By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: PM मोदी ने टीम इंडिया से फोन पर बात की, रोहित की कप्तानी को सराहा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > PM मोदी ने टीम इंडिया से फोन पर बात की, रोहित की कप्तानी को सराहा
NationalSport

PM मोदी ने टीम इंडिया से फोन पर बात की, रोहित की कप्तानी को सराहा

DB News
Last updated: 23/10/2025 11:01 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

PM Modi Talks Cricket Team: टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. टीम इंडिया दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी है.

By : DB News Updaste | Edited By: Supriya

Contents
PM Modi Talks Cricket Team: टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है. टीम इंडिया दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी है.आपने वर्ल्ड कप के साथ-साथ लोगों का जीता दिल: पीएम मोदीहमें भारतीय टीम पर गर्व है: पीएम मोदीरोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को मिली जीत

IND vs SA T20 World Cup 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (30 जून) को भारतीय क्रिकेट टीम से फोन पर बात की और पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और उनके टी20 करियर की सराहना की. पीएम मोदी ने फाइनल में विराट कोहली की पारी और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की भी सराहना की. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट से संयास का ऐलान भी कर दिया है.

पीएम मोदी ने हार्दिक पांड्या को उनके अंतिम ओवर और सूर्यकुमार यादव को उनके कैच के लिए सराहा. उन्होंने जसप्रीत बुमराह के योगदान की भी तारीफ की. पीएम ने भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए राहुल द्रविड़ को भी धन्यवाद दिया. हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवरों में शानदार गेंदबाजी की. सूर्यकुमार ने खतरनाक दिख रहे डेविड मिलर का कैच पकड़ा था, जिसने पूरा मैच ही पलट दिया. इसी तरह से बुमराह ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम की मैच में वापसी करवाई थी.

आपने वर्ल्ड कप के साथ-साथ लोगों का जीता दिल: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (29 जून) रात टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद एक वीडियो मैसेज जारी किया था. इसमें उन्होंने टीम इंडिया को जीत के लिए बधाई दी और उन्हें चैंपियन करार दिया. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप के साथ-साथ करोड़ों लोगों का दिल भी जीत लिया है. भारतीय क्रिकेट टीम ने 17 साल का इंतजार खत्म करते हुए दक्षिण अफ्रीका को शनिवार को बेहद ही रोमांचक मुकाबले में सात रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया.

हमें भारतीय टीम पर गर्व है: पीएम मोदी

एक्स पर पोस्ट वीडियो में पीएम मोदी ने कहा, “चैंपियंस! हमारी टीम शानदार अंदाज में टी-20 विश्व कप लेकर आई है. हमें भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है.” उन्होंने कहा कि 140 करोड़ से ज्यादा भारतीय हमारे सभी क्रिकेटर्स के प्रदर्शन पर गर्व महसूस कर रहे हैं. पीएम ने कहा कि उन्होंने मैदान में कप जीता है, और देश के हर गांवों और गलियों में करोड़ों भारतीयों का दिल जीता है. उन्होंने कहा कि भारत ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया. ये कोई छोटी उपलब्धि नहीं है, क्योंकि इसमें कई टीमें थीं.

रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को मिली जीत

भारतीय टीम ने 17 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. मगर ये जीत इतनी आसानी से नहीं मिली. दक्षिण अफ्रीका एक वक्त मैच में मजबूत पकड़ बना चुकी थी. हालांकि, फिर भारतीय गेंदबाजों ने मैच को पलट दिया और आखिरी ओवरों में शानदार गेंदबाजी की, जिसका नतीजा ये हुआ कि भारत को सात रनों से जीत मिली. इस जीत के नायक हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली और अर्शदीप सिंह रहे हैं.

You Might Also Like

अभिषेक-सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी देखकर न्यूजीलैंड के होश उड़े, पस्त पड़े गेंदबाज

टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड

SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान

INDIA ब्लॉक का SIR पर संग्राम, FIR दर्ज!

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article रोहित ने पिच की मिट्टी खाई और गाड़ दिया तिरंगा
Next Article कुंभ राशि में वक्री हुए शनि, दुष्प्रभावों से बचाव के लिए राशि के अनुसार करें दान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

करवा चौथ 2026 आज, जानें चांद निकलने की शुभ घड़ी!
Religion 29/10/2026
आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा सीधी
Madhya Pradesh 27/10/2026
नर्मदा महोत्सव पर कला, संस्कृति, सुर और संगीत से गूंज उठीं संगमरी वादियां
Madhya Pradesh 27/10/2026
सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?