करगिल युद्ध को लेकर पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया है कि 1999 में उसकी भूमिका थी.
Source : MEDIA
By : DB News Update| Edited By: Princ Awasthi
Pakistan Defence Day: पाकिस्तान की सेना ने आधिकारिक रूप से पहली बार कबूल किया है कि 1999 के करगिल युद्ध में उसकी भागीदारी थी. जिसमें पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा. शुक्रवार (6 सितंबर) को रक्षा दिवस के मौके पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने करगिल में पाक सेना के जवानों की मौत की बात स्वीकार की. इससे पहले कभी भी यह बात स्वीकार नहीं की गई थी. हालांकि, अभी तक पाकिस्तान के किसी भी सेना प्रमुख चाहे लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) शाहिद अजीज और पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने करगिल युद्ध में पाकिस्तान के शामिल होने की बात मानी थी. इसके अलावा 1999 के कारगिल संघर्ष के दौरान पाक सेना प्रमुख जनरल रहे परवेज मुशर्रफ ने खुद कई बार इस बात को स्वीकार किया है.
जानिए पाक सेना प्रमुख ने क्या बोला?
जनरल मुनीर ने कहा कि पाकिस्तानी समुदाय बहादुरों का समुदाय है. जो स्वतंत्रता के महत्व और इसके लिए भुगतान करने के तरीके को समझता है. चाहे वह 1948, 1965, 1971 हो या 1999 का करगिल युद्ध, हजारों सैनिकों ने देश और इस्लाम के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है. इसे पाकिस्तानी सेना का पिछले 25 साल में पहला कबूलनामा माना जा रहा है. हालांकि, इससे पहले पाकिस्तानी सेना के किसी भी जनरल ने पद पर रहते हुए कारगिल युद्ध को लेकर ऐसा स्पष्ट बयान नहीं दिया था.
PAK सेना का इस्तेमाल करने पर करता रहा इनकार
इससे पहले पाकिस्तान शुरू से दावा करता आया है कि करगिल युद्ध में कश्मीरी उग्रवादी शामिल थे, जिन्हें वह मुजाहिदीन बताता है. इस कारण वह करगिल युद्ध में मारे गए अपने सैनिकों के शवों को लेने से भी इनकार कर दिया था. जिसके बाद भारत ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ पाकिस्तानी सैनिकों का अंतिम संस्कार किया था.
क्या थी पाकिस्तान की आधिकारिक स्थिति
यह बयान पाकिस्तान के लंबे समय से चले आ रहे आधिकारिक बयान से अलग है. पाकिस्तान शुरू से दावा करता आया है कि कारगिल युद्ध में कश्मीरी उग्रवादी शामिल थे, जिन्हें वह मुजाहिदीन बताता है. इस कारण वह कारगिल युद्ध में मारे गए अपने सैनिकों के शवों को लेने से भी इनकार कर दिया था. जिसके बाद भारन ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ पाकिस्तानी सैनिकों का अंतिम संस्कार किया था.
पाकिस्तान ने कारगिल में की थी घुसपैठ
1999 की गर्मियों में पाकिस्तानी सेना ने धोखे से भारत की चौकियों पर कब्जा कर लिया था. उस समय दोनों देशों की सेनाएं ठंड के मौसम में ऊंचाई पर मौजूद अपने चौकियों को छोड़कर नीचे चली जाती थीं। लेकिन, बाद में भारत को पता चला कि पाकिस्तानी सैनिक कारगिल की ऊंची चोटियों पर बैठे हैं. इसके बाद भारत ने सैन्य कार्रवाई शुरू की और पाकिस्तानी सेना को मार भगाया. भारती सेना के ऑपरेशन के परिणामस्वरूप पाकिस्तान को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को कारगिल सेक्टर से सेना के जवानों को वापस बुलाने का आदेश देने के लिए मजबूर किया.
कारगिल युद्ध में अपनी संलिप्तता से किया इनकार
मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि, पाकिस्तान ने शुरू में यह कहकर खुद को इस कारगिल युद्ध से अलग कर लिया था कि इसमें सिर्फ निजी स्वतंत्रता सेनानी शामिल थे, लेकिन जल्द ही लड़ाई के पैमाने से पता चला कि दो देशों की सेनाएं एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रही थीं. करगिल युद्ध के दौरान तत्कालीन सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ द्वारा 2006 में लिखी गयी किताब ‘इन द लाइन ऑफ फायर’ में स्पष्ट रूप से पाकिस्तानी सेना की भूमिका को स्वीकार किया गया है.
मुशर्रफ ने करगिल युद्ध में नॉर्दर्न लाइट इन्फैंट्री के जवानों को भेजा था. करगिल युद्ध खत्म होने के बाद पाकिस्तान ने सिंध रेजिमेंट की 27वीं बटालियन के कैप्टन करनाल शेर खान और नॉर्दर्न लाइट इन्फैंट्री के हवलदार लालक जान को सर्वोच्च वीरता पुरस्कार निशान-ए-हैदर से सम्मानित किया.
देश राजनीतिक मतभेदों को नफरत में बदलने की इजाजत नहीं
मुनीर ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि देश राजनीतिक मतभेदों को नफरत में बदलने की इजाजत नहीं देगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि सेना और जनता के बीच मजबूत संबंध, दोनों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश करने वाले किसी भी दुश्मन को हराने के लिए आधार का काम करेंगे.
उन्होंने कहा, “सशस्त्र बलों और राष्ट्र के बीच संबंध दिल का होता है। राष्ट्र ने हमेशा सभी क्षेत्रों में सेना को मजबूत किया है, जिसमें प्राकृतिक आपदाओं, विदेशी शत्रुता या आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की घटनाओं में बचाव कार्य भी शामिल है.” इस समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे, जिसमें सेना के शीर्ष अधिकारी, वरिष्ठ सैन्य और सरकारी अधिकारी तथा सैनिकों के परिवार के लोग भी शामिल हुए.
Source : X@PTVNewsOfficial
