By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: केरल मे समाप्त हो सकती है संघ और बीजेपी की खटास
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > केरल मे समाप्त हो सकती है संघ और बीजेपी की खटास
National

केरल मे समाप्त हो सकती है संघ और बीजेपी की खटास

DB News
Last updated: 17/10/2026 10:07 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

400 पार का नारा देश में फेल, आरएसएस नाराज, नसीहत देते हुए मर्यादा का पालन करते हुए कार्य करने के लिए दिया गया था संदेश

Source : MEDIA

Contents
400 पार का नारा देश में फेल, आरएसएस नाराज, नसीहत देते हुए मर्यादा का पालन करते हुए कार्य करने के लिए दिया गया था संदेशसंघ की समन्वय बैठक पर सबकी नजरेंकहां होगी RSS की समन्वय बैठकतीन राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनावभाजपा) का सपना हमेशा अधूरा ही रहेगा- सीएम

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा लगा रही बीजेपी बहुमत का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी 240 सीटों पर ही सिमट गई। चुनाव के नतीजों से साफ हो गया हो गया कि इस बार पार्टी को उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों में भी काफी नुकसान हुआ है। जिसके बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत ने केंद्र सरकार को नसीहत भी दी कि जो मर्यादा का पालन करते हुए कार्य करता है लेकिन अहंकार नहीं करता है वही सही में सेवक कहलाता है।  

संघ की समन्वय बैठक पर सबकी नजरें

संघ प्रमुख के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में अटकलें तेज हो गईं कि बीजेपी और संघ के बीज कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में अब अगले महीने होने वाली संघ की समन्वय बैठक पर सबकी नजरें टिकी हैं क्योंकि इसमें बीजेपी संगठन महासचिव भी शामिल होंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि संघ और बीजेपी के रिश्तों में आई खटास की जो बातें हो रही हैं वो भी खत्म हो जाएंगी।

कहां होगी RSS की समन्वय बैठक

आरएसएस की समन्वय बैठक अगले महीने 31 जुलाई से 2 अगस्त तक होगी। ये बैठक केरल में होने जा रही है। इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पहली बार केरल में त्रिशूर सीट पर जीत हासिल करके सबको चौंका दिया। ऐसे में अब केरल में होने वाली इस बैठक से विरोधियों को एक पैगाम भी जाएगा कि संघ और बीजेपी दोनों के रिश्ते किसी भी तरह की कोई खटास नहीं आई है। वहीं इससे बीजेपी को साउथ में अपनी पकड़ भी मजबूत करने में मदद मिलेगी।

तीन राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव

आरएसएस की इस समन्वय बैठक में लोकसभा चुनाव में मिली कम सीटों के साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा हो सकती है। क्योंकि इससे पहले जब संघ की ये बैठक साल 2023 के सितंबर में हुई थी और उसमें लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई थी। बता दें कि हरियाणा, महाराष्ट्र और फिर झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में अब लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गई है।

भाजपा) का सपना हमेशा अधूरा ही रहेगा- सीएम

तिरुवनंतपुरम में 11 अक्टूबर को केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने कहा कि राज्य की सत्ता में आने का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सपना हमेशा अधूरा ही रहेगा क्योंकि राज्य का धर्मनिरपेक्ष ताना-बाना इस दक्षिणपंथी पार्टी के अपने राजनीतिक आधार को बढ़ाने के प्रयासों के आड़े आएगा। सतीशन ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखने वाली कांग्रेस पार्टी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कोई बड़ा खतरा नहीं हैं।

सतीशन ने राज्य में तीन विधानसभा सीट और तिरुवनंतपुरम नगर निगम में जीत दर्ज कर चुनावी बढ़त हासिल करने वाली भाजपा की सफलता का श्रेय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राजनीतिक विफलताओं को दिया। उन्होंने दोनों दलों के बीच ‘‘नापाक गठजोड़’’ का भी आरोप लगाया।

उन्होंने शुक्रवार को ‘पीटीआई-वीडियो’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव और तीन विधानसभा सीट जीतना माकपा (तत्कालीन सत्तारूढ़) द्वारा (भाजपा को) थाली में सजाकर दिया गया उपहार था।’’

सतीशन ने कहा कि भाजपा की इन सफलताओं का मतलब यह नहीं है कि केरलम के राजनीतिक परिदृश्य में कोई बड़ा बदलाव आ गया है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने की कोशिशों के बावजूद पार्टी की संभावनाएं सीमित हैं क्योंकि राज्य धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को बनाए रखे हुए है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि भाजपा कभी केरलम में सत्ता में आएगी। उन्हें अधिकतम 15 प्रतिशत या उससे कम वोट मिल सकते हैं, ज्यादा से ज्यादा 20 प्रतिशत से नीचे ही रहेगा, इससे अधिक नहीं, क्योंकि केरलम धर्मनिरपेक्ष है।’’ सतीशन के अनुसार, भाजपा से मिलने वाली चुनौती केवल चुनावी नहीं बल्कि वैचारिक भी है। उन्होंने भाजपा और संघ परिवार पर समुदायों के बीच मतभेदों का फायदा उठाकर केरलम के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को कमजोर करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस साल अप्रैल में हुए चुनाव प्रचार के दौरान भी सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ कड़ा रुख बनाए रखा और चुनावी फायदे के लिए अपने रुख से कोई समझौता नहीं किया।

यह पूछे जाने पर कि भाजपा के बढ़ते जनसमर्थन की वजह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता है या आरएसएस की संगठनात्मक ताकत, इस पर सतीशन ने कहा कि पार्टी के विस्तार में दोनों कारकों का योगदान रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी के सत्ता में आने के बाद से वे कई सालों से शासन कर रहे हैं, यह एक कारक हो सकता है। वहीं आरएसएस और संघ परिवार लोगों के बीच मतभेद पैदा करने और ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

You Might Also Like

SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान

INDIA ब्लॉक का SIR पर संग्राम, FIR दर्ज!

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love2
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article आतंकवाद से लड़ने के लिए केन्द्रीय नेतृत्व करेगा सलाह-मशविरा
Next Article फ्रांस और भारत ने मेक इन इंडिया पर दिया विशेष जोर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?