By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सावन 2026 कब से हो रहा प्रारंभ? नोट कर लें तारीख
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > सावन 2026 कब से हो रहा प्रारंभ? नोट कर लें तारीख
Religion

सावन 2026 कब से हो रहा प्रारंभ? नोट कर लें तारीख

DB News
Last updated: 09/09/2026 10:49 AM
DB News
Share
6 Min Read
शिवलिंग का रुद्राभिषेक की तिथि
SHARE

 2026 में सावन 30 जुलाई से प्रारंभ होगा, आइए जानते हैं कितने सावन सोमवार व्रत रखा जाएगा और इन दिनों भगवान भोलेनाथ की पूजा का विधान क्या होगा? जानें…

Source : DB News Update  

Contents
 2026 में सावन 30 जुलाई से प्रारंभ होगा, आइए जानते हैं कितने सावन सोमवार व्रत रखा जाएगा और इन दिनों भगवान भोलेनाथ की पूजा का विधान क्या होगा? जानें…2026 में सावन कब शुरू होगा?सावन सोमवार 2026 तिथियां ?सावन महीने का महत्वसावन में क्या करना चाहिएरुद्राभिषेक की सरल विधिरुद्राभिषेक पूजा सामग्री

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Sawan 2026 Start Date: हिंदू धर्म में देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ के लिए सावन का महीनां अत्यंत प्रिय माना गया है. भगवान शिव शंकर जगत के पालनहार हैं. जीवों का कल्याण करने वाले हैं. इसलिए हर साल सावन माह में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा के लि सावन माह को शुभ माना जाता है और इन दिनों उनका रुद्राभिषेक करने से कई गुना फल मिलने की मान्यता है. हलांकि हिंदू धर्म के पंचांग का पांचवां महीना सावन माह कहलाता है, यह मुख्यत: जुलाई या अगस्त पर पड़ता है. इन दिनों भगवान भोलेनाथ पृथ्वीलोक मे वास करते हैं. इसी मान्यता के आधार पर श्रद्धालु भक्त बड़ी आस्था के साथ भगवान भोलेनाथ को एक लोटा जल देते हैं और अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं, जिससे भगवान भोलेनाथ की कृपा से उनके कष्ट समाप्त हो जाएं.

2026 में सावन कब शुरू होगा?

2026 में सावन 30 जुलाई से प्रारंभ होगा और 28 अगस्त तक रहेगा. यानि इस वर्ष 28 दिन का ही श्रावण मास होगा. सावन के हर सोमवार के अलावा इस माह में आने वाली त्रयोदशी (प्रदोष व्रत), चतुर्दशी तिथि (सावन शिवरात्रि), नाग पंचमी, सावन अमावस्या, सावन पूर्णिमा जलाभिषेक के लिए बहुत खास तिथियां मानी जाती है.

सावन सोमवार 2026 तिथियां ?

  •  – सावन प्रारंभ –    30 जुलाई 2026
  • – प्रथम सावन सोमवार व्रत – 03 अगस्त 2026
  • – द्वितीय सावन सोमवार व्रत – 10 अगस्त 2026
  • – तृतीय सावन सोमवार व्रत – 17 अगस्त 2026
  • – चतुर्थ सावन सोमवार व्रत – 24 अगस्त 2026
  • – श्रावण मास समाप्त – 28 अगस्त 2026

सावन महीने का महत्व

भगवान भोलेनाथ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए सावन मास अत्यंत फलदायी है. इन दिनों निष्काम भाव से किये गये कर्म मोक्ष प्रदान करने वाले होते है. सावन माह में अक्सर लोग शिवालय में जल चढ़ाते हैं. कई लोग ज्योतिर्लिंग में जल चढ़ाने के लिए जलाशय से कांवड़ यात्रा निकालते हैं और जल से भरी कावंड़ अपने कंधों पर लेकर पैदल चलते हैं और शिव मंदिर पहुंचते हैं. ऐसी मान्यता है कि जलाभिषेक करने से जन्म जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं.

सावन में क्या करना चाहिए

  • सावन में भगवान भोलेनाथ का पूरे मास रुद्राभिषेक करना चाहिए.
  • श्रावण मास में आहार संतुलित करना चाहिए,
  • पत्तेदार सब्जियों का त्याग करना चाहिए.
  • ग्रहयज्ञ, कोटिहोम, लक्षहोम तथा अयुत होम करने पर सद्य फलता है और मनोवांछित फल प्राप्त होता है.
  • पूरे श्रावण मास में जमीन पर सोना और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.
  • व्रत रखने वालों को सत्य बोलना चाहिए.
  • भोलेनाथ की सेवाधारी को पत्तल में भोजन करना चाहिए.
  • शिव मंदिर जल चढ़ाने से पहले प्रातः काल स्नान कर लेना चाहिए.
  • सावन मास में शिव का ध्यान करना चाहिए.
  • शिव भक्त अपने इन्द्रियों को वश में रखें.
  • शिव लिंग का रुद्राभिषेक नियमित करना अत्यंत फलदायी है.
  • नियमित शिव पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है.
  • शिव शंकर  के सामने गायत्री मन्त्र और मूल मन्त्र अर्थात “ओम नमः शिवाय” का जाप करना चाहिए.

रुद्राभिषेक की सरल विधि

  • उत्तरदिशा में स्थापित शिवलिंग का पूर्व की ओर मुख करके रुद्राभिषेक किया जाता है.
  • शिवलिंग का शुद्ध जल या गंगाजल से जलाभिषेक करें.
  • पंचामृत (दूध, दही, शहद, शक्कर, घी) समेत गन्ने के रस आदि तरल पदार्थ से अभिषेक करने का विधान है.
  • रुद्राभिषेक करते समय शिवजी का पंचाक्षरी मंत्र- ॐ नम: शिवाय का जाप करते रहें.
  • रुद्राभिषेक करने के बाद पुन: जलाभिषेक करें.
  • शिवजी को चंदन और भस्म का लेप लगाएं.
  • लेप लगाते समय महामृत्युंजय मंत्र या रुद्राष्टकम् मंत्र का जाप करें.
  • पान का पत्ता, बेलपत्र सहित सभी बची हुई पूजा सामग्री अर्पित करें.
  • शिवजी के पसंद का भोग लगाएं और इसके बाद 108 बार शिव मंत्र का जाप करें.
  • शिव जी की आरती करना बिल्कुल भी न भूलें.
  • आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण करें.

रुद्राभिषेक पूजा सामग्री

भांग, धतूरा, बेलपत्र, दूध, दही, घृत, शहद, चीनी, अनार, ऋतुफल, भस्म, चंदन, सफेद फूल, जल का पात्र, गंगा जल, शिव भोग, प्रसाद आदि.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSSawan 2026 Start DateSawan 2026 Start End Date
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article नर्मदा नदी का 11000 लीटर से किया गया दुग्धाभिषेक!
Next Article 70 करोड़ की लागत से बनेगा एम्पायर तिराहा से गोराबाजार का फ्लाई ओवर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?