Aaj Ka Rashifal, 1 July 2025 : आज 1 जुलाई 2025, मंगलवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 1 जुलाई 2025, मंगलवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा. आपका कोई सपना सच होने वाला है, बस उसे पाने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है. विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से जुड़ी परीक्षा में अच्छे नतीजे मिलेंगे. स समय दूसरी गतिविधियों के साथ-साथ अपने निजी कामों पर भी ध्यान देने की जरूरत है. इसलिए ज्यादा जिम्मेदारी लेने की बजाय मना करना भी सीखें. अपने व्यवसाय से जुड़े लोगों से और अच्छे संबंध बनाएं.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पारिवारिक और सामाजिक कामों में भी अपनी उपस्थिति जरूर रखें. आपकी प्रतिभा और क्षमताएं लोगों के सामने आएंगी. घर को नया बनाने से जुड़ी योजनाएं भी बनेंगी और रोज की बोरिंग दिनचर्या से भी आराम मिलेगा. जल्दबाजी या लापरवाही करना ठीक नहीं है. आसानी से अपने काम करते चलें.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
एक नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी. किसी भी मुश्किल परिस्थिति का सकारात्मक सोच और समझदारी से समाधान मिल जाएगा और आपके अंदर पूरा आत्मविश्वास बना रहेगा. काल्पनिक बातों पर ध्यान न देकर सच पर विश्वास रखें. बेकार के खर्चे बने रहने की वजह से कुछ चिंता रहेगी. अपने बजट का ध्यान रखें. व्यापार के मामलों में कुछ न कुछ चुनौतियां आएंगी, इसलिए कोई भी जरूरी फैसला लेना टाल दें, क्योंकि दूसरे कामों में व्यस्त रहने की वजह से आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मुलाकात का दौर चलता रहेगा, लेकिन अपने निजी मामलों के बारे में किसी को न बताएं. कमाई के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी. कभी-कभी बहुत ज्यादा जल्दबाजी की वजह से कोई काम बिगड़ भी सकता है. छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाना आपके स्वभाव में रहेगा. इस समय व्यवसाय में अभी चल रहे कामों पर ध्यान दें. नए काम शुरू करने के लिए अभी समय अच्छा नहीं है. परिवार के साथ शॉपिंग करना और उनके साथ कुछ समय बिताना रिश्तों को और ज्यादा खुशनुमा बनाएगा. अभी के मौसम से अपना बचाव करें.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
मीन, गाड़ी आदि खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं. वैज्ञानिक सोच और तरक्की करने की चाहत आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी. अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ रिश्तों को अच्छा बनाए रखें. कोई भी दिक्कत आने पर घर के बड़े सदस्यों की सलाह लेना सही रहेगा. व्यापार के काम व्यवस्थित होंगे. फाइनेंस को लेकर चल रही परेशानियां भी दूर होंगी, लेकिन साझेदारी के व्यवसाय में कुछ अनबन जैसी स्थिति बन सकती है.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
सितारों की स्थिति संतोषजनक रहेगी. आराम पाने के लिए दिनचर्या में भी कुछ बदलाव लाएंगे. इससे आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा. स्वभाव में आसानी बनाए रखें और खुद पर विचार करने में भी कुछ समय जरूर दें. कभी-कभी गुस्से और चिड़चिड़ेपन से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं. व्यवसाय के काम करने के तरीके में बदलाव आएगा. कुछ नया करने की आपकी कोशिश कुछ हद तक सफल रहेगी, लेकिन फाइनेंस से जुड़े मामलों में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें और खुद पर ज्यादा ध्यान दें.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
इस समय समझदारी से अपने काम करें, क्योंकि भावनाओं में आकर आप नुकसान कर सकते हैं. कोई प्रॉपर्टी से जुड़ा मसला हल होने की संभावना है, इसलिए कोशिश करते रहें. युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे भी मिलेंगे. दूसरों की मदद करते समय यह भी ध्यान रखें कि आपके खुद के कामों में रुकावट न आए.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज कुछ खास लोगों से मिलने का मौका बनेगा और जरूरी मुद्दों पर फायदेमंद बातचीत भी होगी. परिवार के किसी सदस्य के साथ कुछ अनबन हो सकती है, शांति से समस्या का हल निकालें. किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार जरूर कर लें. बेकार के कामों में अपना समय खराब न करें. अभी चल रहे व्यवसाय की स्थिति पर ही ध्यान दें.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
सितारों की स्थिति अच्छी है. अपनी मेहनत और विश्वास से सभी तरह की परेशानियों से आराम पा लेंगे. किसी भी खास काम में दूसरों के कहने पर आने की बजाय अपनी क्षमता पर विश्वास रखें, क्योंकि आपके द्वारा लिए गए फैसले ज्यादा सही रहेंगे. व्यवसाय में अपने लक्ष्य को पाने के लिए अभी और ज्यादा मेहनत की जरूरत है. मीडिया और अपने संपर्कों से और ज्यादा जानकारी हासिल करें. पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा. आप अपनी दिनचर्या और खान-पान सही रखें.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
अपनी दिनचर्या को सही रखें और अपने काम के प्रति समर्पित रहें. आज आपको बहुत अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं. विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर के लिए की गई मेहनत का अच्छा फल पाएंगे. किसी भी बाहरी व्यक्ति से मिलते समय अपनी कोई भी निजी बात न बताएं, क्योंकि कोई आपकी बातों का गलत इस्तेमाल कर सकता है. कार्यक्षेत्र में कोई भी काम करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है, हालांकि जल्दी ही फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं, इसलिए धैर्य और शांति बनाए रखें.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
अपनी रोज की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से करने से आप अपने निजी कामों के लिए भी समय निकाल लेंगे. इस समय आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए कहीं भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना होगा. व्यवसाय में अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है, हालांकि निजी उलझनों की वजह से ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे. जीवनसाथी और परिवार के लोगों का साथ आपके आत्मविश्वास और मनोबल को बनाए रखेगा और आप बिना किसी तनाव के अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
कोई लक्ष्य हासिल होने से मन खुश रहेगा और परिवार के साथ मनोरंजन और मस्ती में दिन बीतेगा. धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ने से आपको मन की शांति मिलेगी. दूसरों की जिम्मेदारियों को अभी अपने ऊपर न लें, क्योंकि व्यस्तता और थकावट की वजह से आप उन्हें पूरा करने में शायद सफल न हो पाएं. व्यापार के काम जैसे चल रहे हैं वैसे ही चलते रहेंगे. अपनी काम करने की क्षमता में कमी न आने दें. कोई रुका हुआ पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है.
