By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पुरानी कारों पर बढ़ी जीएसटी तो फूड डिलीवरी ऐप को राहत!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Business > पुरानी कारों पर बढ़ी जीएसटी तो फूड डिलीवरी ऐप को राहत!
Business

पुरानी कारों पर बढ़ी जीएसटी तो फूड डिलीवरी ऐप को राहत!

DB News
Last updated: 26/10/2026 11:25 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक पूरी हो गई है. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया किन चीजों पर कितना जीएसटी लगा. कैरेमलाइज्ड पॉपकॉर्न पर बढ़े हुए टैक्स, पुरानी और इस्तेमाल की हुई गाड़ियों पर 18% लगे GST पर लोगों का रिएक्शन देखने के लिए मिला था.

Source : MEDIA

Contents
जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक पूरी हो गई है. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया किन चीजों पर कितना जीएसटी लगा. कैरेमलाइज्ड पॉपकॉर्न पर बढ़े हुए टैक्स, पुरानी और इस्तेमाल की हुई गाड़ियों पर 18% लगे GST पर लोगों का रिएक्शन देखने के लिए मिला था.हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर छूट पर फैसला नहींजीएसटी में प्रमुख बदलाव इस प्रकार किए गए हैंसरकार ने यूज्‍ड कार को लेकर क्‍या किया था ये ऐलान?क्‍या निगेटिव में भी कार बेचने पर लगेगा जीएसटी?किस पर लगेगा ये GST?आम आदमी पर इसका कोई असर होगा?55वीं जीएसटी काउंसिल मीटिंग में भी किया गया था बदलाव

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

GST Council Meeting: GST काउंसिल की 55वीं मीटिंग 21 दिसंबर को जैसलमेर में हुई. मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि ऑटो कंपनी और डीलर से सेकंड हैंड EV कार खरीदने पर 18% GST लगेगा. फोर्टिफाइड राइस कर्नेल्स (FRK) पर GST दरें 18% से घटाकर 5% की गईं. जीन थेरेपी पर कोई GST नहीं लगेगा.

हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर छूट पर फैसला नहीं

वित्त मंत्री ने बताया कि हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर लगने वाले GST को घटाने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. इस पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) को और काम करना है. ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप से फूड डिलीवरी पर कितना जीएसटी लगाया जाएगा, इसे लेकर भी कोई फैसला नहीं हुआ है.

जीएसटी में प्रमुख बदलाव इस प्रकार किए गए हैं

पुरानी और इस्तेमाल की गई गाड़ियों (तथा इलेक्ट्रिक वाहनों) पर जीएसटी की दर को बढ़ाकर 18% कर दिया गया है, जो पहले कुछ श्रेणियों में 12% हुआ करती थी.

केवल मार्जिन (लाभ) पर टैक्स: यह 18% जीएसटी वाहन की कुल कीमत पर नहीं, बल्कि केवल पॉजिटिव मार्जिन राशि (खरीद मूल्य और बिक्री मूल्य के बीच के अंतर) पर लागू होगा.

यदि दो आम लोग आपस में सीधे निजी तौर पर पुरानी गाड़ी की खरीद-बिक्री करते हैं (बिना किसी रजिस्टर्ड डीलर के), तो उस पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा.

यह नियम मुख्य रूप से रजिस्टर्ड सेकेंड-हैंड कार डीलरों और व्यापारिक बिक्री पर लागू होता है.

सरकार ने यूज्‍ड कार को लेकर क्‍या किया था ये ऐलान?

जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि यूज्‍ड और पुरानी कार ( 1200 सीसी या उससे अधिक क्षमता वाले, 4000 मिमी या उससे ज्‍यादा लम्‍बाई वाले पेट्रोल और डीजल वाहन, 1500 सीसी या उससे ज्‍यादा इंजन क्षमता वाहन) पर GST को 12 फीसदी से बढ़ाकर 18% कर दिया गया है. इसमें EVs और अन्‍य वाहन भी शामिल किए गए हैं. लेकिन ये सिर्फ जीएसटी रजिस्‍टर्ड यूज्‍ड कार का बिजनेस करने ये नियम लागू नहीं होगा.

