सरकार ने कर ली है ‘यूनिवर्सल पेंशन स्कीम’ लाने की तैयारी
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Universal Pension Scheme: सरकार कंस्ट्रक्शन से जुड़े श्रमिकों से लेकर गिग वर्कर्स तक को पेंशन के दायरे में लाने पर विचार कर रहा है और इसके लिए यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लाई जा सकती है और इसके प्रपोजल डॉक्युमेंट पर काम भी शुरू हो गया है. केंद्र सरकार देश में ‘यूनिवर्सल पेंशन स्कीम’ (Universal Pension Scheme) लाने की तैयारी कर रही है और इसके आने के बाद वे सभी लोग पेंशन के दायरे में आ जाएंगे, जो अब तक इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं. जी हां, नई यूनिवर्सल पेंशन स्कीम लाने के पीछे की सरकार की मंशा असंगठित क्षेत्र में शामिल कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम करने वाले श्रमिक और गिग वर्कर्स को पेंशन के दायरे में लाना है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसके प्रपोजल डॉक्युमेंट को तैयार करने का काम भी शुरू किया जा चुका है.

