By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: उत्तर कोरिया ने फिर किया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > उत्तर कोरिया ने फिर किया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण
International

उत्तर कोरिया ने फिर किया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण

DB News
Last updated: 10/10/2026 11:24 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

US-दक्षिण कोरिया और जापान के सैन्य अभ्यास के बाद उठाया कदम

Source : MEDIA

Contents
US-दक्षिण कोरिया और जापान के सैन्य अभ्यास के बाद उठाया कदम2 मिसाइल कहां गिरी नहीं बतायाकब और कैसे हुआ मिसाइल परीक्षण?उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने दिया था जवाबविमान और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देशकोरिया लगातार अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की आलोचना कर रहाअमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने सैन्य अभ्यास किया

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

east korea president: उत्तर कोरिया ने दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी। उत्तर कोरिया ने यह कदम साउथ कोरिया की जापान और अमेरिका सेना के साथ हुई संयुक्त अभ्यास ड्रिल के बाद उठाया है। मिसाइलों को दक्षिणपूर्वी उत्तर कोरिया के जांगयोन शहर से उत्तरपूर्वी दिशा में 10 मिनट की दूरी पर लॉन्च किया गया था।पहली मिसाइल सुबह करीब 505 बजे उत्तर-पूर्वी दिशा में दागी गई।

एपी, सियोल, उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच में गरमागर्मी जारी है। उत्तर कोरिया ने उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी। बता दें कि अमेरिका, दक्षिण कोरिया, और जापान के संयुक्त सैन्य अभ्यास के जवाब में ये कार्रवाई की गई है। मिसाइल लॉन्च के बारे में उत्तर कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने जानकारी दी है।

2 मिसाइल कहां गिरी नहीं बताया

ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने इसको लेकर कहा है कि मिसाइलों को दक्षिणपूर्वी उत्तर कोरिया के जांगयोन शहर से उत्तरपूर्वी दिशा में 10 मिनट की दूरी पर लॉन्च किया गया था। इसमें कहा गया है कि पहली मिसाइल ने 600 किलोमीटर (370 मील) और दूसरी मिसाइल ने 120 किलोमीटर (75 मील) तक उड़ान भरी, लेकिन यह नहीं बताया कि वे कहां गिरीं।

कब और कैसे हुआ मिसाइल परीक्षण?

उत्तर कोरिया आम तौर पर अपने पूर्वी जल क्षेत्र की ओर मिसाइलों का परीक्षण करता है, लेकिन दूसरी मिसाइल की उड़ान जल क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए बहुत कम थी। पहली मिसाइल उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर सुबह करीब 5:05 बजे दागी गई। दूसरी मिसाइल 5:15 पर लॉन्च की गई। रिपोर्टों में कहा गया है कि पहली मिसाइल उत्तर के पूर्वी शहर चोंगजिन के पानी में गिरी।

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने दिया था जवाब

इससे पहले रविवार को उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के सैन्य अभ्यास की निंदा की थी। उन्होंने कहा कि देश इसके खिलाफ आक्रामक और भारी जवाबी कार्रवाई करेगा। इससे पहले उत्तर कोरिया ने बुधवार को पूर्वी सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागे थे।

विमान और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने प्रक्षेपण के बाद एक बयान जारी किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे साझा किया गया। बयान के अनुसार, अधिकारियों से उत्तर कोरिया की गतिविधियों पर नजर रखने और संभावित अतिरिक्त प्रक्षेपणों के लिए तैयार रहने को कहा गया। संबंधित अधिकारियों को सूचना जुटाने और उसका विश्लेषण करने के साथ-साथ विमान और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री कार्यालय ने आपात स्थिति के लिए तैयार रहने और जनता को समय पर उचित जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

कोरिया लगातार अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की आलोचना कर रहा

बाद की रिपोर्टों में दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने इसे कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल बताया और कहा कि प्रक्षेपण उत्तर कोरिया के पूर्वी तट के वॉनसान क्षेत्र से हुआ था। यह प्रक्षेपण ऐसे समय हुआ है जब कोरियाई प्रायद्वीप में सैन्य तनाव को लेकर उत्तर कोरिया लगातार अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की सैन्य गतिविधियों की आलोचना कर रहा है। इससे पहले 12 सितंबर को भी उत्तर कोरिया ने पूर्वी समुद्र की ओर कई कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। उस समय उत्तर कोरिया ने इसे विभिन्न हथियारों से जुड़े संयुक्त अग्निशक्ति अभ्यास का हिस्सा बताया था।

अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने सैन्य अभ्यास किया

उत्तर कोरिया ने हाल में अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य अभ्यासों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी। अगस्त के अंत से सितंबर की शुरुआत तक अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने गुआम के पास पांच दिवसीय सैन्य अभ्यास किया था। प्योंगयांग ने इस तरह की सैन्य गतिविधियों को अपने खिलाफ खतरे के तौर पर पेश किया है। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने भी हाल में अमेरिका और उसके सहयोगियों की सैन्य गतिविधियों को लेकर चेतावनी दी थी और परमाणु हथियारों की क्षमता मजबूत करने की नीति में बदलाव से इनकार किया था।

उत्तर कोरिया का हालिया मिसाइल प्रक्षेपण अंतरराष्ट्रीय परमाणु निगरानी संस्था आईएईए की उस कार्रवाई के तुरंत बाद हुआ है, जिसे प्योंगयांग ने खारिज कर दिया है। उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु कार्यक्रम पर अंतरराष्ट्रीय आलोचना को अस्वीकार करते हुए कहा है कि आईएईए का प्रस्ताव उसके परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र होने के रुख को प्रभावित नहीं करता।

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article श्री हरि को चढ़ाएं ये पुष्प, पूरे साल बरसेगी कृपा 
Next Article पीएम ने कहा हिंदू को हिंसक समाज कहना गलत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?