Russia-Ukraine: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रपति पुतिन ने परमाणु हमले की धमकी दे डाली है. जिससे पूरी दुनिया में हड़कंप मचा
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Russia-Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir putin) ने कहा कि उन्होंने परमाणु बम के इस्तेमाल पर कई बदलाव किए हैं. इसके तहत अगर रूस पर कोई भी मिसाइल से हमला किया गया तो वह परमाणु हमला करने में गुरेज नहीं करेगा. उनकी तरफ से ये बयान ऐसे वक्त आया है, जब देश बीते 2 साल से ज्यादा वक्त से यूक्रेन के साथ जंग लड़ रहा है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूस की सुरक्षा परिषद की एक टेलीविजन बैठक में पुतिन ने घोषणा की कि नियोजित संशोधनों के तहत अगर किसी भी तरह का मिसाइल हमला उनके देश पर किया गया तो उसका जवाब न्यूक्लियर बम से दिया जाएगा. बता दें कि हाल के दिनों में कई सारे क्रूज मिसाइल यूक्रेन को पश्चिमी देशों की ओर से मुहैया कराई गई है. जो रूस के अंदर लंबी दूरी तक हमला कर सकती है. इसी बीच अमेरिका और ब्रिटेन की तरफ से छूट मिला है कि यूक्रेन रूस के अंदर स्टॉर्म शैडो क्रूज मिसाइल का इस्तेमाल कर हमला कर सकता है. इसके बाद से रूस तिलमिला गया.
पश्चिमी देशों को पुतिन की धमकी
स्टॉर्म शैडो क्रूज मिसाइल की बात करें तो ये 500 किमी दूर तक हमला कर सकती है. इसका इस्तेमाल यूक्रेन पहले रूस के सीमा तक ही करता था. लेकिन जैसे ही अमेरिका और ब्रिटेन की तरफ से आदेश दिया गया है. ये आशंका जताई जा रही है कि वो इसका इस्तेमाल रूस के अंदरूनी इलाकों में कर सकता है. इसी वजह से पुतिन ने परमाणु हमले की धमकी दी है. उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेन ने गलती से भी मिसाइल का इस्तेमाल किया तो हम समझेंगे कि पश्चिमी देश हमारे खिलाफ सीधे तौर पर जंग के मैदान में उतर चुका है.
रूस के पास परमाणु हथियारों का जखीरा
बता दें कि रूस के पास करीब 6,372 परमाणु हथियार मौजूद है. इसके बाद न्यूक्लियर हमले की धमकी के बाद दुनिया में टेंशन बढ़ गई है. क्योंकि, रूस ने साल 2020 में परमाणु हथियार के इस्तेमाल में बदलाव किए है, जिसके मुताबिक, अगर उसके अस्तित्व पर खतरा महसूस होता है तो वो हमला करेगा.
हम अपनी रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं
मीडिया सूत्रों से पता चला है कि रूस ने धमकी दी है कि हम अपनी रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भी कुछ दिनों पहले पश्चिमी देशों पर ‘न्यूक्लियर ब्लैकमेल’ का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि NATO के कुछ बड़े नेता रूस के खिलाफ एटमी हथियार इस्तेमाल करने की धमकी दे रहे हैं.
तब पुतिन ने कहा था कि अगर पश्चिमी देश हमें परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर ब्लैकमेल करेंगे तो रूस भी अपनी पूरी ताकत से जवाब देगा. हम अपने देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. इसके लिए पुतिन ने सेना के मोबिलाइजेशन को लेकर एक डिक्री पर साइन किया है.
क्या यूक्रेन पर न्यूक्लियर अटैक करने वाले थे पुतिन?
रूस से एक ऐसा बयान आया था जिसने दुनिया भर में हड़कंप मचा दिया था. ट्रंप के हाथ पैर सुन्न हो गए थे और नाटो देशों के सामने अस्तित्व का खतरा मंडराने लगा था. रुस का बयान था कि न्यूक्यिलर वेपन ही दुनिया को वैश्विक युद्ध में जाने से रोक सकता है। मॉस्को में एक फॉरेन पॉलिसी के मंच पर बोलते हुए, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो रही है. आज सच यह है कि हमारे पास इस दुनिया में न्यूक्लियर डिटेरेंस के अलावा कुछ नहीं बचा है. परमाणु हथियार ही एकमात्र चीज है, जो दुनिया को वैश्विक युद्ध से बचा सकती है. इसका जिक्र आज इसलिए कर रहा हूं क्योंकि अमेरिकी खूफिया एजेंसी के चीफ जॉन रैटक्लिफ अचानक रुस पहुंच गए. किसी को भी इस सीक्रेट दौरे की भनक नहीं लगी.
रूस ने उड़ा दिया था अहम ब्रिज
यूक्रेन ने रूस का एक अहम ब्रिज उड़ा दिया था, फिर पुतिन ने बदला लेने की कार्रवाई शुरू की. शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग उस समय तेज हो गई, जब यूक्रेन ने रूस का कर्च ब्रिज उड़ा दिया था. ये ब्रिज रूस को क्रीमिया से जोड़ता है. इसका बदला लेते हुए रूस ने 48 घंटे बाद 10 अक्टूबर को यूक्रेन पर 83 मिसाइलें दाग दी थीं. इस दौरान यूक्रेन का पारकोवी ब्रिज भी तबाह हो गया था. यह नाइपर नदी पर पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया था. इसके अलावा रूस ने कर्च ब्रिज उड़ाने के आरोप में यूक्रेन के 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.
