Shani Vakri 2024: शनि देव कुंभ राशि में वक्री हो चुके हैं. शनि के दुष्प्रभावों से बचने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं. शनि के वक्री होने पर दान-दक्षिणा करना बहुत अच्छा माना जाता है.
Source : DB News Update
By : dbnewsupdate | Edited By- ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप मिश्रा

ज्योतिष शास्त्र में शनि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है. शनि देव 29 जून को कुंभ राशि में वक्री हो चुके हैं. शनि वक्री के समय लोगों को संयमित रहने के साथ दान-दक्षिणा देने की सलाह दी जाती है. शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना गया है. अक्सर लोग शनि देव का नाम सुनकर डर जाते हैं, लेकिन असल में शनि देव केवल गलत काम करने वालों को ही दंडित करते हैं और अच्छे काम करने वालों को रंक से राजा बना देते हैं. अगर आपकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष चल रहा है, तो शनिवार के कुछ विशेष उपाय आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकते हैं. माना जाता है कि इससे शनि के दुष्प्रभाव कम होते हैं. आइए जानते हैं कि शनि के वक्री होने पर राशि के अनुसार करें किन चीजों का दान करना चाहिए.
मेष राशि-
शनि के वक्री होने पर मेष राशि के लोगों को तिल, चना, घी, और बेलपत्रों का दान करना चाहिए. यह दान शनि के दुष्प्रभाव को कम करने में सहायक होता है.
वृषभ राशि-
वृषभ राशि वालों को सोना, पीले वस्त्र, घी, और दूध का दान करना चाहिए. इससे शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं.
मिथुन राशि-
मिथुन राशि के लोगों को हरे कपूर, घी, पीले फूल, और शहद का दान करना चाहिए. यह दान करने से मिथुन राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है.
कर्क राशि-
कर्क राशि के जातकों को इस दिन सरसों के तेल, घी, सफेद वस्त्र, और दही का दान करना चाहिए. इससे उनकी सेहत अच्छी रहती है और परिवारिक सुख बढ़ता है.
सिंह राशि-
सिंह राशि के जातकों को पीतल के बर्तन, अदरक, गुड़, और खाड़ी शक्कर का दान करना चाहिए. यह दान करने से उन्हें व्यापारिक और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है.
कन्या राशि-
कन्या राशि के जातकों को चावल, मूंग दाल, सरसों के तेल, और दही का दान करना चाहिए. यह दान करने से शिक्षा, व्यापार और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है.
तुला राशि-
तुला राशि के जातकों को सफेद कपड़े, शहद, सोंठ, और गुड़ का दान करना चाहिए. यह दान उनके सामाजिक और संगठनात्मक क्षेत्र में सफलता को बढ़ाता है.
वृश्चिक राशि-
शनि के वक्री होने वृश्चिक राशि के जातकों को लौंग, खीर, तिल, और शहद का दान करना चाहिए. इससे उनका धार्मिक और आध्यात्मिक पक्ष मजबूत होता है.
धनु राशि-
धनु राशि के जातकों को इस दिन देसी गाय का घी, शक्कर, चना और गुड़ का दान करना चाहिए. यह दान उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करता है.
मकर राशि-
मकर राशि के जातकों को काली उड़द की दाल, तिल, लौंग और शहद का दान करना चाहिए. यह दान उनके करियर में प्रगति को बढ़ाता है.
कुंभ राशि-
कुंभ राशि के जातकों को इस दिन नीलम, घी, गुड़, और शहद का दान करना चाहिए. यह दान उनकी उनकी सेहत अच्छी रहती है.
मीन राशि-
मीन राशि के जातकों को शनि की वक्री अवस्था में चावल, घी, पीले फूल, और खीर का दान करना चाहिए. यह दान उनके मान-सम्मान में वृद्धि करता है.
शनि को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
पीपल के नीचे दीया जलाएं: हर शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और सात बार परिक्रमा करें.
हनुमान जी की उपासना: प्रतिदिन या विशेष रूप से शनिवार को हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमान भक्तों पर शनि का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता.
मंत्र जाप: प्रतिदिन संध्या काल में शनि के बीज मंत्र ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का 108 बार जाप करें.
दान-पुण्य: शनिवार के दिन काले तिल, काली उड़द, लोहे के बर्तन, काले कपड़े या जूते-चप्पल किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें.
जीव-सेवा: काले कुत्ते को सरसों का तेल चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं और पक्षियों को सात प्रकार का अनाज दें.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
