By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: आरबीआई ने रेपो रेट 0.25% कटौती का फैसला किया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Business > आरबीआई ने रेपो रेट 0.25% कटौती का फैसला किया
Business

आरबीआई ने रेपो रेट 0.25% कटौती का फैसला किया

DB News
Last updated: 10/09/2026 9:58 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से रेपो रेट में .25% कटौती का फैसला किया गया है. इसके बाद लोगों के होम और कार लोन की ईएमआई में कमी होगी.

Source : MEDIA

Contents
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से रेपो रेट में .25% कटौती का फैसला किया गया है. इसके बाद लोगों के होम और कार लोन की ईएमआई में कमी होगी.आम आदमी पर क्या असर पड़ेगा?लोन सस्ते होने की संभावनाबचत पर रिटर्न कम हो सकता हैबाजार पर क्या असर होगा?शेयर बाजार में तेजी का माहौल-बैंकिंग सेक्टर पर असर मिला-जुला-आरबीआई के द्वारा क्या-क्या निर्णय लिए गएचालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 7.3%देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 686 अरब डॉलरपिछले सप्ताह गवर्नर मल्होत्रा ने रेपो रेट में कटौती दिए थे संकेत

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Repo Rate: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से रेपो रेट में 0.25% कटौती का फैसला किया गया है. आरबीआई की तरफ से ये फैसला एमपीसी की 7 से 9 अप्रैल तक चली बैठक के बाद बुधवार की सुबह लिया गया. इसके बाद लोगों के होम और कार लोन की ईएमआई में कमी हो जाएगी. हालांकि, आरबीआई के इस कदम के बारे में एक्सपर्ट्स पहले से अंदाजा लगा रहे थे.

बीते फरवरी में आरबीआई की तरफ से रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कौती का एलान किया गया था, जिसके बाद रेपो रेट 6.50% से घटकर 6.25% हो गया था. आरबीआई की तरफ से 2023 के जून में रेपो रेट बढ़ाकर 6.50% किया गया था. यानी 5 साल में ये बदलाव किया गया था.

हालांकि, बैंक में जमा के रेट में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद काफी कम है. यानी, बैंक की तरफ से होम लोन लेनेवालों को फायदा तो दिया जा सकता है, लेकिन जमाकर्ताओं को इसका फायदा नहीं मिलने वाला है.

आम आदमी पर क्या असर पड़ेगा?

लोन सस्ते होने की संभावना

रेपो रेट घटने से बैंकों को RBI से सस्ता कर्ज मिलेगा, जिसका फायदा वे ग्राहकों को दे सकते हैं. होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की EMI कम हो सकती है. नए लोन लेना थोड़ा आसान और सस्ता हो सकता है

बचत पर रिटर्न कम हो सकता है

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में गिरावट आ सकती है. रिटायर्ड और फिक्स्ड इनकम पर निर्भर लोगों की आय पर हल्का दबाव पड़ सकता है.

बाजार पर क्या असर होगा?

शेयर बाजार में तेजी का माहौल-

बैंकिंग, रियल एस्टेट और ऑटो सेक्टर को फायदा मिल सकता है. निवेशकों में जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है. बाजार में शॉर्ट टर्म तेजी देखने को मिल सकती है.

बैंकिंग सेक्टर पर असर मिला-जुला-

लोन डिमांड बढ़ने से बैंकिंग ग्रोथ बढ़ सकती है. लेकिन ब्याज दर घटने से मार्जिन पर थोड़ा दबाव भी आ सकता है. अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है. खपत और निवेश बढ़ने की उम्मीद है. आर्थिक विकास को गति मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है. महंगाई नियंत्रित रहने पर RBI आगे भी सहूलियत भरा रुख रख सकता है.

आरबीआई के द्वारा क्या-क्या निर्णय लिए गए

डीडी न्यूज में जारी की गई खबर के अनुसार स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी रेट को घटाकर 5% और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट को घटाकर 5.50% किया गया.

केंद्रीय बैंक ने स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (एसडीएफ) रेट को घटाकर 5% और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (एमएसएफ) रेट को घटाकर 5.50% कर दिया है। इससे पहले अक्टूबर में हुई एमपीसी बैठक में रेपो रेट को स्थिर रखने और नीति रुख को न्यूट्रल बनाए रखने का फैसला लिया गया था.

जीएसटी रेशनलाइजेशन, कृषि क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं और कंपनियों के सुदृढ़ वित्तीय प्रदर्शन अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे.

गवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के प्रमुख संकेतक आर्थिक गतिविधियों में तेजी का संकेत दे रहे हैं. जीएसटी रेशनलाइजेशन, कृषि क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं और कंपनियों के सुदृढ़ वित्तीय प्रदर्शन जैसे कारक अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगे.

चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 7.3%

केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 7.3% लगाया है, जबकि पहले यह 6.8% था. दिसंबर तिमाही के लिए जीडीपी वृद्धि दर 7%, अगले वर्ष मार्च तिमाही के लिए 6.5%, जून तिमाही के लिए 6.7% और सितंबर तिमाही के लिए 6.8% रहने का अनुमान है.

देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 686 अरब डॉलर

चालू वित्त वर्ष के लिए खुदरा महंगाई दर 2% रहने का अनुमान जताया गया है, जो पहले 2.6% आंकी गई थी. आरबीआई गवर्नर ने बताया कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 686 अरब डॉलर हो गया है, जो लगभग 11 महीने के मजबूत आयात कवर के लिए पर्याप्त है.

पिछले सप्ताह गवर्नर मल्होत्रा ने रेपो रेट में कटौती दिए थे संकेत

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह गवर्नर मल्होत्रा ने संकेत दिया था कि मजबूत मैक्रोइकोनॉमिक संकेतकों के चलते 5 दिसंबर की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए रेपो रेट में कटौती की संभावना है.

You Might Also Like

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी

EPF अब आपकी मर्जी के बिना नहीं कटेगा, जानें वजह…

RBI ने रेपो रेट पर नहीं किया बदलाव, 5.25% पर ही रखा बरकरार

Petrol-Diesel हो सकता है महंगा, घरेलू सिलेण्डर पर भी लग सकती है आग!

घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े, ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत की आशंका

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateRepo Rate
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article आप सामाजिक कार्यों पर पूरा फोकस बनाए रखेंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article वक्फ बिल संविधान पर हमला, इसके बाद RSS क्रिश्चियंस पर आक्रमण करेगी – राहुल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?