By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ISRO ने बाहुबली रॉकेट से लॉन्च किया अमेरिका का ब्लूबर्ड ब्लॉक-2
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > ISRO ने बाहुबली रॉकेट से लॉन्च किया अमेरिका का ब्लूबर्ड ब्लॉक-2
National

ISRO ने बाहुबली रॉकेट से लॉन्च किया अमेरिका का ब्लूबर्ड ब्लॉक-2

DB News
Last updated: 09/10/2026 9:54 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

इसरो ने बुधवार सुबह इतिहास रचते हुए अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM3 से अमेरिका का अगली पीढ़ी का कम्युनिकेशन सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च किया.

Source : SOCIAL MEDIA

Contents
इसरो ने बुधवार सुबह इतिहास रचते हुए अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM3 से अमेरिका का अगली पीढ़ी का कम्युनिकेशन सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च किया.बाहुबली रॉकेट LVM3 की ऐतिहासिक उड़ानमोबाइल टावर के बिना 4G-5G कनेक्टिविटीआपदा के समय बनेगा कम्युनिकेशन की रीढ़अमेरिका की कंपनी के साथ बड़ा कमर्शियल समझौताएम6 रॉकेट को बाहुबली नाम दिया गया हैधरती से प्रक्षेपित अब तक का सबसे भारी उपग्रह10 हजार मेगा हर्ट्ज की क्षमता

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

ISRO lvm3 M6 launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक और कामयाबी हासिल कर ली है. दुनिया को अपनी ताकत और भरोसे का एहसास दिलाते हुए कम बजट, सटीक तकनीक और बड़ी जिम्मेदारी के साथ ISRO ने बुधवार सुबह अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM3 से अमेरिका का अगली पीढ़ी का कम्युनिकेशन सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया.यह मिशन न सिर्फ तकनीकी उपलब्धि है, बल्कि भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक विश्वसनीय वैश्विक लीडर के रूप में स्थापित किए जाने का एहसास दिलाने का संदेश है.

बाहुबली रॉकेट LVM3 की ऐतिहासिक उड़ान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीहरिकोटा से बुधवार सुबह ठीक 8 बजकर 54 मिनट पर LVM3 रॉकेट ने उड़ान भरी. यह LVM3 की छठी ऑपरेशनल उड़ान थी, जिसने अंतरिक्ष में एक नया रिकॉर्ड कायम किया. इस मिशन के तहत 6,100 किलोग्राम वजन वाला अमेरिकी कम्युनिकेशन सैटेलाइट ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को लो अर्थ ऑर्बिट में स्थापित किया गया. ISRO के अनुसार, यह अब तक का सबसे भारी पेलोड है जिसे LVM3 ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड CMS-03 के नाम था.

मोबाइल टावर के बिना 4G-5G कनेक्टिविटी

ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना मोबाइल टावर या एकस्ट्रा एंटीना के सीधे स्मार्टफोन पर 4G और 5G नेटवर्क उपलब्ध कराएगा. यह तकनीक हिमालय, रेगिस्तान, समुद्र और हवाई जहाज जैसी जगहों पर भी बिना रुके कनेक्टिविटी देने में सक्षम है.

आपदा के समय बनेगा कम्युनिकेशन की रीढ़

बाढ़, भूकंप या तूफान जैसी आपदाओं में जब जमीनी नेटवर्क पूरी तरह ठप हो जाता है, तब यह सैटेलाइट कम्युनिकेशन को जिंदा रखेगा. आपातकालीन हालात में यह नेटवर्क जीवनरेखा साबित हो सकता है.

अमेरिका की कंपनी के साथ बड़ा कमर्शियल समझौता

यह मिशन अमेरिका की कंपनी AST Space Mobile के साथ हुए कमर्शियल समझौते का हिस्सा है. लॉन्च ISRO की कमर्शियल शाखा New Space India Limited (NSIL) के जरिए किया गया. AST Space Mobile का दावा है कि इस सैटेलाइट नेटवर्क से करीब 6 अरब मोबाइल यूजर्स को सीधे फायदा मिलेगा.

एम6 रॉकेट को बाहुबली नाम दिया गया है

640 टन वजन के कारण एलवीएम3-एम6 रॉकेट को बाहुबली नाम दिया गया है. ठीक 8:54 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के सेकेंड लांचिंग पैड से इसने उड़ान भरी. ये इसरो की 101वां सफल मिशन था. इसरो ने 23 मिनट बाद यह घोषणा की कि ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट अलग हो गया है और सफलतापूर्वक निचली कक्षा में स्थापित हो गया है. इसके साथ ही यह मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है.लाखों लोगों ने लाइव स्ट्रीम के माध्यम से तीन चरणों वाले इस विशालकाय सैटेलाइट (दो S200 सॉलिड बूस्टर, L110 लिक्विड कोर और C25 क्रायोजेनिक अपर कोर) को बिना किसी अड़चन के 520-600 किलोमीटर की पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया.

धरती से प्रक्षेपित अब तक का सबसे भारी उपग्रह

इसरो प्रमुख ने प्रक्षेपण ने कहा, यह भारत के लिए एक नया मील का पत्थर है, क्योंकि यह भारतीय धरती से प्रक्षेपित अब तक का सबसे भारी उपग्रह है. LVM3 ने अपने सबसे बेहतर प्रदर्शन को जारी रखते हुए 2 किलोमीटर से भी कम के विक्षेपण के साथ वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है.

10 हजार मेगा हर्ट्ज की क्षमता

ब्लू-बर्ड उपग्रहों को बहुत अधिक बैंडविड्थ देने के लिए डिजाइन किया गया है. हर उपग्रह 10,000 मेगाहर्ट्ज तक की क्षमता रखता है. ये मौजूदा मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के साथ साझेदारी करके काम करते हैं. वे लाइसेंस प्राप्त स्पेक्ट्रम का उपयोग करके उनके नेटवर्क को बेहतर बनाते हैं. बर्ड-6 उपग्रह 19 अक्टूबर को अमेरिका से भारत लाया गया था. इसके बाद इसे सड़क मार्ग से श्रीहरिकोटा ले जाया गया. वहां इसे LVM3 लॉन्चर के साथ जोड़ा गया, ईंधन भरा गया और लॉन्च से पहले अंतिम जांच की गई.

इस लॉन्च का काम न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) कर रही है, जो इसरो का वाणिज्यिक विंग है. LVM-3 ने हाल ही में 2 नवंबर को भारत के सबसे भारी CMS-3 उपग्रह को, जिसका वजन 4.4 टन था, कक्षा में स्थापित किया था. LVM3 एक तीन-चरण वाला लॉन्च वाहन है. यह लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) में 8,000 किलोग्राम तक के पेलोड और जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में 4,000 किलोग्राम तक के पेलोड ले जा सकता है. इस रॉकेट का मानव-रेटेड संस्करण 2027 में गगनयान मिशन के तहत तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में ले जाएगा.

You Might Also Like

SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान

INDIA ब्लॉक का SIR पर संग्राम, FIR दर्ज!

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

TAGGED:BlueBird Block-2DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateISROISRO lvm3 M6 launchJbp NewsMP NEWSNASAUSA
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article Vehicle information services ब्लॉक, ऑन लाइन सेवा हैक
Next Article MP कैबिनेट के बड़े फैसले, 2,508 करोड़ की लागत से बनेंगी 4-लेन सड़कें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?