By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘हला मोदी’ कार्यक्रम में छा गए भारतीय PM
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > ‘हला मोदी’ कार्यक्रम में छा गए भारतीय PM
National

‘हला मोदी’ कार्यक्रम में छा गए भारतीय PM

DB News
Last updated: 21/09/2026 11:13 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

कुवैत के शेख साद अल अब्दुल्ला इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत के PM नरेंद्र मोदी के लिए “हला मोदी” कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें PM मोदी ने भारतीय लोगों को संबोधित किया.

Source : DB News Update

Contents
कुवैत के शेख साद अल अब्दुल्ला इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत के PM नरेंद्र मोदी के लिए “हला मोदी” कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें PM मोदी ने भारतीय लोगों को संबोधित किया.पहले हला का अर्थ जान लेंअब हाला का अर्थ समझ लेंहला औरहाला में क्या है सही और क्या हैं इसके मायने?भारत और कुवैत के लिए एक साथ काम करने के बहुत सारे अवसर43 साल बाद किसी भारतीय पीएम का दौरा

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

What is ‘Hala Modi’ Event: “ख़ुश-आमदीद वो आया हमारी चौखट पर, बहार जिस के क़दम का तवाफ़ करती है.” यह शायरी किसी के आने पर उसके स्वागत में लिखी गई है. यहां ख़ुश-आमदीद शब्द का अर्थ है स्वागत, ऐसा स्वागत जो किसी बड़े के आने पर किया जाता है. अरबी शब्दों को टटोलने पर पता चलता है कि स्वागत के लिए हला शब्द का भी इस्तेमाल किया जाता है.
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत में एक विशेष ‘हला मोदी’ कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों की एक सभा को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने भारत-कुवैत संबंधों को बढ़ावा देने में उनके महत्वपूर्ण योगदान और महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की. प्रधानमंत्री जी ने भारत की उपलब्धियों और विकास की गति को साझा किया और सभी को आगामी महाकुंभ 2025 और प्रवासी भारतीय दिवस में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया.
शेख साद अल अब्दुल्ला इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका नाम रखा गया था “हला मोदी”. हालांकि, इसे लेकर काफी कंफ्यूजन की स्थिति रही. कुछ लोगों ने इसे हला मोदी कहा तो किसी ने हाला मोदी कहा. यहां हम आपको बताएंगे आखिर सही शब्द क्या है, इसके क्या मायने हैं.

पहले हला का अर्थ जान लें

अरबी में हला शब्द का इस्तेमाल स्वागत यानी वेलकम के लिए किया जाता है. अरबी में इसे अहलान कहते हैं, लेकिन स्थानीय लोग, खास तौर पर ओमान, यमन और कुवैत में बस हला कहते हैं. हला की जगह कई लोग ख़ुश-आमदीद शब्द भी इस्तेमाल करते हैं.

अब हाला का अर्थ समझ लें

अरबी में ‘हाला’ शब्द का अर्थ है, “चंद्रमा के चारों ओर प्रकाश की आभा”. यह एक अरबी महिला का नाम है. ‘हाला’ एक लिंग-तटस्थ नाम भी है, जिसका अर्थ है, “चांद के चारों ओर प्रभामंडल”. आसान शब्दों में कहें तो यह चांद या सूरज के इर्द गिर्द पड़ने वाला घेरा या फिर वह घेरा जो मोमबत्ती या किसी और प्रकाश के चारों ओर महसूस होता है, भी हो सकता है. यह नाम मिस्र, सूडान और सऊदी अरब में प्रचलित है.

हला औरहाला में क्या है सही और क्या हैं इसके मायने?

हला और हाला में सही क्या है, इसके लिए आपको हला के मूल शब्द पर जाना होगा. जैसा कि हमने ऊपर बताया कि अरबी में सही शब्द अहलान है, जिसका इस्तेमाल किसी के स्वागत के लिए किया जाता है. कई लोग इसे हैलो के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं. इसे समझने के लिए आपको थोड़ा फ्लैशबैक में जाना होगा. इसी साल फरवरी में जब पीएम मोदी ने यूएई का दौरा किया था तब उनके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसे ‘अहलान मोदी’ का नाम दिया गया था. यह पीएम मोदी के स्वागत के लिए था.

भारत और कुवैत के लिए एक साथ काम करने के बहुत सारे अवसर

प्रधानमंत्री ने भारत के विश्वबंधु, यानि दुनिया का मित्र, दृष्टिकोण को रेखांकित किया. उन्होंने भारत की तीव्र प्रगति और परिवर्तन, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी, अवसंरचना और सतत विकास, के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के अलावा, भारत फिनटेक में वैश्विक अग्रणी देश है, स्टार्ट-अप क्षेत्र में तीसरी सबसे बड़ी वैश्विक शक्ति है और दुनिया भर में सबसे अधिक डिजिटल रूप से जुड़े समाजों में से एक है. उन्होंने वित्तीय समावेश, महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास और समावेशी विकास जैसी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. विकसित भारत और नए कुवैत की दोनों देशों की साझा आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करते हुए, उन्होंने रेखांकित किया कि भारत और कुवैत के लिए एक साथ काम करने के बहुत सारे अवसर हैं. भारत की कौशल क्षमता और नवाचार दोनों देशों के बीच नई साझेदारी को बढ़ावा दे सकते हैं.

43 साल बाद किसी भारतीय पीएम का दौरा

मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि इंदिरा गांधी (1981) के बाद, यह पिछले 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की पहली आधिकारिक यात्रा थी. इस मेगा इवेंट में कुवैत में रह रहे विभिन्न क्षेत्रों के हजारों भारतीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया.

You Might Also Like

SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान

INDIA ब्लॉक का SIR पर संग्राम, FIR दर्ज!

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateHala ModiPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article शाहरुख खान ने वाइफ गौरी संग की ब्लैक में ट्विनिंग, कैटरीना से माधुरी तक ने लुक से लगाए चार चांद
Next Article शराब घोटाला मामले में केजरीवाल के खिलाफ केस चलेगा, LG ने ED को मंजूरी दी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो-वेबसाइट और गीत जारी
Uttarakhand 13/10/2026
शारदीय नवरात्रि 2026 में भूमि, भवन, वाहन क्रय करने के बन रहे योग, जानें कब है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग
Religion 11/10/2026
HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, 14 फीसदी ही रहेगा कोटा
Madhya Pradesh 10/10/2026
रात्रि में कतई न करें घट स्थापना, जानें… कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और तारीख
Religion 05/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?