मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए उत्तम है. बजरंगबली की कृपा पाने के लिए इस दिन भक्त पूजा-पाठ और व्रत
Source : DB News Update
By : DB News Update| Edited By : Supriya
Mangalwar Puja : सनातन धर्म में हनुमान जी को संकटमोचन और कलयुग का जागृत देवता माना जाता है. हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन अनजाने में किए गए कुछ गलत काम हनुमान जी को अप्रसन्न कर सकते हैं, जिससे जीवन में परेशानियां और मंगल दोष बढ़ सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा की मानें तो जाने-अनजाने में की गई गलती का भी बुरा फल अवश्य मिलता है. खासकर मंगलवार के दिन की गई गलतियों से जहां एक और हनुमान जी नाराज होते हैं तो वहीं दूसरी ओर कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति भी कमजोर होने लगती है. इसलिए जान लीजिए मंगलवार के दिन किन कामों को करने से बचें.
उधार पैसा न तो लें और न ही दें
मंगलवार के दिन कर्ज का लेन-देन करने से बचें. बहुत जरूरी न होने पर इस दिन किसी से उधार न लें और न ही किसी को उधार दें. ऐसा माना जाता है कि मंगलवार के दिन दिया गया कर्ज जल्दी वापस नहीं मिलता. वहीं इस दिन कर्ज लेने से कर्ज का बोझ बढ़ता है. हालांकि कर्ज या ऋण उतारने के लिए मंगलवार का दिन शुभ है.
प्लास्टिक या शीशे का सामान न खरीदें
आमतौर पर लोग शनिवार के दिन लोहे का सामान नहीं खरीदते हैं. लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है कि मंगलवार के दिन भी लोहे का सामान खरीदना अशुभ होता है. लोहे के साथ ही मंगलवार के दिन एल्युमिनियम, प्लास्टिक या शीशे का सामान न खरीदें.
मंगलवार के दिन महिलाओं को सुहाग या श्रृंगार से जुड़े सामान खरीदने से भी बचना चाहिए. मान्यता है कि मंगलवार के दिन इन चीजों की खरीदारी करने से वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता है.
मांसाहार या तामसिक भोजन करने से बचें
मंगलवार के दिन लोगों को भूलकर भी मांसाहार या तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे भगवान हनुमान बहुत क्रोधित होते हैं और अच्छे खासे जीवन में परेशानियों का अंबार लग जाता है. कहा जाता है कि मंगलवार के दिन नमक का सेवन भी नहीं करना चाहिए. इसका नकारात्मक असर सेहत पर पड़ सकता है. साथ ही इस दिन नमक का सेवन करने से कार्यों में बार-बार बाधा आती है और जल्दी सफलता नहीं मिलती.
मंगलवार के दिन बरतें सावधानी
- मंगलवार को भूलकर भी मांस, मछली या शराब का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से पारिवारिक शांति भंग होती है.
- इस दिन भोजन में लहसुन और प्याज (तामसिक भोजन) के प्रयोग से बचना चाहिए.
- यदि संभव हो, तो मंगलवार के व्रत या भोजन में सफेद नमक का सेवन न करें. इसके स्थान पर सेंधा नमक का उपयोग किया जा सकता है.
- मंगलवार के दिन बाल कटवाना, दाढ़ी बनाना और नाखून काटना सख्त वर्जित माना गया है. ऐसा करने से धन हानि और आयु कम होती है.
- इस दिन काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए. मंगलवार के लिए लाल या नारंगी (नारंगी) रंग के कपड़े सबसे शुभ माने जाते हैं.
- मंगलवार को न तो किसी को पैसा उधार देना चाहिए और न ही किसी से लेना चाहिए. इस दिन लिया गया कर्ज आसानी से चुकता नहीं होता और धन फंस जाता है.
- इस दिन लोहा, स्टील के बर्तन, चाकू, कैंची या कोई भी धारदार वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए.
- मंगलवार को नई जमीन की रजिस्ट्री या नया वाहन खरीदने से बचना चाहिए. हालांकि, हनुमान जी की पूजा के लिए तांबे की वस्तुएं खरीदी जा सकती हैं.
- हनुमान जी शांत और भक्तवत्सल हैं. इस दिन घर में कलह, गाली-गलौज या किसी का अपमान करने से हनुमान जी रुष्ट हो जाते हैं.
- मंगलवार के दिन पूर्ण रूप से ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और मन में पवित्र विचार रखने चाहिए.
- सुबह या शाम को हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ करें.
- हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.बंदरों या जरूरतमंदों को गुड़ और चने का प्रसाद बांटें.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
