहयोग करेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मंगलकारी रहेगा. शुभ कार्यों में इनकी रुचि रहेगी और धर्म कर्म के काम करेंगे. कुछ सामाजिक कार्यों में भी आप सहभागी बन सकते . आज किए गए कार्यों का आपको भविष्य में भी लाभ मिलेगा. यदि भाइयों के साथ कोई तनाव चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा. आप किसी से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न लें क्योंकि इसे चुकाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है. पिता की सेहत को लेकर आज चिंता और परेशानी हो सकती है. इसमें कुछ धन भी खर्च होगा.

धनु राशि (Sagittarius)
घर-परिवार के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है. किसी बात के लेकर आपस में कहासुनी हो सकती है. जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा. आप अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए धन खर्च करेंगे. शौक और मनोरंजन पर भी आपका धन खर्च होने का योग बना हुआ है. पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिल सकता है. सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन मकर राशि वालों को नौकरी और व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके मन के मुताबिक माहौल बनेगा जिससे आपको काम करने में आनंद आएगा. आपके लिए सलाह है कि आपका जो भी जरूरी काम है पहले उसे ही आज निपटाने की कोशिश करें. दिन के दूसरे भाग में आपको कुछ न कुछ उलझन का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों को परीक्षा प्रतियोगिता में उत्तम सफलता मिलेगी. आपके परिवार के सदस्यों से आपको खुशी और लाभ मिल सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius)
आज कुंभ राशि के जातकों को ससुराल पक्ष से लाभ मिल रहा है. आपको कहीं से रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है. आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको जन समर्थन प्राप्त होगा. राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों का प्रभाव आज बढेगा. आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी. आज स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है, इसलिए खान-पान पर संयम रखें.

मीन राशि (Pisces)
आज मीन राशि के जातक जो भी काम करेंगे, नई उमंग और उत्साह के साथ करेंगे. अपने परिवार में कुछ नए प्रयोग कर सकते हैं, जिसका लाभ आपको मिलेगा. आप अपने परिवार के किसी सदस्य की शिक्षा और करियर को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं. सलाह है कि घर के बड़ों से आज सलाह लेकर ही कोई बड़ा फैसला लें. शाम के समय आपके आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद होता है तो उससे बचने का प्रयास करना चाहिए. अपने काम से काम रखें दूसरों के मामलों से आज दूर रहें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateHoroscope TodayJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article जबलपुर-हैदराबाद IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी! नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
Next Article Google ने नियमों में किया बदलाव, जानें कैसे मिला नाम!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?