By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों से कहा जन्मदिन पर उनसे मिलने न आएं…..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों से कहा जन्मदिन पर उनसे मिलने न आएं…..
NationalReligion

धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों से कहा जन्मदिन पर उनसे मिलने न आएं…..

DB News
Last updated: 19/03/2026 10:33 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

हाथरस भगदड़ के बाद अलर्ट धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि चार जुलाई को उनका जन्मदिन है. आनंद उत्सव की तैयारी चल रही हैं, लेकिन उन्होंने अपने प्रियजनों से कहा है कि इस दिन उनसे मिलने न आएं.

Source : DB News Update

Contents
हाथरस भगदड़ के बाद अलर्ट धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि चार जुलाई को उनका जन्मदिन है. आनंद उत्सव की तैयारी चल रही हैं, लेकिन उन्होंने अपने प्रियजनों से कहा है कि इस दिन उनसे मिलने न आएं.एक जुलाई से ही बागेश्वर धाम में भीड़ बढ़ीभक्तों की सुरक्षा की दृष्टि धीरेंद्र शास्त्री की अपील‘घर बैठ कर पढ़ें हनुमान चालीसा’- धीरेंद्र शास्त्रीधीरेन्द्र शास्त्री ने समझाया हनुमान जी की सेवा करने का तरीकाहनुमानजी को लेकर ये है मान्यताकलयुग के जीवित देवताओं में माने जाते हैं हनुमाानजी

By : DBNEWSUPDATE/ Edited By: प्रिंस अवस्थी

Dhirendra Krishna Shastri on Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा का सत्संग खौफनाक हादसे में तब्दील हो गया, जब वहां भगदड़ मच गई. इस हादसे में अब तक 121 लोगों की मौत की सूचना है. इसको देखते हुए अब बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी अलर्ट मोड पर आ गए हैं. बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से अपील की है कि उनका जन्मदिन घर बैठ मनाएं, क्योंकि उनसे मिलने बड़ी भीड़ आती है तो व्यवस्थाएं डिस्टर्ब हो सकती हैं.

एक जुलाई से ही बागेश्वर धाम में भीड़ बढ़ी

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक वीडियो जारी कर कहा कि चार जुलाई को उनका जन्मदिन है. इसके लिए व्यापक तरीके से आनंद उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसी बीच वीडियो जारी कर बागेश्वर धाम के महंत ने अपने भक्तों से निवेदन किया है कि उनका जन्मदिन अपने अपने घरों में मनाएं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि चार जुलाई के उत्सव के लिए उनके भक्तों ने एक जुलाई से ही बागेश्वर धाम आना शुरू कर दिया है. हालांकि, इसके लिए व्यापक तैयारी की गई थी लेकिन भीड़ की आकलन नहीं लगाया जा सका और अब व्यवस्था खराब हो रही है.

भक्तों की सुरक्षा की दृष्टि धीरेंद्र शास्त्री की अपील

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनका जन्मदिन मनाने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं, लेकिन एक तारीख से ही बागेश्वर धाम के ‘पागलों’ का मेला इतना ज्यादा बढ़ गया कि भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उनसे अपील की जा रही है कि जो जहां है, वहीं रह कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन मनाए.

‘घर बैठ कर पढ़ें हनुमान चालीसा’- धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने भक्तों से कहा कि उनके जन्मदिन पर अपने घरों में बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ करें और पौधारोपण करें. आगामी गुरु पूर्णिमा (21 जुलाई) को योजनाबद्ध तरीके से फिर तैयारी की जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा मात्रा में लोगों का स्वागत किया जा सके. इसके लिए व्यापक तैयारी होगी और कम से कम 40 एकड़ की जमीन ली जाएगी ताकि किसी को तकलीफ न हो.

धीरेन्द्र शास्त्री ने समझाया हनुमान जी की सेवा करने का तरीका

महिला धीरेन्द्र शास्त्री से सवाल करती है कि क्या महिलाओं को भगवन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए या नहीं. इस पर धीरेंद्र शास्त्री सीधा कहते है कि कही भी ये नहीं लिखा हुआ है कि हनुमान जी की पूजा नहीं करनी चाहिए. महिला को आगे जवाब देते हुए वो उससे पूछते है कि बताओ सीता मां क्या महिला नहीं थी? बागेश्वर धाम वाले महाराज समझाते है कि पिता के रूप में, भाई रूप में और पुत्र रूप में हनुमान जी की सेवा की जा सकती हैं. बस जरूरी ये है कि सेवा पवित्र भाव से की जाये.

हनुमानजी को लेकर ये है मान्यता

भारत में हनुमान जी को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं. ऐसा माना जाता है कि मंगलवार को भगवान हनुमान की पूजा करने से दुख, रोग, संकट और विपदा दूर होती है. मंगलवार को भगवान हनुमान का विशेष दिन माना गया है. हिंदू देवी-देवताओं में एक भगवान हनुमान ही ऐसे है, जिनको छूने की अनुमति महिलाओं को नहीं दी गई है. कहा जाता है कि हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी थे इसलिए कोई भी महिला उन्हें छू नहीं सकती. दरअसल राम भक्त हनुमान स्त्रियों को माता स्वरूप मानते हैं ऐसे में कोई महिला उनके चरणों के सामने झुके, वह उन्हें पसंद नहीं आता. इसलिए पूजा के दौरान महिलाएं को कुछ बातों का खास ध्यान रखना पड़ता हैं.

कलयुग के जीवित देवताओं में माने जाते हैं हनुमाानजी

ऐसी मान्यता है कि कलयुग में हनुमानजी महाराज को जीवों का कष्ट हरण करते रहने का वरदान दिया गया है. जिससे जीव को दु:ख होने पर कष्ट न भोगना पड़े और वह कष्टों से मुक्त हो सके. इसी के कारण आज भी भगवान हनुमानजी की पूजा-पाठ करने से मानव जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए हनुमान जी का भजन-पूजन करने का विधान बताया जाता है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article छले जा सकते हैं वृषभ राशि वाले. वहीं कुंभ वालों को होगी ज्ञान की प्राप्ति
Next Article CM योगी हाथरस अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले, अखिलेश यादव का वार- ‘लोगों को पर्याप्त इलाज नहीं मिला’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
नाराज छात्रों ने किया बंद का ऐलान- ‘यात्री बसों के पहिए हुए जाम, सोरेन सरकार के खिलाफ दिखे आम’
Jharkhand 11/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?