By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘केंद्र ने मुख्यमंत्री आवास से निकाला’ – CM आतिशी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Delhi > ‘केंद्र ने मुख्यमंत्री आवास से निकाला’ – CM आतिशी
Delhi

‘केंद्र ने मुख्यमंत्री आवास से निकाला’ – CM आतिशी

DB News
Last updated: 12/04/2026 11:49 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

Delhi CM Residence Allotment: दिल्ली सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये दूसरी बार है जब मुझे आधिकारिक आवास से बाहर कर दिया गया.

Source : DB News Update

Contents
Delhi CM Residence Allotment: दिल्ली सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये दूसरी बार है जब मुझे आधिकारिक आवास से बाहर कर दिया गया.तीन महीने में दूसरी बार मुझे उस मुख्यमंत्री आवास से निकाला- आरोपबीजेपी नेता ने आरोपों पर दिया जवाबआम आदमी पार्टी के सांसद ने भाजपा को मुख्यमंत्री आवास पर आने का निमंत्रण दिया

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Delhi CM Residence Allotment: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनके सीएम आवास का अलॉटमेंट केंद्र सरकार ने रद्द कर दिया. दिल्ली सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये दूसरी बार है जब मुझे आधिकारिक आवास से बाहर कर दिया गया. इस आरोप के बाद बीजेपी ने पलटवार किया है.

तीन महीने में दूसरी बार मुझे उस मुख्यमंत्री आवास से निकाला- आरोप

सीएम आतिशी ने कहा, “आज दिल्ली के चुनाव की घोषणा हुई है. दिल्ली के चुनाव की घोषणा जिस दिन होती है, उससे पिछली रात को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने जो मेरा सरकारी आवास है, जो आवास मुझे मुख्यमंत्री होने के नाते अलॉट हुआ है, तीन महीने में दूसरी बार मुझे उस मुख्यमंत्री आवास से निकालकर बाहर फेंक दिया.”

बीजेपी नेता ने आरोपों पर दिया जवाब

बीजेपी नेता और पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सीएम आतिशी के बयान को सिरे से खारिज किया है. अमित मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “अरविंद केजरीवाल की ‘शिष्या’ और दिल्ली की सीएम आतिशी के झूठे दावों का पर्दाफाश. पहला बात तो उन्हें बेदखल नहीं किया गया है. दूसरी बात वह शीश महल (सीएम आवास) में कभी नहीं गईं, जो उन्हें 11 अक्टूबर, 2024 को आवंटित किया गया था. आतिशी का पहले से ही 17 एबी मथुरा रोड पर एक आधिकारिक आवास है और उन्हें दो अन्य आलीशान बंगलों की पेशकश की गई है.”

अमित मालवीय ने आगे लिखा, “शीश महल का आवंटन वापस ले लिया गया है. इसकी वजहें हैं: उन्हें आवंटन के एक सप्ताह के भीतर अधिकार जाहिर करने की आवश्यकता होती है, लेकिन नियमों का उल्लंघन करते हुए तीन महीने बाद भी ऐसा करने में (सीएम आवास पर रहने के लिए अधिकार जाहिर करना) नाकामयाब रहीं.”

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली के लोगों के घर आकर रहूंगी और दिल्ली के लोगों के लिए काम करती रहूंगी… 3 महीने पहले भी मेरा सामान सड़क पर फेंका गया था… बीजेपी याद रखे, आज जब उन्होंने मुझे फिर से मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकाला है, तो मैं शपथ लेती हूं कि मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि दिल्ली की हर महिला को 2100 रुपये, हर पुजारी और ग्रंथी को 18,000 रुपये मानदेय मिले और हर बुजुर्ग को संजीवनी योजना के तहत मुफ्त इलाज मिले…’ उधर इस मामले को लेकर दिल्ली का सियासी पारी काफी चढ़ गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता बीजेपी पर हमलावर हैं।
सरकारी आवास के आवंटन को वापस लेने के कारणों को स्पष्ट करते हुए, अधिकारियों ने कहा कि आतिशी को तीन महीने पहले संपत्ति की पेशकश किए जाने के बावजूद, वह निर्धारित एक सप्ताह की अवधि के भीतर संपत्ति पर कब्जा लेने में विफल रही।

उन्होंने यह भी कहा कि बंगले के निर्माण से जुड़े संभावित भ्रष्टाचार की आशंकाओं के चलते सीबीआई, ईडी और सीएजी द्वारा इसकी जांच की जा रही है।

इसी बीच, आतिशी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा के इस दावे को चुनौती दी कि मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास एक ‘शीश महल’ है, जिसमें मिनी-बार, सोने के शौचालय और स्विमिंग पूल जैसी “अत्यधिक विलासिता” मौजूद है।

उन्होंने भाजपा को बुधवार को सुबह 11 बजे मीडिया के साथ मुख्यमंत्री के आवास पर आने और “सोने के शौचालय” और “स्विमिंग पूल” दिखाने के लिए आमंत्रित किया।

भाजपा इसे “शीश महल” कहती है क्योंकि उनके पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान इस पर “महंगा” जीर्णोद्धार कार्य किया गया था।

आम आदमी पार्टी के सांसद ने भाजपा को मुख्यमंत्री आवास पर आने का निमंत्रण दिया

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा को बुधवार को सुबह 11 बजे मीडिया के साथ मुख्यमंत्री आवास पर आने और “सोने के शौचालय” और “स्विमिंग पूल” दिखाने का निमंत्रण दिया। भाजपा अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल में हुए “महंगे” जीर्णोद्धार कार्यों के कारण मुख्यमंत्री के आधिकारिक बंगले को “शीश महल” कहती है।

You Might Also Like

लाल किले के पास कार में धमाका, 8 की मौत

भारत टैक्सी सर्विस से किसे होगा फायदा! जानें…

Air India प्लेन के इंजन में लगी आग, तुरंत दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

‘केंद्र जो पैसे भेजती है, उसे लूटकर TMC काडर पर किया जाता है खर्च’- पीएम मोदी

Delhi CM पर हमले की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article कुंडली के सातवें भाव में इन ग्रहों की हो एंट्री तो बुरी आत्माएं करनी लगती हैं परेशान
Next Article महाकुंभ से पहले प्लान तैयार, यहां श्रद्धालुओं के ठहरने का इंतजाम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?