By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पालकी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा और हाथी पर करेंगी प्रस्थान, जानें किसका करेंगी कल्याण?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > पालकी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा और हाथी पर करेंगी प्रस्थान, जानें किसका करेंगी कल्याण?
Religion

पालकी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा और हाथी पर करेंगी प्रस्थान, जानें किसका करेंगी कल्याण?

DB News
Last updated: 06/09/2026 11:35 AM
DB News
Share
6 Min Read
चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा का आगमन
SHARE

चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होने वाली है, नवरात्रि में मां दुर्गा की यह सवारी क्या संकेत दे रही है? जानें…

Source : DB News Update  

Contents
चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होने वाली है, नवरात्रि में मां दुर्गा की यह सवारी क्या संकेत दे रही है? जानें…चैत्र नवरात्रि में पालकी होगी माता की सवारीडोली शुभ लेकिन अंतिम पड़ाव तक पहुंचने से पहले अशुभ संकेतक्या है मां दुर्गा के प्रस्थान का वाहन?मां दुर्गा के प्राकट्य के बाद शुरू हुई थी सृष्टि!देवी पुराण के तीसरे अध्याय में किया गया है मां दुर्गा के आगमन का जिक्र

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का पर्व शक्ति की देवी मां दुर्गा को समर्पित है. मां दुर्गा की आराधना करने के लिए चैत्र नवरात्रि का यह पर्व महत्वपूर्ण माना जाता है. देवी दुर्गा के नो रूपों की पूजा अलग-अलग दिनों में की जाती है. यह भक्तिमय मातारानी का पवित्र त्योहार 19 मार्च 2026 से शुरू होंगे और 27 मार्च को विसर्जन के साथ समाप्त होंगे. बासंती नवरात्र का यह त्योहार बसंत ऋतु में शुरू होता है. जिसके कारण यह और भी महत्वपूर्ण माना जाता है.

मां दुर्गा को मानने वाले भक्तगण पूरे नौ दिनों तक उपवास, पूजन और भक्ति में लीन रहेंगे और मां दुर्गा की आराधना करेंगे. चैत्र नवरात्रि में मातारानी के आगमन की सवारी बहुत महत्व रखती है, क्योंकि इससे आने समय का शुभ-अशुभ संकेत मिलते हैं. इस वर्ष चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा की सवारी क्या रहेगी? और उसके क्या परिणाम निकलेंगे? यह बहुत महत्वपूर्ण है. आइए जानते हैं 2026 के चैत्र नवरात्रि पर मातारानी की सवारी और उसके महत्व के संबंध में…

चैत्र नवरात्रि में पालकी होगी माता की सवारी

देवी पुराण के तीसरे अध्याय में बताया गया है कि यदि मातारानी का आगमन पालकी (डोली) पर होता है तो वह शुभ नहीं माना जाता है. ज्योतिषाचार्य पंडित बालगोविंदाचार्य जी महाराज ने बताया कि पालकी तो शुभ है लेकिन वह स्थिर नहीं रहती है, जिस कारण अस्थिरता का माहौल निर्मित होता है. वहीं ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा की मानें तो उन्होंने भी देवी पुराण का उल्लेख करते हुए बताया कि पालकी तो शुभ है, लेकिन देश-दुनिया में आर्थिक मंदी आ सकती है. प्रकृति रौद्र रूप धारण कर सकती है, जान-माल का नुकसान हो सकता है. देवी पुराण के तीसरे अध्याय में यह बताया गया है कि माँ दुर्गा का इस तरह आना देश-दुनिया में महामारी जैसे संकेत भी देते हैं.

डोली शुभ लेकिन अंतिम पड़ाव तक पहुंचने से पहले अशुभ संकेत

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि डोली शुभ है, लेकिन जब तक वह डोली उठती है और अंतिम पड़ाव तक नहीं पहुंच जाती है, तब तक वह चलायमान रहती है, उसमें हलचल बनी रहती है, जिसके कारण अस्थिरता का माहौल बना रहता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार माँ दुर्गा इन नौ दिनों के लिए जब पृथ्वी पर आती हैं, तो एक विशेष वाहन पर सवार होकर आती हैं और एक विशेष वाहन पर सवार होकर ही जाती हैं. वो किस वाहन पर सवार होकर आयेंगी, ये उस दिन के आधार पर तय किया जाता है.

साल 2026 चैत्र नवरात्रि 19 मार्च गुरुवार से शुरू हो रही है. पुराणों के अनुसार अगर गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्रि प्रारंभ होने वाली होती है, तो इसका अर्थ है कि मां डोली पर आती हैं, जिसे सामान्यतः अशुभ माना जाता है क्योंकि यह अस्थिरता और चुनौतियों का संकेत है.

क्या है मां दुर्गा के प्रस्थान का वाहन?

ज्योतिषीय बताते हैं कि बुधवार और शुक्रवार के दिन माता हाथी पर सवार होकर प्रस्थान करती हैं, जिसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है. इस साल 27 मार्च 2026 शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन है, इस दिन माता हाथी पर सवार होकर अपने लोक लौटेंगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा के हाथी पर विदा होना बेहद शुभ संकेत माना जा सकता है, जो सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा, कृषि में वृद्धि और समाज में शांति का प्रतीक है.

मां दुर्गा के प्राकट्य के बाद शुरू हुई थी सृष्टि!

हिंदू धर्म ग्रंथों में ऐसी मान्यता है कि चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा का प्राकट्य हुआ था और ब्रह्माजी ने सृष्टि का निर्माण किया था इसलिए चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष प्रारंभ होता है. इसके अलावा भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम का जन्म भी चैत्र नवरात्रि में ही हुआ था.

देवी पुराण के तीसरे अध्याय में किया गया है मां दुर्गा के आगमन का जिक्र

देवी पुराण के तीसरे अध्याय में मां दुर्गा के पृथ्वी लोक पर आगमन को लेकर विस्तृत व्याख्या की गई है. उसी के अनुसार ज्योतिषीय गणना की जाती है और मां दुर्गा के आगमन और उसके फल के बारे में जानकारी दी जाती है.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Chaitra Navratri 2026DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article भौतिक नेत्रों संसार को और अलौकिक नेत्रों से भगवान को निहारें
Next Article ISBT की दुर्दशा का जिम्मेदार कौन? सब जिम्मेदार मौन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?