By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: 70 करोड़ की लागत से बनेगा एम्पायर तिराहा से गोराबाजार का फ्लाई ओवर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > 70 करोड़ की लागत से बनेगा एम्पायर तिराहा से गोराबाजार का फ्लाई ओवर
National

70 करोड़ की लागत से बनेगा एम्पायर तिराहा से गोराबाजार का फ्लाई ओवर

DB News
Last updated: 04/09/2026 12:35 PM
DB News
Share
5 Min Read
जबलपुर पेंटीनाका के पास फ्लाईओवर प्रस्तावित
SHARE

पेंटीनाका फ्लाई ओवर अब एम्पायर तिराहा से गोराबाजार के पास तक बनेगा. लोक निर्माण मंत्री के निर्देश पर पुनः हुआ सर्वे, लम्बाई बढ़ने के साथ दी प्रशासकीय स्वीकृति

Source : DB News Update  

Contents
पेंटीनाका फ्लाई ओवर अब एम्पायर तिराहा से गोराबाजार के पास तक बनेगा. लोक निर्माण मंत्री के निर्देश पर पुनः हुआ सर्वे, लम्बाई बढ़ने के साथ दी प्रशासकीय स्वीकृतिसेतु बंधन योजना के तहत बनाया जाएगा फ्लाई ओवरइस रूट पर यातायात का दबाव सबसे ज्यादाजबलपुर में पहले से 5 फ्लाईओवर स्वीकृत40 करोड़ का फ्लाईओवर 70 करोड़ में बनेगाडीपीआर फाइनल होने में लग गए 3 सालपानी की पाइप लाइन और बिजली पोल शिफ्टिंग की समस्या

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Jabalpur Flyover Bridge News: जबलपुर-मंडला मार्ग के अंतर्गत पेंटीनाका चौक से वायएमसीआर तक बनने वाला फ्लाई ओवर अब एम्पायर तिराहा से गोराबाजार के पास तक बनेगा. सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने लम्बाई बढाने के साथ ही इस फ्लाईओवर के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है. सेतु बंधन योजना के तहत प्रस्तावित इस फ्लाईओवर का निर्माण करीब 5 साल से लंबित था, जिसे अब जाकर प्रशासकीय स्वीकृति मिली है. हलांकि इससे पहले 2023 में भी इस फ्लाईओवर को बनाने की स्वीकृति मिल चुकी थी. लेकिन समय रहते इस फ्लाईओवर का निर्माण नहीं हो सका.

उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सांसद रहते हुए पेंटीनाका चौक से वायएमसीआर तक फ्लाई ओवर को स्वीकृति दिलाई थी. पूर्व में यह फ्लाई ओवर पेंटीनाका चौक तक प्रस्तावित था. इसकी स्वीकृति के बाद रक्षा विभाग के कारण इसके निर्माण में विलम्ब हो रहा था. लोक निर्माण मंत्री के निर्देश पर पुनः इसका सर्वे किया गया और इन अडचनों को दूर करते हुए इसकी प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है. अब इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है.

सेतु बंधन योजना के तहत बनाया जाएगा फ्लाई ओवर

लोक निर्माण मंत्री ने इसकी लम्बाई बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था जिस पर सडक परिवहन मंत्रालय भारत सरकार ने इसे स्वीकृत कर दिया है. यह फ्लाई ओवर सेतु बंधन योजना (सीआईआरएफ) के तहत बनाया जायेगा. अब इस फ्लाई ओवर की लम्बाई 1415 मीटर और पहुंच मार्ग की लम्बाई 283 मीटर होगी. सर्विस मार्ग की चौड़ाई 7.50 मीटर दोनों ओर होगी. साथ ही इसकी लागत में भी वृद्धि की गई है अब इसकी लागत लगभग 70 करोड़ होगी.

इस रूट पर यातायात का दबाव सबसे ज्यादा

लोक निर्माण मंत्री ने कहा जबलपुर के यातायात को सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाने हेतु फ्लाई ओवर के निर्माण आवश्यक है. इसी दृष्टि से सांसद रहते हुए पेंटीनाका चौक से बनने वाले फ्लाई ओवर की स्वीकृति कराई गई थी, चूंकि यातायात का दबाब इस मार्ग में अधिक होता है और मंडला से आने वाले वाहनों को भी सुचारु रूप से शहर में प्रवेश मिल सके इस हेतु इसकी लम्बाई बढ़ाने का आग्रह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से किया गया था, जिसे स्वीकृति मिला गई है.

जबलपुर में पहले से 5 फ्लाईओवर स्वीकृत

श्री सिंह ने कहा कि जबलपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर बना है साथ ही 5 नये फ्लाई ओव्हर स्वीकृत हैं. देश की दूसरी सबसे बड़ी 112 किमी लम्बी रिंग रोड का निर्माण भी अंतिम चरणों में है. आने वाले समय में यह संरचनाएँ जबलपुर का स्वरूप बदल देंगी. जबलपुर के विकास के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण और मील का पत्थर साबित होगा.श्री सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है.

40 करोड़ का फ्लाईओवर 70 करोड़ में बनेगा

यहां बतादें कि मप्र सड़क विकास निगम 2023 में पेंटीनाका फ्लाईओवर के निर्माण की लागत 40 करोड़ रुपये आंकी थी. इसके निर्माण को लेकर दावा किया गया था कि इस फ्लाईओवर के निर्माण का अप्रैल 2023 तक टेंडर भी निकाल दिया जाएगा. लेकिन समय रहते फ्लाईओवर का निर्माण नहीं हो सका और अब इस फ्लाईओवर की लागत 70 करोड़ के आसपास पहुंच गई.

डीपीआर फाइनल होने में लग गए 3 साल

पेंटी नाका में यह फ्लाईओवर का निर्माण सेंट जोसफ स्कूल से सर्किट हाउस की तरफ तक बनाया जाना प्रस्तावित था. जिससे यहां की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त हो सके. इस फ्लाईओवर से भारी वाहनों का आवागमन आसान हो सके. लेकिन इस फ्लाईओवर के निर्माण में लंबा इंतजार करना पड़ा और अब जाकर इसे स्वीकृति मिली है.

पानी की पाइप लाइन और बिजली पोल शिफ्टिंग की समस्या

इस रूट पर अमृत 2.0 के तहत पानी की पाइप लाइन भोंगाद्वार जल शोधन संयंत्र तक डाली जाना है और सड़क के दोनों ओर फ्लाईओवर के निर्माण से पहले बिजली के पोल शिफ्ट करने होंगे. इसके बाद ही फ्लाईओवर का निर्माण प्रारंभ होगा. इसके बाद सर्विस रोड के लिए जगह भी निकालना होगा, जिसके लिए जमीन का अधिग्रहण भी किया जा सकता है. ऐसे कई काम अभी फ्लाईओवर निर्माण से पहले होने हैं, जिसमें अभी लंबा समय लगने की संभावना है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJabalpur Flyover BridgeJansamparkMPJbp NewsMP NEWSPublic Works Department MPRakesh Singh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article सावन 2026 कब से हो रहा प्रारंभ? नोट कर लें तारीख
Next Article सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?