By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: MP की इस यूनिवर्सिटी के बच्चों का भविष्य अधर में!  
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Science > Education > MP की इस यूनिवर्सिटी के बच्चों का भविष्य अधर में!  
Education

MP की इस यूनिवर्सिटी के बच्चों का भविष्य अधर में!  

DB News
Last updated: 06/10/2026 3:38 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

रीवा जिले अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के प्रशासन का गैर-जिम्मेदाराना रवैया सामने आया है, जिससे सैकड़ों छात्रों के रिजल्ट रोक लिए गए हैं. छात्रों का रिजल्ट महीनों से अटका, जिम्मेदारों ने किया बड़ा ‘खेल’

Source : DB News Update

Contents
रीवा जिले अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के प्रशासन का गैर-जिम्मेदाराना रवैया सामने आया है, जिससे सैकड़ों छात्रों के रिजल्ट रोक लिए गए हैं. छात्रों का रिजल्ट महीनों से अटका, जिम्मेदारों ने किया बड़ा ‘खेल’By- DBnewsupdate | Edited by – Supriyaछात्रों ने कुलपति का किया घेरावविश्वविद्यालय प्रशासन ने कही ये बातशहडोल और मैहर के छात्रों की परेशानीछात्रों ने विरोध के बाद बताई समस्याकई बार सौंपा जा चुका है ज्ञापनपरीक्षा परिणाम को लेकर ऐसे किए गए थे दावेपरिणाम का पीडीएफ देखने की ऐसी थी व्यवस्थारिजल्ट न दिखने पर क्या करें?

By- DBnewsupdate | Edited by – Supriya

MP News Rewa : रीवा जिले अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के प्रशासन का गैर-जिम्मेदाराना रवैया सामने आया है, जिससे सैकड़ों छात्रों के रिजल्ट रोक लिए गए हैं. ऐसे में तमाम छात्रों के बीच खासा नाराज़गी देखने को मिल रही है. 

इसी कड़ी में रीवा, सतना, सीधी, शहडोल और अन्य जिलों के सैकड़ों छात्र इस समस्या को लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे हैं. जिसके बाद रजिस्ट्रार सुरेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया है कि 10 तारीख के पहले सभी छात्रों की मार्कशीट उनके कॉलेज तक पहुंच जाएगी और किसी भी छात्र का भविष्य खराब नहीं होगा. हालांकि, छात्रों का कहना है कि ऐसे आश्वासन उन्हें कई बार मिले हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ.

छात्रों ने कुलपति का किया घेराव

आज अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले रीवा, सतना, सीधी, शहडोल और मैहर के छात्रों ने कुलपति का घेराव किया और अपनी शिकायतें पेश कीं. छात्रों का कहना है कि परीक्षा देने के बाद भी उन्हें मार्कशीट नहीं मिल पा रही है, जिससे वे अगली कक्षा के परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहे हैं. यह समस्या केवल रीवा तक सीमित नहीं है बल्कि अन्य जिलों के कॉलेजों के भी यही हालात है. सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रशासनिक भवन का घेराव किया और कुलपति को रोककर शिकायतों का पुलिंदा सौंपा.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कही ये बात

भारी संख्या में छात्रों की शिकायतों पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता दिखाई और तत्काल एक कमेटी बनाई गई. रजिस्ट्रार सुरेंद्र सिंह ने कहा कि 10 तारीख के पहले सभी बच्चों का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा और मार्कशीट उनके कॉलेज पहुंच जाएगी.

शहडोल और मैहर के छात्रों की परेशानी

कुलपति का घेराव करने वाले विद्यार्थियों में ज्यादातर छात्र-छात्राएं रीवा, सतना, मैहर शासकीय कॉलेज, और शहडोल के इंदिरा गांधी गृह विज्ञान कॉलेज के थे. इन छात्रों ने बताया कि रीवा आने में हर बार 500 से 1000 रुपये तक खर्च हो रहे हैं और उनकी सुनवाई नहीं हो रही है

छात्रों ने विरोध के बाद बताई समस्या

इसी कड़ी में NDTV की टीम ने विश्वविद्यालय पहुंचे छात्रों से बात की और ज्यादातर छात्रों की समस्या मार्क शीट नहीं मिलना बताया गया. उन्होंने बताया कि वे परीक्षा में शामिल हुए, ऑनलाइन रिजल्ट भी शो कर रहा है जिसमें वे पास हैं, लेकिन विश्वविद्यालय से अब तक मार्क शीट जारी नहीं की गई है. इसके अलावा, परीक्षा फार्म भरने में भी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

कई बार सौंपा जा चुका है ज्ञापन

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (APSU), रीवा में परीक्षा परिणामों में देरी और मूल्यांकन में विसंगतियों को लेकर छात्र लगातार परेशान हैं. हाल ही में, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने परीक्षा परिणामों में हो रही अत्यधिक देरी और अन्य शैक्षणिक समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया था और कुलगुरु को 16 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा था.

परीक्षा परिणाम को लेकर ऐसे किए गए थे दावे

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का 2025 का परिणाम ऑनलाइन जारी करने के दावे किए थे. जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. बीए, बीएससी, बीकॉम ऑनर्स, एमए, एमएससी, एमकॉम, बीबीए, एमसीए और एमबीए जैसे स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन देखने के दावे किए थे.

परिणाम का पीडीएफ देखने की ऐसी थी व्यवस्था

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट- apsurewa.ac.in पर जाएं.

चरण 2: ‘स्टूडेंट ज़ोन’ चुनें और ‘यूटीडी रिजल्ट्स’ पर क्लिक करें.

चरण 3: प्रोग्राम का चयन करें और अपने कोर्स पर क्लिक करें.

चरण 4: नामांकन संख्या दर्ज करें, सेमेस्टर चुनें, कैप्चा दर्ज करें और ‘परिणाम देखें’ पर क्लिक करें.

चरण 5: परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.

चरण 6: परिणामों की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें.

रिजल्ट न दिखने पर क्या करें?

विश्वविद्यालय समय-समय पर ATKT और प्राइवेट छात्रों के लिए संशोधित समय सारणी और रिजल्ट नोटिफिकेशन जारी कर रहा है, APSU All Notifications पेज पर अपने कोर्स का लेटेस्ट अपडेट देखें.

यदि रिजल्ट आ गया है लेकिन आप अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो मुख्य परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

यदि पोर्टल पर ‘Result Withheld’ या ‘Not Found’ आ रहा है, तो अपने कॉलेज प्रशासन या विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक (Controller of Examination – COE) विभाग से सीधे संपर्क करना सबसे सही विकल्प होगा.

You Might Also Like

संस्कृत के छात्र बनेंगे आयुर्वेदिक डॉक्टर, 10वीं के बाद सीधे BAMS में प्रवेश

NEET छात्र ने मांगा था नागपुर सेंटर, अलॉट हुआ अबूधाबी

YouTube के क्रिएटर्स हो जाएं सावधान! ऐसे वीडियो के लिए कड़े हो रहे नियम

पैर छूने से भी पाप लगता है, गलती से भी न छुएं, जानें…

ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम्र उम्र के लिए सोशल मीडिया बैन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article जबलपुर के हिस्से का मुद्रांक शुल्क भी नहीं दे रही प्रदेश सरकार
Next Article कन्या वाले किसी पर आंख मूदकर भरोसा न करें, आज इन्हें मिलेगा भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?