अल्मोड़ा के मार्चुला के पास एक यात्री बस खाई में गिरने की सूचना मिली है. बस 42 सीटर थी जिसमें काफी लोग सवार थे.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Almora Bus Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. मार्चुला के पास एक यात्री बस खाई में गिर गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि बस दुर्घटना में बस में कुल 45 लोग सवार थे जिनमें से 20 लोगों की मौत की पुष्टि आपदा प्रबंधन विभाग ने की है जबकि 20 घायलों को इलाज चल रहा है. हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. रेस्क्यू टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. फिलहाल एसएसपी अल्मोड़ा भी मौके के लिए रवाना हो चुके है. नैनीताल पुलिस टीम मौके पर पहुंच रही है. तीन जिलों की पुलिस मौके पर पहुंच रही है, जबकि एसडीआरएफ (SDRF) की 6 टीम भी मौके के लिए निकल चुकी है.
इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया
रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 15 घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है. मरने वालों की संख्या बढ़ रही है. एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने बताया कि आंकड़ा डबल डिजिट में जा सकता है. बस में काफी बॉडी फंसी हुई है. बस को काट कर बॉडी निकलने की कोशिश की जा रही है. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है.
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर जताया दु:ख
इस हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं.

