By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और मातारानी किस पर सवार होकर आ रहीं? सबकुछ जानें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और मातारानी किस पर सवार होकर आ रहीं? सबकुछ जानें…
Religion

शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और मातारानी किस पर सवार होकर आ रहीं? सबकुछ जानें…

DB News
Last updated: 02/10/2026 10:09 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होगी, इस बार नवरात्रि क्यों खास मानी जा रही है, नवरात्रि घटस्थापना का मुहूर्त, माता की सवारी और रंग का क्या है महत्व?

Source : DB News Update

Contents
शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होगी, इस बार नवरात्रि क्यों खास मानी जा रही है, नवरात्रि घटस्थापना का मुहूर्त, माता की सवारी और रंग का क्या है महत्व?कलश स्थापना और पूजन की वस्तुएंनवरात्र कलश स्थापना की विधिशारदीय नवरात्रि का प्रारंभमाता की सवारी है खासघटस्थापना का शुभ मुहूर्तनवरात्रि में 9 रंगों का महत्व

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनायी जाती है. शरद ऋतु में आगमन के कारण ही इसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है. इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक रहेगी. मां दुर्गा की भक्ति ये 9 दिन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. इस दौरान की गई देवी साधना तमाम कष्टों से भक्तों को मुक्ति दिलाती है. मान्यता है कि स्वंय माता संकट हरने के लिए इन नौ दिनों में पृथ्वी पर वास करती है.

कलश स्थापना और पूजन की वस्तुएं

मिट्टी का पात्र और जौ के 11 या 21 दाने.

शुद्ध साफ की हुई मिट्टी जिसमे पत्थर नहीं हो.

शुद्ध जल से भरा हुआ मिट्टी , सोना, चांदी, तांबा या पीतल का कलश.

मोली (लाल सूत्र) अशोक या आम के 5 पत्ते कलश को ढकने के लिए मिट्टी का ढक्कन साबुत चावल एक पानी वाला नारियल.

पूजा में काम आने वाली सुपारी कलश में रखने के लिए सिक्के.

लाल कपड़ा या चुनरी,मिठाई,लाल गुलाब के फूलो की माला.

नवरात्र कलश स्थापना की विधि

महर्षि वेद व्यास से द्वारा भविष्य पुराण में बताया गया है की कलश स्थापना के लिए सबसे पहले पूजा स्थल को अच्छे से शुद्ध किया जाना चाहिए. उसके उपरान्त एक लकड़ी का पाटे पर लाल कपडा बिछाकर उसपर थोड़े चावल गणेश भगवान को याद करते हुए रख देने चाहिए.

फिर जिस कलश को स्थापित करना है उसमे मिट्टी भर के और पानी डाल कर उसमे जौ बो देना चाहिए. इसी कलश पर रोली से स्वास्तिक और ॐ बनाकर कलश के मुख पर मोली से रक्षा सूत्र बांध दे कलश में सुपारी, सिक्का डालकर आम या अशोक के पत्ते रख दे और फिर कलश के मुख को ढक्कन से ढक दे. ढक्कन को चावल से भर दे. पास में ही एक नारियल जिसे लाल मैया की चुनरी से लपेटकर रक्षा सूत्र से बांध देना चाहिए. इस नारियल को कलश के ढक्कन रखे और सभी देवी देवताओं का आवाहन करे. अंत में दीपक जलाकर कलश की पूजा करे. अंत में कलश पर फूल और मिठाइयां चढ़ा दे अब हर दिन नवरात्रों में इस कलश की पूजा करे.

जो कलश आप स्थापित कर रहे है वह मिट्टी, तांबा, पीतल , सोना ,या चांदी का होना चाहिए. भूल से भी लोहे या स्टील के कलश का प्रयोग नहीं करे.

शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ

  • 22 सितंबर को कलश स्‍थापना,
  • 30 सितंबर को महाअष्‍टमी,
  • 1 अक्‍टूबर को महानवमी
  • 2 अक्‍टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा.
  • 2 अक्‍टूबर को ही मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन होगा.

माता की सवारी है खास

  1. साल 2025 में देवी दुर्गा का वाहन हाथी है. शास्त्रों की मान्यता है कि नवरात्रि में जब देवी हाथी पर सवार होकर आती हैं, तब ज्यादा बारिश के योग बनते हैं. देवी के इस वाहन का संदेश ये है कि आने वाले समय में देश को लाभ हो सकता है. लोगों को सुख-समृद्धि मिलेगी.
  2. देवी भागवत में लिखा है कि नवरात्रि की शुरुआत जिस वार से होती है, देवी का वाहन उसके अनुसार तय होता है.
  3. सप्ताह के सातों दिन के लिए देवी के अलग-अलग वाहन बताए गए है जैसे जब नवरात्रि सोमवार या रविवार से शुरू होती है, तब देवी का वाहन हाथी रहता है
    शनिवार या मंगलवार से नवरात्रि शुरू हो तो वाहन घोड़ा रहता है.
  4. गुरुवार या शुक्रवार से नवरात्रि शुरू हो तो देवी मां डोली में सवार होकर आती है. जब बुधवार से नवरात्रि शुरू होती है तो देवी का वाहन नाव होता है.

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि का आरंभ घट स्थापना के साथ शुरू होता है. साल2025 में 22 सितंबर को सुबह 06:09 बजे से 08:06 बजे तक घटस्‍थापना के लिए सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त है. वहीं घटस्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:49 बजे से 12:38 बजे तक है.

नवरात्रि में 9 रंगों का महत्व

  • प्रतिपदा- सफेद
  • द्वितीया- लाल
  • तृतीया- गहरा नीला
  • चतुर्थी- हरा
  • पंचमी- स्लेटी
  • षष्टी- नारंगी
  • सप्तमी- मोर वाला हरा
  • अष्टमी- गुलाबी
  • नवमी- बैंगनी
    मान्यता है कि नवरात्रि के समय हर दिन का एक रंग तय होता है, इन रंगों का उपयोग करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

शारदीय नवरात्रि 2026 में भूमि, भवन, वाहन क्रय करने के बन रहे योग, जानें कब है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग

रात्रि में कतई न करें घट स्थापना, जानें… कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और तारीख

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSShardiya Navratri 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article MP में खनन क्रांति, 56,414 करोड़ रुपये का निवेश, मिल सकता है युवाओं को रोजगार
Next Article दरभंगा में राहुल गांधी को रात्रि विश्राम की नहीं मिली अनुमति
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?