By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: “लेबनान में अभी युद्ध समाप्त नहीं होगा” इजरायल के नए रक्षा मंत्री ने अपनी पहली ही बैठक में भरी हुंकार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > “लेबनान में अभी युद्ध समाप्त नहीं होगा” इजरायल के नए रक्षा मंत्री ने अपनी पहली ही बैठक में भरी हुंकार
International

“लेबनान में अभी युद्ध समाप्त नहीं होगा” इजरायल के नए रक्षा मंत्री ने अपनी पहली ही बैठक में भरी हुंकार

DB News
Last updated: 14/10/2026 12:50 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने पिछले दिनों योआव गैलेंट को रक्षा मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था. उनकी जगह इजरायल कैट्ज को यह जिम्मेदारी दी गई है.

Source : MEDIA

Contents
इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने पिछले दिनों योआव गैलेंट को रक्षा मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था. उनकी जगह इजरायल कैट्ज को यह जिम्मेदारी दी गई है.लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेते तब तक हम पीछे नहीं हटेंगेकैट्स का राजनीतिक सफर काफी लंबाकेट्स और नेतन्याहू में वैचारिक समानताइजरायल की सुरक्षा पहली प्राथमिकता1973 में इजरायली सेना में हुए थे भर्तीपहले दो चुनावों में मिली थी हार

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Israel New Defence Minister: इजरायल के नवनियुक्त रक्षा मंत्री, इजरायल कैट्ज़ ने सोमवार (11 नवंबर 2024) को जनरल स्टाफ फोरम के साथ-साथ अन्य सैन्य और रक्षा अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक की. इस दौरान उन्होंने ईरान पर जमकर हमला बोला. उन्होंने ये भी कहा कि लेबनान में अभी युद्ध समाप्त नहीं होगा.

69 वर्षीय इजरायल कैट्ज प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने योआव गैलेंट को बर्खास्त करने के बाद रक्षा मंत्री बनाया था. नेतन्याहू के सहयोगी माने जाने वाले कैट्ज 2003 से कृषि, परिवहन, खुफिया, ऊर्जा, वित्त और दो बार विदेश मामलों सहित विभिन्न मंत्री पद संभाल चुके हैं.

लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेते तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे

कैट्ज ने कहा, “ईरान आज अपनी परमाणु सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने के मामले में पहले से कहीं ज़्यादा जोखिम में है. लेबनान में कोई युद्धविराम नहीं होगा. जब तक हम युद्ध के लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेते तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे और लोगों को फिलहाल कोई राहत नइहीं मिलेगी.” काट्स के तल्ख तेवर की चर्चा खूब हो रही है.

कैट्स का राजनीतिक सफर काफी लंबा

कौन हैं यह नए रक्षा मंत्री और इजरायल की युद्ध की रणनीति में क्या बदलाव होने वाला है? इजरायल कैट्स एक सख्त और अनुभवी नेता हैं जो कि लिकुड पार्टी से ताल्लुक रखते हैं. इनका राजनीतिक करियर काफी लंबा है. उन्होंने कई अहम मंत्रालयों का जिम्मा संभाला है- कृषि, परिवहन, वित्त और विदेश मंत्रालय. लेकिन अब बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें रक्षा मंत्री नियुक्त किया है. इसका कारण उनका संकल्प और सुरक्षा मामलों पर स्पष्ट दृष्टिकोण है.

इजरायल कैट्स का जन्म 1955 में अश्कलोन में हुआ था. यह फिलीस्तीनी गांव मस्कल के पास था. इसे इनके परिवार ने 1948 में खाली कर दिया था. कैट्स 1973 में इजरायली सेना में भर्ती हुए थे. उन्होंने सेना में 4 चाल तक पैरा ट्रुपर के रूप में सेवाएं दीं. उन्होंने 1992 में और फिर सांसद का चुनाव लड़ा और हार गए. वे 1998 में चुनाव जीते और तब से कई समितियों में काम कर चुके हैं.

केट्स और नेतन्याहू में वैचारिक समानता

सरकार में रहते हुए उनके फैसले इजरायल के रूढ़िवादी समुदाय और देश के दूरदराज के इलाकों में रहने वालों के लिए फायदेमंद माना गया. उन्होंने बड़े पैमाने पर एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा जाता है जो देश और व्यापक क्षेत्र के लिए नेतन्याहू के दृष्टिकोण के साथ चलेंगे.

इजरायल कैट्स का रुख काफी सख्त और स्पष्ट है. उनका मानना है कि इजरायल को अपनी सुरक्षा में कोई भी समझौता नहीं करना चाहिए, खास तौर पर जब बात हो हमास और ईरान जैसी ताकतों की. उन्होंने पहले ही विदेश मंत्री के रूप में कड़े कदम उठाए थे. उन्होंने यूएन के महासचिव गुटेरेस को इजरायल में प्रवेश से रोक दिया था. हमास को सीधे तौर पर चुनौती दी थी.

इजरायल की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

अब जब इजरायल के सामने गंभीर युद्ध की स्थिति है, कैट्स की रणनीति ज्यादा आक्रामक और निर्णायक हो सकती है. उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी इजरायल की सुरक्षा का सबसे ऊपर रखना. युद्ध के मैदान में उनकी तुरंत फैसले लेने की क्षमता, सटीक सैन्य कार्रवाई और आतंकवादियों के खिलाफ बिना किसी नरमी के कदम शामिल होंगे. खास तौर पर गाजा और लेबनान में इजरायल का दबदबा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी.

1973 में इजरायली सेना में हुए थे भर्ती

कैट्ज का जन्म 1955 में अश्कलोन शहर में हुआ था, जो फिलिस्तीनी गांव मजदल के पास था, इसे इनके परिवार ने 1948 के नकबा में खाली कर दिया था. कैट्ज़ 1973 में इजरायली सेना में भर्ती हुए थे. वहां उन्होंने चार साल तक पैराट्रूपर के रूप में काम किया. अपनी छुट्टी के बाद, उन्होंने यरुशलम के हिब्रू विश्वविद्यालय में अध्ययन किया.

पहले दो चुनावों में मिली थी हार

कैट्ज ने 1992 में और फिर 1996 में सांसद का चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा. 1998 में, उन्होंने आखिरकार एक सीट जीती और तब से वह कई समितियों में काम कर चुके हैं. 2007 में, इजरायली पुलिस ने सुझाव दिया कि कृषि मंत्री रहते हुए राजनीतिक नियुक्तियों के लिए धोखाधड़ी और विश्वासघात के लिए उन पर मुकदमा चलाया जाए. हालांकि तत्कालीन अटॉर्नी जनरल की ओर से जांच बंद कर दी गई थी.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateIsrael New Defence Minister
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article ‘वार्डन ने सुंदरकांड पढ़ने और मंदिर जाने से रोका और धमकी दी’ ABVP ने किया विरोध प्रदर्शन
Next Article कुंभ मेला 2025 कब से होगा प्रारंभ और शाही स्नान की सही डेट जानें..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?