By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कुंडली के सातवें भाव में इन ग्रहों की हो एंट्री तो बुरी आत्माएं करनी लगती हैं परेशान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > कुंडली के सातवें भाव में इन ग्रहों की हो एंट्री तो बुरी आत्माएं करनी लगती हैं परेशान
Religion

कुंडली के सातवें भाव में इन ग्रहों की हो एंट्री तो बुरी आत्माएं करनी लगती हैं परेशान

DB News
Last updated: 19/09/2026 10:08 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

कुंडली में हर भाव का अपना अलग महत्व होता है. जातक के मानसिक और भौतिक जीवन में भारी उथल-पुथल मचा सकते हैं. जानते हैं कुंडली का सातवां भाव क्या कहता है!

Source : DB News Update

Contents
कुंडली में हर भाव का अपना अलग महत्व होता है. जातक के मानसिक और भौतिक जीवन में भारी उथल-पुथल मचा सकते हैं. जानते हैं कुंडली का सातवां भाव क्या कहता है!कुंडली के सातवें भाव में अगर मंगल परेशानीकिन ग्रहों की एंट्री से बढ़ती है परेशानी?पीड़ित होने पर दिखने वाले मुख्य लक्षणज्योतिषीय उपाय से बचावइस ग्रह के जातक को भूत-पेत, जादू टोने जैसी परेशानीहर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Kundali: कुंडली के हर भाव का अपना अलग महत्व है. कुंडली में कुल 12 भाव होते हैं. कुंडली 12 भावों को घर भी कहा जाता है. इन 12 भावों से व्यक्ति के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में पता चलता है. कुंडली का सातवां भाव (सप्तम भाव) मुख्य रूप से विवाह, जीवनसाथी और साझेदारी (Partnership) का माना जाता है. लेकिन जब इस भाव में क्रूर या पापी ग्रह पीड़ित अवस्था में आकर बैठते हैं, तो यह जातक के मानसिक और भौतिक जीवन में भारी उथल-पुथल मचा सकते हैं. आइए जानते हैं योग्य ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा बताए गए उपाय के बारे में जिससे आप इस अवसाद से बच सकते हैं.

कुंडली के सातवें भाव में अगर मंगल परेशानी

कुंडली का सातवां भाव विवाह और पार्टनरशिप का भाव है. इस भाव के स्वामी शुक्र हैं और इस भाव के कारक शुक्र और बुध हैं. कुंडली के सातवें भाव में अगर मंगल, राहु हो तो काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. यदि राहु, केतु, शनि और मंगल में से कोई भी ग्रह सातवें भाव में पीड़ित (Afflicted) होकर बैठ जाए, तो जातक पर नकारात्मक ऊर्जाएं, ऊपरी हवा या बुरी आत्माओं (भूत-प्रेत) का प्रभाव आसानी से होने लगता है.

किन ग्रहों की एंट्री से बढ़ती है परेशानी?

राहु को भ्रम, अंधकार और मायावी ताकतों का कारक माना जाता है. सातवें भाव में पीड़ित राहु व्यक्ति में अज्ञात भय पैदा करता है और उसे नकारात्मक शक्तियों के प्रति संवेदनशील बनाता है.

केतु एक छाया ग्रह है जो वैराग्य के साथ-साथ रहस्यमयी और अदृश्य बाधाओं को दर्शाता है. इस भाव में केतु का खराब होना जातक को मानसिक रूप से अशांत रखता है.

शनि जब इस भाव में कमजोर या क्रूर ग्रहों की दृष्टि में होता है, तो व्यक्ति को लंबे समय तक चलने वाले मानसिक तनाव, अवसाद और तंत्र-मंत्र या जादू-टोने जैसी समस्याओं का शिकार बना सकता है.

मंगल अग्नि तत्व का उग्र ग्रह है. यदि यह सातवें भाव में राहु या शनि के साथ युति बना ले, तो जातक के भीतर अत्यधिक क्रोध, चिड़चिड़ापन और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है.

पीड़ित होने पर दिखने वाले मुख्य लक्षण

बिना किसी वजह के हर समय गहरे डर या असुरक्षा की भावना रहना.

सोते समय डरावने सपने आना या ऐसा महसूस होना कि आसपास कोई मौजूद है.

स्वभाव में अचानक से अत्यधिक कड़वाहट या उग्रता आ जाना. वैवाहिक जीवन और व्यापार में लगातार बिना कारण गंभीर बाधाएं आना.

ज्योतिषीय उपाय से बचाव

यदि किसी की कुंडली में ऐसी ग्रह स्थिति बन रही हो, तो इन नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ कारगर है. नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा करने से राहु-केतु और शनि जनित सभी प्रकार के नकारात्मक दोष और ऊपरी हवा के प्रभाव दूर होते हैं. वहीं महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है. भगवान शिव के इस प्रभावशाली मंत्र का जाप मानसिक शांति देता है और अदृश्य बाधाओं से रक्षा करता है. इसके अलावा राहु-केतु की शांति भी कराना चाहिए. शनिवार के दिन बहते पानी में कोयला या नारियल प्रवाहित करना या जरूरतमंदों को काले तिल और कंबल का दान करना शुभ माना जाता है.

इस ग्रह के जातक को भूत-पेत, जादू टोने जैसी परेशानी

कुंडली में सप्तम भाव में राहु-केतु, मंगल, शनि पीड़ित अवस्था में हो तो जातक को भूत-पेत, जादू टोने जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
शनि, राहु, केतु या मंगल में से कोई भी एक ग्रह सप्तम स्थान में हो तो शुभ प्रभाव नहीं मिलता है. इस दौरान बुरी आत्माएं आपको परेशान करने लग सकती हैं.

हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है

ज्योतिष शास्त्र में हर व्यक्ति की कुंडली विशिष्ट यानि अलग होती है क्योंकि यह जातक के जन्म के सटीक समय, तारीख और जन्म स्थान पर आधारित होती है. ब्रह्मांड में ग्रह लगातार गतिशील रहते हैं, इसलिए कुछ मिनटों के अंतर से भी दो व्यक्तियों की कुंडलियों में ग्रहों की स्थिति और उनके फल पूरी तरह बदल जाते हैं.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

शारदीय नवरात्रि 2026 में भूमि, भवन, वाहन क्रय करने के बन रहे योग, जानें कब है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग

रात्रि में कतई न करें घट स्थापना, जानें… कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और तारीख

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsKundali
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article गाड़ी चलाने वालों हो जाओ सावधान! FASTag महाराष्ट्र में अनिवार्य
Next Article ‘केंद्र ने मुख्यमंत्री आवास से निकाला’ – CM आतिशी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?