By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग पर ट्रंप द्वारा दिया गया बयान चौंकाने वाला
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग पर ट्रंप द्वारा दिया गया बयान चौंकाने वाला
International

व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग पर ट्रंप द्वारा दिया गया बयान चौंकाने वाला

DB News
Last updated: 10/10/2026 9:24 AM
DB News
Share
6 Min Read
ट्रंप के बयान ने सभी को चौंकाया
SHARE

ट्रंप ने बताया कि हमलावर में एक ईसाई मानने वाले से ईसाई-विरोधी व्यक्ति में अचानक बदलाव आया. शूटर के भाई-बहन ने पहले ही पुलिस को उसके संदिग्ध व्यवहार की रिपोर्ट कर दी थी और उसका परिवार बहुत परेशान था.

Source : MEDIA

Contents
ट्रंप ने बताया कि हमलावर में एक ईसाई मानने वाले से ईसाई-विरोधी व्यक्ति में अचानक बदलाव आया. शूटर के भाई-बहन ने पहले ही पुलिस को उसके संदिग्ध व्यवहार की रिपोर्ट कर दी थी और उसका परिवार बहुत परेशान था.घटना के बाद ट्रंप का बयानआरोपी एक क्रिश्चियन विश्वासी था- ट्रंपशूटर की फैमिली ने पुलिस को शिकायत दी थीबड़े कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर आलोचनाशूटिंग के दौरान मेलानिया का कैसा था रिएक्शन? ट्रंप ने बतायाडिनर कार्यक्रम को लेकर क्या बोले ट्रंप?ईरान जंग में चीन के रोल पर क्या बोले ट्रंप?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

White House dinner Shooting how donald trump: अमेरिका में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स के डिनर कार्यक्रम में शनिवार (26 अप्रैल) की रात अचानक हुई फायरिंग के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि हमलावर में एक ईसाई मानने वाले से ईसाई-विरोधी व्यक्ति में अचानक बदलाव आया है. बतादें कि ट्रंप कार्यक्रम में मौजूद थे और फायरिंग के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस के जवानों ने ट्रंप को वहां से सुरक्षित निकाला था. फायरिंग करने वाले शख्स को पकड़ लिया गया और आरोपी की फोटो मीडिया में वायरल होने लगी थी.

घटना के बाद ट्रंप का बयान

अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में एक फायरिंग की घटना के बाद CBS न्यूज को इंटरव्यू दिया है. उन्होंने बताया कि जब फायरिंग हुई तो मैं जमीन पर गिर गया और फर्स्ट लेडी भी. सिक्योरिटी फोर्सेज के तुरंत एक्टिव होने पर ट्रंप ने कहा कि मैं देखना चाहता था कि आखिर हो क्या रहा है और मैं उनके लिए इसे आसान नहीं बना रहा था. उन्होंने कहा कि मैं अच्छे लोगों से घिरा हुआ था और शायद मैंने उन्हें थोड़ा और धीरे काम करने पर मजबूर कर दिया.

आरोपी एक क्रिश्चियन विश्वासी था- ट्रंप

ट्रंप से पूछा गया कि क्या आपको पता है कि आप शूटर के निशाने पर थे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता. मैंने एक मैनिफेस्टो पढ़ा. वह रेडिकलाइज़्ड है. वह एक क्रिश्चियन विश्वासी था और फिर वह एंटी-क्रिश्चियन बन गया और उसमें बहुत बदलाव आया.’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर शूटिंग के दौरान सीक्रेट सर्विस इवैक्युएशन में देरी की क्योंकि वह देखना चाहते थे कि क्या हो रहा है.

शूटर की फैमिली ने पुलिस को शिकायत दी थी

ट्रंप ने बताया कि शूटर के भाई और बहन ने पहले ही पुलिस को उसके संदिग्ध व्यवहार की रिपोर्ट कर दी थी और उसका परिवार बहुत परेशान था. हमलावर में एक ईसाई मानने वाले से ईसाई-विरोधी व्यक्ति में अचानक बदलाव आया. वहीं चोट की चिंता पर ट्रंप ने कहा, ‘मुझे चोट की चिंता नहीं थी. मैं ज़िंदगी को समझता हूं. हम एक पागलों से भरी दुनिया में रहते हैं.’

बड़े कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर आलोचना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई सुरक्षा घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरक्षा चीजों की सराहना की.उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर आलोचना की जा सकती है, लेकिन इस मामले में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने अच्छा काम किया.

शूटिंग के दौरान मेलानिया का कैसा था रिएक्शन? ट्रंप ने बताया

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन (WHCA) डिनर में हुई सुरक्षा घटना के बाद एक बयान में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि हमलावर की गति को देखा जाए तो NFL को उसे साइन कर लेना चाहिए, वह बहुत तेज था. ट्रंप ने सुरक्षा घटना के दौरान अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी ऐसी परिस्थितियों का सामना किया है. उन्होंने आगे  कहा कि पहली महिला मेलानिया ट्रंप ने इस स्थिति को ‘बेहद अच्छे से’ संभाला.

डिनर कार्यक्रम को लेकर क्या बोले ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर को लेकर कहा है कि हाल की सुरक्षा घटनाओं के बावजूद इस कार्यक्रम को दोबारा आयोजित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह खुद व्यस्त रहते हैं और कार्यक्रम में शामिल होना जरूरी नहीं मानते, लेकिन उनका मानना है कि इस आयोजन का फिर से होना महत्वपूर्ण है.

डोनाल्ड ट्रंप ने देश में राजनीतिक हिंसा को लेकर कहा, ‘अमेरिका में राजनीतिक हिंसा हमेशा से मौजूद है.’उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी पर आरोप लगाए हुए कहा कि उनकी हेट स्पीच देश के लिए ज़्यादा खतरनाक है.

ईरान जंग में चीन के रोल पर क्या बोले ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंपने कहा कि ईरान से जुड़े क्षेत्रीय तनाव में चीन और ज्यादा भूमिका निभा सकता है, लेकिन वह इस स्थिति को लेकर भी बहुत ज्यादा निराश नहीं हैं. फॉक्स न्यूज़ को दिए गए बयान में ज़िक्र कर कहा कि चीन ‘कुछ हद तक मदद कर रहा है, लेकिन वह और ज़्यादा मदद कर सकता है.’

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:correspondents dinner how donald trumpDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateDonald TrumpMP NEWSwhite house guests under the table firingWhite House Shooting
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article युवा भारत के निर्माण में आगे आयें – सीएम
Next Article नौतपा 2026 कब से शुरु? जानें 9 दिनों में क्या करें और क्या नहीं?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?