क्‍या निगेटिव में भी कार बेचने पर लगेगा जीएसटी?

इस सवाल को भी स्‍पष्‍ट करते हुए कहा गया है कि अगर कोई यूज्‍ड कार बिजनेस करने वाला व्‍यक्ति (जो जीएसटी रजिस्‍टर्ड है) इसे बेचता है और उसे घाटा होता है यानी वह नुकसान पर कार बेचता है तो उसे जीएसटी नहीं देना होगा. केवल मार्जिन पर ही जीएसटी देना होगा.

उदाहरण- अगर किसी ने 5 लाख में कार खरीदी और उसे अच्‍छे से टेंट-पेंट करके 6 लाख रुपये में किसी कस्‍टमर्स को बेच दिया तो उसका प्रॉफिट 1 लाख रुपये होगा. ऐसे में 1 लाख रुपये पर 18% GST देना होगा, ना कि पूरे 6 लाख पर. वहीं अगर वह 5 लाख की कार को 4.50 लाख में बेचता है तो कोई GST नहीं देना होगा.

किस पर लगेगा ये GST?

अब आपके सबसे बड़े कंफ्यूजन को दूर करते हैं. सरकार ने इसे स्‍पष्‍ट करते हुए कहा कि केवल उनपर ये जीएसटी रेट लगाया जाएगा, जो इस्‍तेमाल किए गए कारों को खरीदने और बेचने का बिजनेस करते हैं. शर्त है कि उन्‍हें GST रजिस्‍टर्ड होना जरूरी है. जैसे- यूज्‍ड व्‍हीकल बेचने वाली कंपनिया स्पिनी, कार देखो, कार24, ओलेक्‍स आदि.

आम आदमी पर इसका कोई असर होगा?

अगर कोई आम नागरिक यूज्ड कार या वाहन बेचता है तो उसपर कोई GST लागू नहीं होगा. सिर्फ बिजनेस पर्पज से बेचने वाले जीएसटी रजिस्‍टर्ड व्‍यक्ति पर ही 18% का जीएसटी लागू होगा.

55वीं जीएसटी काउंसिल मीटिंग में भी किया गया था बदलाव

55वीं GST काउंसिल की मीटिंग जैसलमेर राजस्थान में हुई, जिसके बाद से ही कैरेमलाइज्ड पॉपकॉर्न पर बढ़े हुए टैक्स, पुरानी और इस्तेमाल की हुई गाड़ियों पर 18% लगे GST पर लोगों का रिएक्शन देखने के लिए मिला था. GST काउंसिल में सभी पुरानी और इस्तेमाल की हुई गाड़ियों, जिसमें इलेक्ट्रिक कार भी शामिल है, पर एक समान 18% GST लागू करने का फैसला किया गया है. पहले यह अलग-अलग दरों पर लगाया जाता है. तब से मीडिया में यह सुर्खियों का केंद्र है. वहीं, इसपर बहुत से मीम भी बन रहे हैं. बहुत से लोगों को पुरानी कारों पर लगाए गए जीएसटी का ये एलान समझ में नहीं आया है. जिसकी वजह से लोगों में काफी कंफ्यूजन बना हुआ है.

You Might Also Like

टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी

EPF अब आपकी मर्जी के बिना नहीं कटेगा, जानें वजह…

RBI ने रेपो रेट पर नहीं किया बदलाव, 5.25% पर ही रखा बरकरार

Petrol-Diesel हो सकता है महंगा, घरेलू सिलेण्डर पर भी लग सकती है आग!

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateGST Council Meeting
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article शराब घोटाला मामले में केजरीवाल के खिलाफ केस चलेगा, LG ने ED को मंजूरी दी
Next Article जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को अंग्रेजी छोड़ हिन्दी में दिया जवाब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?